The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Salman Khan starrer Tiger 3 is a pro-pakistan film, clarifies actor Simran

क्या सलमान की 'टाइगर 3' पाकिस्तान को शांतिप्रिय देश बताकर इंडिया पर सवाल उठाती है?

Tiger 3 में पाकिस्तानी पीएम का रोल करने वाली Simran के सीन पर विवाद हो रहा है. उन्होंने खुद इसका जवाब दिया है.

Advertisement
tiger 3, salman khan,
एक फोटोशूट के दौरान सिमरन. दूसरी तरफ 'टाइगर 3' के एक सीन में सलमान खान.
pic
श्वेतांक
17 नवंबर 2023 (अपडेटेड: 17 नवंबर 2023, 05:47 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

*Spoilers Ahead*

Salman Khan की Tiger 3 इन दिनों सिनेमाघरों में चल रही है. फिल्म को लेकर वर्ड ऑप माउथ बहुत पॉज़िटिव नहीं है. प्लस वर्ल्ड कप की वजह से फिल्म की कमाई प्रभावित हो रही है. अब तक फिल्म को लेकर यही सब बातें चल रही थीं. मगर अब कहा जा रहा है कि 'टाइगर 3' प्रो-पाकिस्तान फिल्म है. यानी ये पाकिस्तान के समर्थन में बात करती है. ऐसा फिल्म के एक सीन के आधार पर कहा जा रहा है. इस बारे में एक्टर सिमरन बग्गा ने बात की है, जो खुद इस सीन का हिस्सा हैं.

'टाइगर 3' में एक सीन है. इसमें पाकिस्तान की प्रधानमंत्री नासरीन ईरानी कहती हैं कि वो अपने देश का रक्षा बजट 50 फीसदी तक कम करने तैयार हैं. मगर क्या इंडिया भी ऐसा करेगा? मीडिया से बात करते हुए नासरीन कहती हैं-

“पाकिस्तान अमन और चैन के बीज बोना चाहता है. सवाल ये है कि क्या इंडिया यही चाहता है?”

फिल्म के क्लाइमैक्स में वो अपने देश के आवाम को संबोधित करते हुए कहती हैं-

"मैंने और बच्चियों ने तय कर लिया है कि हमें नफरत और अमन में से किसे चुनना है? पीएम सा'ब आपका क्या ख्याल है?"

अब इस डायलॉग को एक नए मायने दे दिए गए हैं. लोग कह रहे हैं कि 'टाइगर 3' पाकिस्तान को शांतिप्रिय देश के तौर पर चित्रित करने की कोशिश करती है. वहीं इंडिया के अमन पसंद देश होेने पर सवालिया निशान लगाती है. 'टाइगर 3' में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नासरीन ईरानी का रोल करने वाली सिमरन बग्गा ने लोगों के इंटरप्रेटेशन पर बात की है. उनका कहना है कि लोग हर बात को तोड़-मरोड़कर उसका गलत मतलब निकाल लेते हैं. जबकि फिल्म के उस डायलॉग का वो मतलब और मक़सद बिल्कुल नहीं था.

सिमरन ने DNA के साथ बातचीत में इस मसले पर बात करते हुए कहा-  

"देखिए, ये सारा मामला इंसानियत को बचाने के बारे में है. वो (नासरीन) कह रही है कि क्या इंडिया उस इंसानियत को बचाने के लिए तैयार है. जबकि इंडिया तो रेडी है. क्योंकि टाइगर खुद इंडियन है. वो पहले ही अपने परिवार को खतरे में डालकर दूसरों की मदद कर रहा है. नासरीन इंडिया पर सवाल नहीं उठा रही. मगर वो इंडिया की तरफ से तो जवाब नहीं दे सकती न, कि हां वो तो रेडी हैं. वो बस ये बता रही है कि पाकिस्तान तैयार है."  

अपने डायलॉग के अर्थ का अनर्थ करने और उस पर फिल्म को ट्रोल करने पर सिमरन का कहना है-

"मुझे लगता है कि लोग जो चाहें, वो मायने निकाल सकते हैं. वो उस बयान को ट्विस्ट करके उसको गलत समझ सकते हैं. मगर वो हमें बहकाकर उस डायलॉग का गलत मतलब नहीं निकलवा सकते. ज़बरदस्ती राई का पहाड़ बनाया जा रहा है. जहां तक रही ट्रोलिंग की बात, तो ये गॉसिप करने का ही दूसरा तरीका है. जैसे गॉसिप का सिर-पैर नहीं होता, ट्रोलिंग भी ऐसा ही है. अच्छी चीज़ों को कुछ लोग बुरा बोलेंगे ही. और जिन्हें कुछ भी बोलना है, वो तो बोलेंगे ही." 

'टाइगर 3' में सलमान खान के साथ कटरीना कैफ, इमरान हाशमी, रणवीर शौरी, सिमरन, विशाल जेठवा, कुमुद मिश्रा, रेवती और रिधि डोगरा जैसे एक्टर्स ने काम किया है. इस फिल्म को मनीष शर्मा ने डायरेक्ट किया है. रिलीज़ के पांच दिनों में 'टाइगर 3' ने देशभर से 187.65 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. वहीं फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 300 करोड़ रुपए के पार जा चुका है. 300 करोड़ रुपए से ज़्यादा की कमाई करने वाली ये सलमान खान के करियर नौंवी फिल्म है. 

Advertisement

Advertisement

()