The Lallantop
Advertisement

क्या सलमान खान की 'टाइगर 3' पाकिस्तान विरोधी सीन्स की वजह से क़तर और ओमान में बैन हो गई?

Salman Khan की Tiger 3 से पहले Akshay Kumar और Thalapathy Vijay की फिल्में भी इन देशों में बैन चुकी हैं.

Advertisement
pic
9 नवंबर 2023 (अपडेटेड: 9 नवंबर 2023, 07:26 PM IST)
tiger 3, salman khan,
'टाइगर 3' के एक सीन में सलमान खान.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Salman Khan की Tiger 3 को लेकर एक बुरी खबर आ रही है. कुछ सोशल मीडिया यूज़र्स ये दावा कर रहे हैं कि इस फिल्म को कुछ खाड़ी देशों में बैन कर दिया गया है. हालांकि इसको लेकर कोई आधिकारिक बयान या खबर नहीं आई है. इसलिए ये खबर कंफर्म नहीं हो पाई है. संभावनाएं जताई जा रही हैं कि कल तक मामला पूरी तरह से साफ हो पाएगा. इससे पहले Thalapathy Vijay की Beast को भी कुवैत और क़तर जैसे देशों में बैन किया गया था. 

कुछ सोशल मीडिया यूज़र्स, खासकर सलमान खान के फैन अकाउंट्स ऐसी खबरें फैला रहे हैं कि 'टाइगर 3' कुछ देशों में बैन हो गई है. इस बैन की वजह फिल्म के उन सीन्स को बताया जा रहा है जो पाकिस्तान से जुड़े हुए हैं. वो सीन्स, जिनमें पाकिस्तान को भला-बुरा कहा गया है. इसी वजह से ओमान और क़तर जैसे देशों में सलमान की इस फिल्म पर बैन लग गया है. जबकि 'टाइगर' फ्रैंचाइज़ शुरू से इंडिया-पाकिस्तान के बीच बेहतर संबंधों की पैरोकार रही है. टाइगर और ज़ोया की प्रेम कहानी की मदद से यही दिखाने की कोशिश की जाती रही है. अचानक 'टाइगर 3' पाकिस्तान विरोधी हो जाए, ये थोड़ी अटपटी थ्योरी है.

'टाइगर 3' को गल्फ देशों में बैन करने की खबर सिर्फ सलमान खान फैन अकाउंट्स से आ रही है. इससे ऐसा लग रहा है कि इन फैन्स ने पिक्चर को प्रमोट करने की कोई निंजा तकनीक इजाद की है. क्योंकि बैन की खबर फैलाने वाले हर ट्वीट में कमोबेश एक ही बात लिखी है. इन ट्वीट्स में लिखा है कि पाकिस्तान विरोधी सीन्स की वजह से खाड़ी देशों में बैन हुई 'टाइगर 3'. किन सीन्स की वजह से इस फिल्म को बैन किया गया, वो आप 'टाइगर 3' देखकर समझ पाएंगे. इसलिए ऐसा लग रहा है कि ये फैन्स की कारस्तानी है. क्योंकि ट्विटर के अलावा कहीं से ये खबर सुनने को नहीं मिली है.

सलमान की 'टाइगर ज़िंदा है' को पाकिस्तान में बैन किया गया था. बताया गया कि उस फिल्म में पाकिस्तान को नीचा दिखाने की कोशिश की गई. 'टाइगर 3' के भी पाकिस्तान में रिलीज़ होने के बेहद कम चांसेज़ है. इससे पहले अक्षय कुमार की ‘सम्राट पृथ्वीराज’ को भी ओमान और क़तर जैसे देशों में बैन कर दिया गया था. 

ख़ैर, अगर 'टाइगर 3' के कुछ खाड़ी देशों में बैन होने की खबर सच है, तो ये मेकर्स के लिए सिरदर्द का सबब होगा. क्योंकि इससे फिल्म की कमाई प्रभावित होगी. अगर 'टाइगर 3' के अडवांस बुकिंग की बात करेंगे, तो पिक्चर के टोटल 3.5 लाख से ज़्यादा टिकट बिक चुके हैं. इसमें से 1.35 लाख टिकट देश के टॉप मल्टीप्लेक्स चेन्स PVR Inox और सिनेपोलिस में बुक हुए हैं.  

'टाइगर 3' में सलमान खान के साथ कटरीना कैफ, इमरान हाशमी, रेवती और विशाल जेठवा जैसे एक्टर्स काम कर रहे हैं. पिक्चर बनाई है मनीष शर्मा ने. 'टाइगर 3' 12 नवंबर को रिलीज़ होने जा रही है.   
 

Advertisement

Advertisement

()