The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Salman Khan starrer Tere Naam needs to earn this much to get the hit tag

क्या सलमान खान 'तेरे नाम' की री-रिलीज़ में वो कर पाएंगे, जो 22 साल पहले न सके थे?

'तेरे नाम' ने ओरिजिनल रिलीज़ के वक्त के अच्छी कमाई की थी. मगर एक माइलस्टोन टच नहीं कर पाई थी.

Advertisement
pic
27 फ़रवरी 2026 (पब्लिश्ड: 06:19 PM IST)
salman khan, tere naam,
'तेरे नाम' को 27 फरवरी से सिनेमाघरों में देखा जा सकेगा.
Quick AI Highlights
Click here to view more

SS Rajamouli की Varanasi के शूटिंग टाइमलाइन पर Priyanka Chopra ने कौन सा मेजर अपडेट दिया? क्या Karan Johar की Kabhi Khushi Kabhi Gham के सीक्वल में होंगे Ahaan Panday और Aneet Padda? और क्या Salman Khan, Tere Naam की री-रिलीज़ में वो कर पाएंगे, जो 22 साल पहले नहीं कर सके थे? ऐसी ही और खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें: 

# मलयालम ब्लॉकबस्टर 'प्रेमालू' के रीमेक में वीर पहाड़िया?

2024 में आई ब्लॉकबस्टर मलयालम फिल्म 'प्रेमालू' का रीमेक बनने जा रहा है. रिपोर्ट्स हैं कि इस फिल्म में वीर पहाड़िया और आफिया सईद नज़र आएंगी. ये आफिया की पहली फिल्म होगी. हालांकि मेकर्स की ओर से बारे में ऑफिशियली कुछ नहीं कहा है.

# 'वाराणसी' 14 महीने शूट हो चुकी, 6 महीने अब भी बाकी

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी हॉलीवुड फिल्म 'द ब्लफ' के प्रमोशंस में व्यस्त हैं. इसी सिलसिले में वो जिम्मी फैलन के चैट शो में पहुंची थीं. यहां उन्होंने 'वाराणसी' के ज़िक्र पर कहा, वो लंबे समय बाद किसी भारतीय फिल्म में काम कर रही हैं. वो फिल्म है एस एस राजामौली की 'वाराणसी'. इसे IMAX में शूट किया गया है. प्रियंका ने बताया कि उन्होंने इस फिल्म के लिए 14 महीनों की शूटिंग कर ली है. मगर 6 महीने का शूट अब भी बाकी है. 'वाराणसी' 7 अप्रैल, 2027 को रिलीज़ होगी.

# करण की फिल्म में नहीं होंगे अहान-अनीत!

रिपोर्ट्स हैं कि करण जौहर 'कभी खुश कभी ग़म' की तर्ज पर एक बड़ी फैमिली फिल्म बनाने जा रहे हैं. इसमें वो अहान पांडे और अनीत पड्डा को कास्ट करना चाहते हैं. मगर इसमें एक पेंच है. वो ये कि आदित्य चोपड़ा नहीं चाहते कि अहान और अनीत, YRF प्रोडक्शन से बाहर की फिल्म में साथ नज़र आएं. क्योंकि वो खुद उन्हें लेकर एक और फिल्म बनाना चाहते हैं. इसलिए करण या तो अहान को अपनी फिल्म में कास्ट कर पाएंगे या अनीत को.

# 'द वाइट लोटस' से बाहर हुईं दीपिका पादुकोण!

दीपिका पादुकोण एक और प्रोजेक्ट से बाहर हो गई हैं. खबरें थीं कि उन्हें हॉलीवुड शो 'द वाइट लोटस' के लिए अप्रोच किया गया था. मगर जब मेकर्स ने उन्हें ऑडिशन देने को कहा, तो दीपिका ने इससे साफ इन्कार कर दिया. जिसकी वजह से उन्हें इस प्रोजेक्ट से हाथ धोना पड़ा. इससे पहले वो 'कल्कि 2' और 'स्पिरिट' से भी निकाली जा चुकी हैं.

# 'तेरे नाम' वो कर पाएगी, तो 22 साल पहले न कर सकी?

27 फरवरी को सलमान खान की कल्ट फिल्म 'तेरे नाम' री-रिलीज़ हुई. उम्मीद है कि ये फिल्म अच्छी कमाई करेगी. क्योंकि लंबे समय से इसे री-रिलीज़ करने की मांग चल रही थी. 2003 में यानी ओरिजनल रिलीज़ के वक्त इस फिल्म ने 14.5 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था. जबकि इसका बजट था 10 करोड़ रुपए. फिल्म ने प्रॉफिट तो कमाया. मगर हिट का टैग नहीं पा सकी. इसे हिट कहलाने के लिए 20 करोड़ रुपए की कमाई करनी होगी. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि री-रिलीज़ में 'तेरे नाम' ये आंकड़ा आसानी से छू लेगी. 'तेरे नाम' में सलमान खान के अलावा भूमिका चावला, रवि किशन औऱ सचिन खेड़ेकर ने अहम रोल्स किए थे. इसे सतीष कौशिक ने डायरेक्ट किया था.

# 'कल्कि 2' में दीपिका वाले रोल में साई पल्लवी होंगी!

दीपिका पादुकोण को 'कल्कि 2' से बाहर कर दिया. फिर खबर आई कि फिल्म के दूसरे पार्ट में उनका निभाया सुमति वाला किरदार नज़र नहीं आएगा. उसकी जगह किसी नए कैरेक्टर को इंट्रोड्यूस किया जाएगा. मगर अब रिपोर्ट्स हैं कि दीपिका वाले रोल को फिल्म से हटाया नहीं गया है. बल्कि उसी रोल में साई पल्लवी को कास्ट किया गया है. हालांकि मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर इस बारे में कुछ नहीं कहा है. 

वीडियो: अब नहीं बनेगी शाहरुख खान-सलमान खान की 'टाइगर वर्सेज पठान'!

Advertisement

Advertisement

()