सलमान खान स्टारर 'मातृभूमि' अब सीधे ओटीटी पर रिलीज़ होगी?
डायरेक्टर अपूर्व लाखिया ने कहा कि मूवी इवेंचुअली ओटीटी पर आएगी.

Salman Khan स्टारर Maatrubhumi की रिलीज़ डेट को लेकर अबतक कोई ठोस अपडेट नहीं आई. ये मूवी लगातार टलती जा रही है. इस कारण दर्शकों के अलावा सलमान फैंस भी इस प्रोजेक्ट में अपना इंट्रेस्ट खोने लग गए. दूसरी तरफ, रक्षा मंत्रालय भी मूवी को लेकर काफी आना-कानी कर रही है. इस बीच ऐसी खबर भी आने लगी कि मेकर्स थिएटर्स की जगह इसे सीधे OTT पर रिलीज़ करने का ऑप्शन तलाश कर रहे.
ग्लैमशैम की रिपोर्ट के मुताबिक, 'मातृभूमि' के मेकर्स फिल्म की डिजिटल रिलीज़ को लेकर सोच-विचार करने में लगे हैं. देखते-ही-देखते इंटरनेट इस तरह की कई अन्य रिपोर्ट्स से पट गया. मगर ये चर्चा यूं ही नहीं शुरू हुई. दरअसल, पिछले दिनों फिल्म के डायरेक्टर अपूर्व लाखिया ने इंस्टाग्राम पर एक फैन से इंटरेक्ट किया था. उस फैन ने अपूर्व से शिकायत भरे लहजे में कहा,
"मिस्टर अपूर्व, हम सलमान खान के फैंस हैं. सिर्फ भारत में नहीं बल्कि पूरी दुनिया में. मेरी आपसे एक रिक्वेस्ट है. अगर मातृभूमि थिएटर में रिलीज़ होने लायक है, तो प्लीज़ इसे रिलीज़ कर दें. अगर नहीं, तो इसे OTT पर ही रिलीज़ कर दें. लोगों ने सलमान से उम्मीदें छोड़नी शुरू कर दी हैं. मुझे एक्सपेक्ट करता हूं कि आप कुछ करेंगे."
इस कमेंट पर अपूर्व ने जवाब दिया,
"सलमान खान सर हमेशा सबसे बड़े सुपरस्टार बने रहेंगे और फिल्म अंत में ओटीटी पर रिलीज़ होगी."

अपूर्व के इस जवाब ने कई सलमान फैंस को परेशान कर दिया. वो उम्मीद कर रहे थे कि मूवी थिएटर्स में आएगी. मगर अब उनके मन में शक पैदा होने लगा. वैसे अपूर्व ने ये तो नहीं बताया कि फिल्म थिएटर्स में आएगी या नहीं. पर शायद उनकी बात का एक दूसरा पक्ष ये हो कि 'मातृभूमि' थिएटर्स के बाद 'इवेंचुअली' ओटीटी पर भी आ जाएगी. हालांकि ये साइड हमने अपनी तरफ से डिकोड किया. मेकर्स के मन में इस फिल्म को लेकर क्या चल रहा, ये केवल वही बता सकते हैं.
मगर इन तमाम चर्चाओं के बीच इस बात से इन्कार नहीं किया जा सकता कि मार्केट से 'मातृभूमि' का बज़ खत्म हो गया है. एक वक्त पर इसकी इतनी चर्चा थी कि लोगों को लगा ये सलमान की कमबैक मूवी साबित होगी. मगर लगातार होती देरी, रीशूट्स, फीके गाने, कहानी में बदलाव और रक्षा मंत्रालय के ऑब्जेक्शन ने मामला काफी गड़बड़ कर दिया. वो भी इतना कि खुद सलमान के फैंस भी इस प्रोजेक्ट को लेकर नाउम्मीद होने लग गए हैं.
वीडियो: सलमान खान स्टारर 'मातृभूमि' की रिलीज फिर टली, अब क्या है वजह?

