The Lallantop
Advertisement

सलमान खान स्टारर 'मातृभूमि' थिएटर्स में रिलीज़ नहीं होगी?

'मातृभूमि' के डायरेक्टर अपूर्व लाखिया ने फिल्म की रिलीज़ पर क्या बताया?

Advertisement
pic
15 अप्रैल 2026 (अपडेटेड: 15 अप्रैल 2026, 02:22 PM IST)
salman khan, maatrubhumi,
'मातृभूमि' का 40 परसेंट हिस्सा दोबारा शूट किया गया.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Salman Khan स्टारर Maatrubhumi की रिलीज़ डेट को लेकर अब तक कोई अपडेट नहीं आई है. ये मूवी लगातार टलती जा रही है. इस कारण दर्शकों के अलावा सलमान फैंस भी इस प्रोजेक्ट को लेकर चिंतित हैं. दूसरी तरफ, रक्षा मंत्रालय भी मूवी को लेकर काफी आना-कानी कर रही है. इस बीच ऐसी खबर भी आने लगी कि मेकर्स थिएटर्स की जगह इसे सीधे OTT पर रिलीज़ करने का ऑप्शन तलाश रहे हैं.

ग्लैमशैम की रिपोर्ट के मुताबिक, 'मातृभूमि' के मेकर्स फिल्म की डिजिटल रिलीज़ को लेकर सोच-विचार करने में लगे हैं. देखते-ही-देखते इंटरनेट इस तरह की कई अन्य रिपोर्ट्स से पट गया. मगर ये चर्चा यूं ही नहीं शुरू हुई. दरअसल, पिछले दिनों फिल्म के डायरेक्टर अपूर्व लाखिया ने इंस्टाग्राम पर एक फैन से इंटरेक्ट किया था. उस फैन ने अपूर्व से शिकायत भरे लहजे में कहा,

"मिस्टर अपूर्व, हम सलमान खान के फैंस हैं. सिर्फ भारत में नहीं बल्कि पूरी दुनिया में. मेरी आपसे एक रिक्वेस्ट है. अगर मातृभूमि थिएटर में रिलीज़ होने लायक है, तो प्लीज़ इसे रिलीज़ कर दें. अगर नहीं, तो इसे OTT पर ही रिलीज़ कर दें. लोगों ने सलमान से उम्मीदें छोड़नी शुरू कर दी हैं. मैं एक्सपेक्ट करता हूं कि आप कुछ करेंगे."

इस कमेंट पर अपूर्व ने जवाब दिया,

"सलमान खान सर हमेशा सबसे बड़े सुपरस्टार रहेंगे और फिल्म अंतत: में ओटीटी पर ही रिलीज़ होगी."

maatrubhumi
अपूर्व लाखिया ने फिल्म की रिलीज़ को लेकर ये कहा.

अपूर्व के इस जवाब ने कई सलमान फैंस को परेशान कर दिया. वो उम्मीद कर रहे थे कि मूवी थिएटर्स में आएगी. मगर अब उनके मन में शक पैदा होने लगा. हालांकि अपूर्व ने ये बिल्कुल नहीं कहा कि ये फिल्म थिएटर्स में नहीं आएगी. उन्होंने बताया कि आमतौर पर फिल्में थिएटर्स से उतरने के बाद ओटीटी पर ही आती हैं. मेकर्स के मन में इस फिल्म को लेकर क्या चल रहा, ये केवल वही बता सकते हैं.

मगर इन तमाम चर्चाओं के बीच इस बात से इन्कार नहीं किया जा सकता कि मार्केट से 'मातृभूमि' का बज़ बेहद कमज़ोर हो गया है. एक वक्त पर इसकी इतनी चर्चा थी कि लोगों को लगा ये सलमान की कमबैक मूवी साबित होगी. मगर लगातार होती देरी, रीशूट्स, फीके गाने, कहानी में बदलाव और रक्षा मंत्रालय के ऑब्जेक्शन ने मामला बिगाड़ दिया. वो भी इतना कि खुद सलमान के फैंस भी इस प्रोजेक्ट को लेकर नाउम्मीद होने लग गए हैं.

पिछले दिनों कई ऐसी रिपोर्ट्स सामने आईं कि ‘मातृभूमि’ को सेंसर बोर्ड के पास भेजा गया. रक्षा मंत्रायल ने भी फिल्म देखने के बाद कुछ बदलाव सुझाए हैं. मगर मिड डे की रिपोर्ट ने इन बातों का खंडन किया है. सूत्रों के हवाले से छपी रिपोर्ट में बताया गया कि मेकर्स ने ‘मातृभूमि’ को अब तक सेंसर बोर्ड के पास जमा भी नहीं किया है. वहीं आर्मी और रक्षा मंत्रालय की तरफ से भी इस पर फाइनल अप्रूवल मिलना बाकी है. इन प्रोसेस में काफी समय लगेगा. यानी अगर मेकर्स इसे थिएटर्स में रिलीज़ करना भी चाहें, तब भी उन्हें काफी इंतज़ार करना होगा.

वीडियो: सलमान खान स्टारर 'मातृभूमि' की रिलीज फिर टली, अब क्या है वजह?

Advertisement

Advertisement

()