The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Salman Khan Starrer Maatrubhumi May Release in Trouble, Censor Board Creates Roadblock

सलमान स्टारर 'मातृभूमि' की रिलीज़ फिर टली, सेंसर बोर्ड ने अटकाया रोड़ा!

रक्षा मंत्रालय के कहने पर सलमान खान को 'मातृभूमि' का 40 परसेंट हिस्सा दोबार शूट करना पड़ा. अब कब आएगी ये फिल्म?

Advertisement
pic
7 अप्रैल 2026 (अपडेटेड: 7 अप्रैल 2026, 05:28 PM IST)
salman khan, maatrubhumi,
'मातृभूमि' को अपूर्व लाखिया ने डायरेक्ट किया है.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Salman Khan स्टारर Maatrubhumi की रिलीज़ डेट को लेकर मेकर्स ने अब तक कोई घोषणा नहीं की है. फिल्म पहले ही काफी डिले हो चुकी है. सलमान इसे मार्च में लाना चाहते थे. लेकिन ये टलकर अप्रैल में गई. फिर इसके मई में रिलीज़ होने की संभावना जताई गई. अब खबर है कि ये जून से पहले रिलीज़ नहीं हो पाएगी. पहले तो फिल्म रीशूट्स की वजह से टल रही थी. मगर इस बार सेंसर बोर्ड ने फिल्म की रिलीज़ में रोड़ा अटका दिया है.  

'मातृभूमि' को पहले 'बैटल ऑफ गलवान' नाम दिया गया था. फिल्म की कहानी 2020 में भारत-चीन के बीच हुए गलवान वैली झड़प पर आधारित थी. बाद में दोनों देशों के रिश्ते थोड़े बेहतर गहो गए. ऐसे में डिफेंस मिनिस्ट्री ने सलमान की फिल्म के मेकर्स से कहा कि वो इस फिल्म की कहानी को असलियत से दूर रखें. फिक्शनल रखें. एंटी-चाइना एलीमेंट्स को फिल्म में जगह न दी जाए. इसके बाद मेकर्स को फिल्म का एक बड़ा हिस्सा रीशूट करना पड़ा.

इस बाबत बॉलीवुड हंगामा ने सूत्रों से हवाले से छपी रिपोर्ट में बताया,

"मौजूदा ऑफिशियल्स भारत और चीन के बीच रिश्तों को खराब नहीं करना चाहते हैं. इसलिए उन्होंने सलमान खान से कहा कि वो फिल्म को रीशूट करें और इसमें फिक्शनल एंगल जोड़ें. सलमान ने उनकी बात का सम्मान किया. इसलिए उन्होंने फिल्म के लगभग 40 परसेंट हिस्से को दोबारा शूट किया. इस बार उन्होंने मूवी में ज्यादा रोमांस और अपने कैरेक्टर की बैकस्टोरी भी जोड़ी है. रीशूट के बाद फिल्म को नए नाम मातृभूमि के साथ बोर्ड के पास मंजूरी के लिए भेजा गया है."

मगर मसला ये है कि सेंसर बोर्ड भी इस मूवी को लेकर माथा-पच्ची कर रही है. इस वजह से फिल्म का मई में रिलीज़ हो पाना मुश्किल नज़र आ रहा है. सूत्रों ने बताया,

"सलमान खान मातृभूमि को पहले 15 मई को रिलीज़ करना चाहते थे. लेकिन सेंसर बोर्ड के अप्रूवल से जुड़ी दिक्कतों के कारण अब ये मुमकिन नहीं लग रहा है. इसलिए ये वॉर ड्रामा मूवी प्रॉपर मंजूरी मिलने के बाद जून में ही रिलीज़ हो पाएगी."

'मातृभूमि' और इसकी रिलीज़ डेट के बीच छत्तीस का आंकड़ा चल रहा है. पहले मेकर्स इसे 26 जनवरी के आसपास रिलीज़ करना चाहते थे. मगर शूटिंग में हुई देरी के कारण उन्हें ये प्लान बदलना पड़ा. फिर खबर आई कि सलमान ईद यानी मार्च 2026 की रिलीज़ पर सोच-विचार कर रहे हैं. मगर फिल्म के कुछ हिस्से दोबारा शूट करने पड़े. प्लस 19 मार्च को ‘धुरंधर 2’ आ रही थी. फिर सलमान के बर्थडे पर 'मातृभूमि' वालों ने बताया कि वो अपनी मूवी 17 अप्रैल को लेकर आएंगे. ये डेट उन्होंने ऑफिशियली अनाउंस की थी. मगर फिर मूवी का पैचवर्क और रीशूट शुरू हुआ. उसने हद से ज़्यादा समय ले लिया. फिर मंत्रायल और सेंसर बोर्ड का पेंच. इसलिए 17 अप्रैल को तो फिल्म नहीं आ रही. इसलिए अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ रिलीज़ हो रही है.

पिछले दिनों बॉलीवुड हंगामा ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि मेकर्स ‘मातृभूमि’ को 15 मई को रिलीज़ करना चाहते हैं. मगर अब उन्होंने एक बार फिर अपना मन बदल लिया है. वैसे, मई की डेट से आगे बढ़ना बेहतर ही है. ऐसा इसलिए क्योंकि 01 मई को रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी' और 08 मई को सनी देओल की 'गबरू' आ रही है. बताया जा रहा है कि सलमान ने दोनों फिल्मों में कैमियो किया है. ऐसे में यदि वो 15 मई को 'मातृभूमि' लाते भी, तब भी उससे बाकी दोनों मूवीज़ को नुकसान हो जाता. हालांकि मेकर्स ने अपनी तरफ से फिल्म की रिलीज़ डेट को लेकर कुछ नहीं बताया है. इसलिए लल्लनटॉप इसकी पुष्टि नहीं करता. 

वीडियो: क्यों हुआ सलमान खान स्टारर 'मातृभूमि' का रीशूट? डायरेक्टर ने बताया

Advertisement

Advertisement

()