सलमान खान की 'बैटल ऑफ गलवान' से टकराने जा रही है सनी देओल-आमिर खान की फिल्म!
'लाहौर 1947' पिछले लंबे समय से अटकी हुई थी. अब ये सलमान खान की 'बैटल ऑफ गलवान' से भिड़ने जा रही है.
.webp?width=210)
Lahore 1947. एक ऐसा प्रोजेक्ट, जिसे Aamir Khan प्रोड्यूस कर रहे हैं. Rajkumar Santoshi ने डायरेक्ट किया है. Sunny Deol फिल्म में लीड रोल कर रहे हैं. ये फिल्म लंबे समय से बनकर तैयार है. मगर सिनेमाघरों में रिलीज़ नहीं हो पा रही. हालांकि अब आमिर ने खुद इसकी रिलीज़ डेट अनाउंस कर दी है. हालांकि उन्होंने जो डेट चुनी है, वहां उनकी सीधी टक्कर Salman Khan की Battle of Galwan के साथ हो सकती है.
हिंदुस्तान टाइम्स से हुई बातचीत में आमिर ने बताया कि ‘लाहौर 1947’ 13 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी. इसके कुछ देर बाद ऑफिशियली भी फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस कर दी गई.
चूंकि ये मूवी लंबे समय से बनकर तैयार है. इसलिए धर्मेन्द्र ने अपने निधन से पहले ही इसे देख लिया था. आमिर ने बताया कि ये फिल्म धर्मेंद्र को बेहद पसंद आई थी. ख़ैर, मुद्दा ये है कि 'लाहौर 1947' को आखिरकार एक ठोस रिलीज़ डेट मिल ही गई. 13 अगस्त को गुरुवार है. ऐसे में मेकर्स को 15 अगस्त यानी इंडिपेंडेंस डे वाले वीकेंड का फ़ायदा मिल सकता है. फिल्म का सब्जेक्ट देश की आज़ादी और पार्टिशन से जुड़ा है. ऐसे में फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर सकती है. मगर दिक्कत ये है कि इसका क्लैश सलमान की 'बैटल ऑफ गलवान' से हो सकता है.
अब आपको पूरा गणित समझाते हैं. रिपोर्ट्स हैं कि सलमान खान अपनी फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ को 17 अप्रैल को रिलीज़ नहीं कर पाएंगे. क्योंकि फिलहाल फिल्म के कुछ हिस्से रीशूट किए जा रहे हैं. पब्लिक से जो फीडबैक मिला उसके आधार पर फिल्म में सुधार किए जा रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि अब ‘बैटल ऑफ गलवान’ 14 अगस्त को रिलीज़ हो सकती है. हालांकि मेकर्स ने फिल्म की रिलीज़ डेट को लेकर कोई औपचारिक घोषणा नहीं की है.
अगर ‘बैटल ऑफ गलवान’ 14 अगस्त को आती है, तो उसका सीधा मुकाबला 'लाहौर 1947' से होगा. दोनों देशभक्ति वाली थीम पर बनी फिल्में हैं. दोनों के लिए ही ये वीकेंड फायदेमंद हो सकता है. मगर तब, जब दोनों में से कोई एक फिल्म ही इस तारीख पर रिलीज हो. अब देखना ये होगा कि कोई अपनी फिल्म को आगे-पीछे खिसकाता है या दोनों पक्ष क्लैश मोल लेते हैं. हालांकि इस टकराव की संभावना बेहद कम है. क्योंकि सलमान और आमिर करीबी दोस्त हैं. वहीं सनी देओल का इक्वेशन सलमान के साथ काफी अच्छा है. इसलिए उम्मीद जताई जा रही है कि दोनों पक्ष मिल-बैठकर इस टकराव को टाल देंगे.
वीडियो: क्या आमिर और सनी देओल की फिल्म इस वजह से अटक जाएगी?

.webp?width=60)

