सलमान खान की 'बैटल ऑफ गलवान' अचानक चार महीनों के लिए पोस्टपोन हो गई!
'बैटल ऑफ गलवान' अब सीधे कार्तिक आर्यन और सनी देओल की फिल्मों से टकराएगी.

Battle of Galwan की शूटिंग दिसंबर 2025 में पूरी हो चुकी थी. मेकर्स ने ऑफ़िशियल टीज़र के ज़रिए इसकी रिलीज़ डेट भी अनाउंस कर दी थी. फिल्म पहले 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में आने वाली थी. मगर अब खबर है कि Salman Khan इसे चार महीनों के लिए पोस्टपोन कर रहे हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, ये वॉर ड्रामा मूवी अब इंडिपेंडेंस डे से ठीक पहले, यानी 14 अगस्त को रिलीज़ होगी.
जनवरी में ऐसी खबरें आई थीं कि अपूर्व लाखिया 'बैटल ऑफ गलवान' के पैचवर्क पर काम करने वाले हैं. पैचवर्क के दौरान मुख्य शूटिंग से जो ज़रूरी सीन्स छूट गए हों, उन्हें फिल्माया जाता है. रिपोर्ट थी कि सलमान इस वजह से दोबारा सेट पर लौटेंगे. वो भी एक-दो नहीं बल्कि 15 दिनों के लिए. मगर अब रिपोर्ट्स हैं कि इस रीशूट को काफ़ी समय लगने वाला है. ऐसा इसलिए क्योंकि इस रीशूट में केवल पैचवर्क ही नहीं, बल्कि उन सीन्स को भी दोबारा फिल्माया जाएगा, जो मेकर्स को अच्छे नहीं लगे. या जिन सीन्स का पब्लिक फीडबैक सही नहीं था. इसलिए इस रीशूट में उम्मीद से ज़्यादा समय लग रहा है.
बॉलीवुड हंगामा ने सूत्रों के हवाले से बताया,
मगर ये एकमात्र कारण नहीं, जिस वजह से फिल्म टल गई है. बताया जा रहा है कि मूवी पहले मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस को दिखाई जाएगी. आर्मी बेस्ड फिल्मों का पहले रक्षा मंत्रालय से एप्रूवल लेना ज़रूरी होता है. सूत्र के मुताबिक,
रिपोर्ट है कि फिल्म अब इंडिपेंडेंस डे से ठीक पहले यानी 14 अगस्त को रिलीज़ होगी. फिल्म के सब्जेक्ट को देखते हुए ये बेहतरीन डेट है. मगर इस बात से इन्कार नहीं किया जा सकता कि ये डिले बैकफायर भी कर सकता है. शुरुआत में सलमान इस मूवी को ईद यानी 19 मार्च को रिलीज़ करना चाहते थे. मगर उस दिन 'धुरंधर 2' आ रही है, इसलिए उन्होंने 17 अप्रैल को ‘बैटल ऑफ गलवान’ को लाने का फैसला किया था.
अब इसे एक बार फिर पोस्टपोन किए जाने की खबर आ रही है. ऐसे में फैन्स का मन खट्टा हो सकता है. वैसे, मेकर्स ने अबतक अपनी तरफ़ से इस खबर की पुष्टि नहीं की है. मगर संभव है कि वो आने वाले कुछ दिनों में इस बाबत जानकारी दे दें. वैसे, 'बैटल ऑफ गलवान' यदि 14 अगस्त को रिलीज़ हुई, तो इसका सामना धर्मा प्रोडक्शन्स की सुपरनैचुरल क्रीचर-कॉमेडी 'नागज़िला' से होगा. इस फिल्म में कार्तिक आर्यन और रवि किशन नज़र आने वाले हैं. चर्चा ये भी है कि आमिर खान प्रोडक्शन्स ‘लाहौर 1947’ के लिए भी यही डेट प्लान कर रही है. इस फिल्म को राजकुमार संतोषी ने डायरेक्ट किया है. वहीं सनी देओल इसके लीड एक्टर हैं. ऐसे में 14 अगस्त को तीन तरफा क्लैश देखने को मिल सकता है. मगर आमिर-सनी अपनी फिल्म सलमान के सामने उतारेंगे, इसकी संभावना कम ही है.
वीडियो: 'बैटल ऑफ गलवान' का टीजर देख चीनी मीडिया क्यों भड़क गई?

.webp?width=60)

