The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Salman Khan speaks about Pathaan's success and Shah Rukh Khan's role

"पठान हिट कराने में मेरा हाथ नहीं, ये क्रेडिट सिर्फ शाहरुख खान का है" - सलमान खान

शाहरुख-सलमान के फैन्स सोशल मीडिया पर लड़ते रहते हैं. अब सलमान ने खुद क्लियर कर दिया कि 'पठान' हिट करवाने में उनका क्रेडिट नहीं.

Advertisement
pic
29 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 29 अप्रैल 2023, 02:33 PM IST)
salman khan on pathaan aap ki adalat
सलमान और शाहरुख 'टाइगर 3' में भी साथ नज़र आने वाले हैं. फोटो - स्क्रीनशॉट
Quick AI Highlights
Click here to view more

Shah Rukh Khan की फिल्म Pathaan साल 2023 की सबसे हिंदी फिल्म बनकर निकली. फिल्म का एक बड़ा बज़वर्दी पॉइंट था सलमान खान का कैमियो. सलमान के एंट्री सीन ने माहौल लूट लिया था. लोग डिबेट कर रहे थे कि शाहरुख को अपनी कमबैक फिल्म चलाने के लिए सलमान की ज़रूरत पड़ गई. ऐसी तमाम तरह की बातें हुईं. लेकिन अब सलमान ने खुद कह डाला कि ‘पठान’ के हिट होने में उनका कोई रोल नहीं. इसका पूरा श्रेय शाहरुख खान को जाता है. 

सलमान खान हाल ही में ‘आप की अदालत’ में बतौर गेस्ट आए थे. वहां उनसे ये सवाल किया गया. कि क्या ‘पठान’ उनकी वजह से चली है. इस पर सलमान का साफ-साफ कहना था,

बिल्कुल नहीं, बिल्कुल नहीं. ये क्रेडिट शाहरुख खान से कोई छीन नहीं सकता. आदित्य चोपड़ा से कोई छीन नहीं सकता. बिल्कुल ही नहीं. शाहरुख ने बहुत अच्छा काम किया है. ये सब फैन्स शाहरुख की फिल्म देखने के लिए तरस गए थे. राइट टाइम, राइट मौके पर एक राइट पिक्चर आई. मुझे लगता है कि ‘पठान’ हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे बड़ी हिट है. 

‘पठान’ सिर्फ इस साल की सबसे बड़ी हिंदी फिल्म नहीं रही. बल्कि हिंदी भाषी फिल्मों में भी टॉप पर पहुंच गई है. बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक फिल्म ने देशभर में 543.05 करोड़ रुपए का लाइफटाइम कलेक्शन किया. ‘पठान’ नो-ब्रेनर किस्म फिल्म थी जहां आप दिमाग नहीं लगाते. बस स्क्रीन पर जो चल रहा है उसे इन्जॉय करते हैं. लोगों ने पहली बार शाहरुख को इस लेवल का एक्शन करते देख इन्जॉय किया. साथ ही इन्जॉय किया सलमान के साथ उनकी केमिस्ट्री को. शाहरुख-सलमान वाले सीन खासे पसंद किए गए. ‘पठान’ के बाद ये दोनों ‘टाइगर 3’ में भी नज़र आएंगे. बताया जा रहा है कि फिल्म के तगड़े एक्शन सीक्वेंस में दोनों स्क्रीन शेयर करेंगे. इस सीन पर मल्टीपल डायरेक्टर काम करेंगे. 

खबर आई थी कि YRF इन दोनों एक्टर्स की स्टार पावर को भुनाने के लिए Tiger Vs. Pathaan फिल्म भी लाएगा. जहां ये दोनों किरदार एक-दूसरे के सामने होंगे. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म की कहानी Captain America: Civil War से प्रेरित होगी. टाइगर और पठान के बीच कुछ गलतफहमी होगी. उसके चलते दोनों पहले आपस में लड़ेंगे और फिर एंड तक सब कुछ क्लियर कर के साथ आ जाएंगे. ‘पठान’ की कामयाबी के बाद आदित्य चोपड़ा अपने स्पाय यूनिवर्स को बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते. शाहरुख, सलमान, दीपिका, कैटरीना और ऋतिक जैसे एक्टर्स पहले से इस यूनिवर्स का हिस्सा हैं. War 2 में जूनियर NTR को लाने की बात चल रही है. ऐसे में पूरी संभावना है कि आगे और भी बड़े स्टार्स इस यूनिवर्स से जुड़ेंगे.  

 

वीडियो: सलमान खान की किसी का भाई किसी की जान ने वीकेंड कलेक्शन में सारी भरपाई कर ली

Advertisement

Advertisement

()