The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Salman Khan Slams Lilawati Hospital Authorities, Issues Strong Warning Over Salim Khan Health Updates!

हॉस्पिटल वालों पर भड़के सलमान, सलीम खान को लेकर दे डाली कड़ी नसीहत!

हॉस्पिटल वाले अपने नॉर्मल प्रोसेस के तहत ही सलीम खान की अपडेट शेयर कर रहे थे.

Advertisement
pic
20 फ़रवरी 2026 (पब्लिश्ड: 03:23 PM IST)
salman khan, salim khan,
सलीम खान इस वक्त 90 साल के हैं.
Quick AI Highlights
Click here to view more

दिग्गज फिल्मराइटर Salim Khan को पिछले दिनों Minor Brain Haemorrhage हो गया था. ऐसे में Salman Khan ने 17 फरवरी को उन्हें मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में एडमिट करवा दिया. तबसे मीडिया तो मीडिया, हॉस्पिटल के डॉक्टर्स भी उनकी सेहत को लेकर लगातार अपडेट दे रहे हैं. इस बात ने सलमान को बुरी तरह नाराज़ कर दिया है. इतना कि उन्होंने हॉस्पिटल वालों को सलीम खान पर कोई बयान न देने की नसीहत दी है.

लीलावती में सलीम खान की ट्रीटमेंट का जिम्मा डॉक्टर जलील पारकर को मिला है. वो समय-समय पर उनके स्वास्थ्य से जुड़े अपडेट मीडिया को देते रहते हैं. हॉस्पिटल में जब भी इस तरह के किसी सेलिब्रिटी को एडमिट किया जाता है, तब डॉक्टर मीडिया को लूप में रखते हैं. ये एक रूटीन प्रोसीजर है. पिछले दिनों उन्होंने ही ये जानकारी दी थी कि सलीम खान खतरे से बाहर आ गए हैं. हालांकि सलमान ने उन्हें ऐसी अपडेट देने से भी रोक दिया है. उनका मानना है कि चाहे कोई सेलिब्रिटी ही क्यों न हो, उनके स्वास्थ्य की जानकारी केवल उनके परिवार को ही होनी चाहिए. सिर्फ उनके परिवार को ही ये हक है कि वो बाहरी दुनिया को इस बारे में कब और क्या बताते हैं.

वैरायटी इंडिया ने सूत्रों के हवाले से बताया,

"सेहत एक निजी मामला है. बेहतर यही है कि मीडिया में इसकी जानकारी शेयर न की जाए. अगर कोई अपडेट देना हो, तो वो केवल परिवार ही दे. वो भी तब, जब वो खुद ठीक समझें. सलमान और उनका परिवार डॉक्टर के पब्लिक स्टेटमेंट से खुश नहीं हैं. उन्होंने साफ कह दिया है कि आगे से सलीम खान की सेहत से जुड़ी कोई भी जानकारी बाहर साझा न की जाए."

लीलावती हॉस्पिटल में अक्सर हाई प्रोफ़ाइल पेशेंट्स को ही भर्ती किया जाता है. इसलिए वो अपने नॉर्मल प्रोसेस के तहत मीडिया को अपडेट करते हैं. ऐसा इसलिए ताकि बाहर किसी तरह की अफ़वाह न फैले. मगर सलमान के कहने पर उन्होंने अपने तरीका बदल लिया है. सूत्र के मुताबिक,

"ये समझा जा सकता है कि सलीम साहब की तबियत को लेकर लोग काफ़ी चिंतित हैं. लेकिन मेडिकल जानकारी पर्सनल और कॉन्फिडेंशियल होती है. इसलिए परिवार नहीं चाहता कि उनकी सेहत को लेकर बेवजह अटकलें लगें या मीडिया में ज्यादा चर्चा हो."

पिछले दिनों जब धर्मेंद्र को हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था, तब लोगों ने उन्हें लेकर कई गलत जानकारियां फैला दी थीं. तब ऐसी अफ़वाह भी उड़ी कि धर्मेंद्र का निधन हो गया है. उस वक्त तक वो जिंदा ही थे. उनका निधन कुछ दिनों बाद हुआ था. हालांकि उस घटना ने उनके परिवार को काफ़ी नाराज़ कर दिया था. सनी देओल और हेमा मालिनी ने तो पब्लिकली इस मुद्दे पर अपना गुस्सा ज़ाहिर किया था. सलीम खान के केस में ऐसा कुछ न हो, इसलिए सलमान ने पहले ही सावधानी बरत ली है.

वीडियो: जब सलमान खान ने क्लब में चुकाए थे सभी के बिल, बांटी थी फ्री शैम्पेन

Advertisement

Advertisement

()