सलमान की 'सिकंदर' ट्रेलर पर लोगों का ऐसा रिएक्शन पढ़, मेकर्स की चिंता बढ़ जाएगी
Salman Khan की Sikandar का ट्रेलर देख लोग मेकर्स को खरी-खोटी सुना रहे हैं. कह रहे हैं कि अब कॉर्पोरेट बुकिंग से ही ये फिल्म बच सकती है.

Salman Khan की Sikandar का ट्रेलर आ चुका है. यू-ट्यूब पर अब तक इसे 36 मिलियन व्यूज़ मिल चुके हैं. पिछले कई दिनों से ट्रेलर का इंतज़ार पब्लिक कर रही थी. मगर जनता इस ट्रेलर से जितनी उम्मीद कर रही थी उसे वैसा कुछ नहीं मिला. ट्रेलर देखने के बाद लोगों ने सलमान और मेकर्स पर गुस्सा निकाला. आइए आपको ऐसे ही कुछ ट्वीट्स दिखाते हैं जिसे पढ़कर 'सिकंदर' के मेकर्स की चिंता बढ़ जाएगी.
सलमान खान और डायरेक्टर एआर मुरुगादास का ये पहला कोलैबरेशन है. इसलिए जनता ये देखना चाहती थी कि मुरुगादास, सलमान को स्क्रीन पर कैसे प्रेज़ेंट करते हैं. मुरुगादास ने आमिर खान के साथ 'गजनी' भी बनाई थी. जो बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म थी. इसके ट्रीटमेंट को देखने के बाद जनता को 'सिकंदर' से और भी ज़्यादा उम्मीदें थीं. मगर ट्रेलर कुछ लोगों की इन उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा.
एक यूज़र ने लिखा,
बताते चलें कमल हासन और शंकर की फिल्म 'इंडियन 2' बड़े बजट और मल्टीस्टारर होने के बावजूद बुरी तरह फ्लॉप हुई थी. इसका वर्ड ऑफ माउथ बहुत बुरा रहा.
एक और यूज़र ने लिखा,
यहां उस हिस्से की बात हो रही है जिसमें रश्मिका मंदन्ना, सलमान के सामने बैठकर लग जा गले से...गाना गाती दिखती हैं.
एक यूज़र ने तो मेकर्स से अपना तीन मिनट 38 सेकेंड वापस मांगा. लिखा,
कॉर्पोरेट बुकिंग को लेकर भी बीते दिनों से चर्चा चल रही है. विकी कौशल की 'छावा' और अक्षय कुमार की 'स्काई फोर्स' पर कॉर्पोरेट बुकिंग के आरोप लगे थे. कहा गया था कि बज़ बनाने के लिए मेकर्स ने अपनी ही फिल्मों के टिकट्स को बल्क में खरीद लिए हैं.
एक शख्स ने 'सिकंदर' को डिज़ास्टर बता दिया. लिखा,
एक ने लिखा,
एक ने कहा,
सलमान के फैन्स को भी 'सिकंदर' का ट्रेलर कुछ खास पसंद नहीं आया. एक बंदे ने लिखा,
हालांकि ऐसा नहीं है कि 'सिकंदर' ट्रेलर को लोगों ने सिर्फ नेगेटिव रिस्पॉन्स ही दिए हैं. लोगों को ये ट्रेलर बहुत पसंद भी आया है. रश्मिका और सलमान को एक साथ स्क्रीन पर देखने के लिए भी जनता उत्साहित है. बाकी सिर्फ ट्रेलर से हमें कोई राय नहीं बनाना चाहिए. इसके रिलीज़ होने का इंतज़ार करना चाहिए. 'सिकंदर', 30 मार्च को रिलीज़ होने जा रही है. जिसका एडवांस बुकिंग 25 मार्च से शुरू हो जाएगी.
वीडियो: Sikandar का ट्रेलर देख याद आई Salman Khan के पिता Salim की ये फिल्म?

.webp?width=60)

