The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Salman Khan Sikandar to release on 30 March, netizens compare it to Tiger 3

क्या सलमान की 'सिकंदर' ने 'टाइगर 3' वाली गलती कर डाली?

पहले खबर आई थी कि Salman Khan ने Sikandar की शूटिंग पूरी कर ली है. मगर ऐसा नहीं है. फिल्म की शूटिंग और एडिट का काम एक साथ चल रहा है.

Advertisement
pic
24 फ़रवरी 2025 (पब्लिश्ड: 05:06 PM IST)
sikandar release date, salman khan
मेकर्स ये पहले अनाउंस कर चुके हैं कि 'सिकंदर' ईद 2025 पर रिलीज़ होगी.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Salman Khan अपनी अगली फिल्म Sikandar को बड़ा बनाने की पुरजोर कोशिश कर रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स में लगातार खबरें आती रही हैं कि फिल्म के कई एक्शन सीक्वेंसेज़ को बड़े स्केल पर तैयार किया गया. अब फिल्म से जुड़ी एक खबर सोशल मीडिया पर दौड़ रही है. उसके बाद लोग ‘सिकंदर’ की तुलना ‘टाइगर 3’ से कर रहे हैं. इन खबरों के मुताबिक ‘सिकंदर’ की रिलीज़ डेट बाहर आ गई है. हालांकि मेकर्स ने ऐसा कुछ भी कंफर्म नहीं किया है. मेकर्स ने सिर्फ इतना अनाउंस किया था कि ‘सिकंदर’ को ईद 2025 पर रिलीज़ किया जाएगा. अब जो खबरें चल रही हैं, उनके मुताबिक ‘सिकंदर’ 30 मार्च को सिनेमाघरों में उतर सकती है. 

30 मार्च को रविवार का दिन है. सलमान की पिछली रिलीज़ ‘टाइगर 3’ दिवाली के दिन रिलीज़ हुई थी जो कि रविवार को था. ‘टाइगर 3’ के समय मेकर्स को उम्मीद थी कि दिवाली वाले हफ्ते से फिल्म को बहुत फायदा मिलेगा. लगातार छुट्टियों की वजह से लोग सिनेमाघरों में उमड़ेंगे. मगर ऐसा नहीं हुआ और ‘टाइगर 3’ बॉक्स ऑफिस पर कोई खास छाप नहीं छोड़ सकी. अगर ‘सिकंदर’ को रविवार को उतारा जाता है तो मेकर्स के सामने ये उदाहरण ज़रूर होगा. 

बाकी फिल्म के रविवार को रिलीज़ होने के कम चांस हैं. उसकी वजह ये है कि ईद से पहले पड़ने वाले शुक्रवार या गुरुवार को भी ‘सिकंदर’ को रिलीज़ किया जा सकता है. ताकि ईद की वजह से मेकर्स को एक बड़ा वीकेंड मिल जाएगा. फिल्म के हित में यही होगा कि उसे ईद से पहले वाले गुरुवार या शुक्रवार को रिलीज़ किया जाए. बाकी मेकर्स ने ऑफिशियली इस पर कोई फैसला नहीं लिया है. ये भी खबरें हैं कि मार्च के पहले हफ्ते में ‘सिकंदर’ का ट्रेलर आ सकता है. मुमकिन है कि उसी के साथ रिलीज़ डेट अनाउंस की जाए. 

कुछ दिन पहले ये भी खबर चली थी कि सलमान ने ‘सिकंदर’ की शूटिंग पूरी कर ली है. मगर ऐसा नहीं है. फिल्मफेयर की एक पिछली रिपोर्ट के मुताबिक 'सिकंदर' को रियल टाइम में एडिट किया जा रहा है. फिल्मफेयर ने सोर्स के हवाले से खबर छापी जिसमें बताया गया कि 'सिकंदर' को उसके सेट्स पर ही एडिट किया जा रहा है. अभी कुछ दिनों का शूट और पैच वर्क बाकी हैं. उसे पूरा करने के बाद उसे भी एडिट कर लिया जाएगा. मेकर्स ऐसा इसलिए भी कर रहे हैं ताकि 'सिकंदर' को तय समय पर रिलीज़ किया जा सके.

अगर शूट के पूरी तरह से खत्म होने के बाद इसके पोस्ट-प्रोडक्शन पर काम शुरू करेंगे तो फिल्म को फाइनल होने में और ज़्यादा समय लगेगा. इसलिए मेकर्स ने ये जुगाड़ निकाला है कि इसे सेट पर रियल टाइम में ही एडिट कर लिया जाएगा. 
 

वीडियो: सलमान खान के डायरेक्टर्स ने इंटरव्यू में सलमान खान को लेकर क्या कहा?

Advertisement

Advertisement

()