The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • salman khan sikandar teaser postponed makers announce new date and time

सलमान खान की 'सिकंदर' का टीज़र पोस्टपोन क्यों हुआ?

Salman Khan की Sikandar का टीज़र 27 दिसंबर को आना था. मगर 26 दिसंबर की देर रात मेकर्स ने इसे एक दिन आगे खिसकाने का फैसला किया. हालांकि जनता मेकर्स के इस फैसले की सराहना कर रही है.

Advertisement
pic
27 दिसंबर 2024 (पब्लिश्ड: 10:55 AM IST)
salman khan sikandar teaser
'सिकंदर' के टीज़र से पहले मेकर्स ने सलमान खान का फिल्म से लुक शेयर किया है.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Salman Khan की अगली फिल्म Sikandar का टीज़र उनके जन्मदिन यानी 27 दिसंबर को आना था. सब कुछ तय था. पूरी तैयारियां हो चुकी थी. मेकर्स सारी प्लानिंग कर चुके थे. फैन्स भी उत्साहित थे. मगर ऐन मौके पर प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला ने अनाउंस किया कि टीज़र को एक दिन बाद रिलीज़ किया जाएगा. यानी अब ये 28 दिसंबर को रिलीज़ होगा. इसके पोस्टपोन होने की क्या वजह है, आइए बताते हैं.

दरअसल, पूर्व प्रधानमंत्री Manmohan Singh का 26 दिसंबर की रात AIIMS में इलाज के दौरान निधन हो गया. वे 92 साल के थे. इसी घटना का शोक प्रकट करते हुए 'सिकंदर' के मेकर्स ने टीज़र को एक दिन के लिए पोस्टपोन कर दिया है. देर रात नाडियाडवाला प्रोडक्शन की तरफ से ट्वीट किया गया. जिसमें लिखा था,

''हमें अभी-अभी पता चला है कि हमारे पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी नहीं रहे. बड़े खेद के साथ हमें अनाउंस करना पड़ रहा है कि हम 'सिकंदर' का टीज़र अब 28 दिसंबर सुबह 11.07 तक के लिए पोस्टपोन कर रहे हैं. इस दुखद समय में हम देश के साथ खड़े हैं. हमारे ज़ज़्बातों को समझने के लिए आपका शुक्रिया.''

'सिकंदर' की टीम के इस निर्णय का जनता स्वागत कर रही हैं. उनका कहना है कि ये एक अच्छा जेस्चर है. पूर्व प्रधानमंत्री को ऐसी श्रद्धांजलि देकर प्रोडक्शन हाउस ने अच्छा किया है. ख़ैर, 'सिकंदर' साल 2025 की सबसे एंटीसीपेटेड फिल्मों में से एक है. 'टाइगर 3' के बाद सलमान की ये पहली फुल फ्लेज्ड फिल्म हैं. जिसमें पहली बार सलमान ने डायरेक्टर एआर मुरुगादास के साथ काम किया है.

टीज़र पोस्टपोन की अनाउंसमेंट से पहले मेकर्स ने 'सिकंदर' का एक पोस्टर शेयर किया था. जिसमें सलमान खान नज़र आ रहे हैं. सूट-बूट पहने हुए सलमान के इस लुक को जनता ने खासा पसंद किया है. पोस्टर देखकर ये कहा जा सकता है कि ये फिल्म उनके स्टारडम के साथ न्याय कर लेगी.

बड़े स्केल पर बनी इस बड़े बजट की पिक्चर के एंट्री सीन को लेकर भी बीते दिनों खबर चली थी. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक 'सिकंदर' के टीज़र में सलमान की एंट्री नेवर सीन बिफोर जैसी होगी. सलमान के लिए एक सीटीमार एंट्री सीक्वेंस को शूट किया गया है. जिसमें सलमान मास्क लगाकर धांसू एंट्री लेते नज़र आएंगे.

अब देखना होगा जनता को ये टीज़र कैसा लगता है. 

वीडियो: सिकंदर में संजय दत्त के विलन होने की खबरें थी, उससे पहले एक और प्रोजेक्ट की चर्चा है

Advertisement

Advertisement

()