The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Salman Khan Sikandar Teaser becomes highest viewed Bollywood teaser in 24 hours on Youtube beating Dunki

'सिकंदर' के टीज़र ने सिर्फ 24 घंटों में बॉलीवुड का सबसे बड़ा रिकॉर्ड तोड़ डाला!

Salman Khan की फिल्म ने Shah Rukh Khan का रिकॉर्ड तोड़कर टॉप पर जगह बना ली है.

Advertisement
pic
30 दिसंबर 2024 (अपडेटेड: 30 दिसंबर 2024, 04:05 PM IST)
sikandar teaser record, salman khan
'सिकंदर' की शूटिंग जनवरी 2025 तक चलेगी.
Quick AI Highlights
Click here to view more

28 दिसम्बर को बाजे-गाजे के साथ Salman Khan की फिल्म Sikandar का टीज़र रिलीज हुआ. पहले ये सलमान के जन्मदिन यानि 27 दिसम्बर को रिलीज होने वाला था. लेकिन डॉ. मनमोहन सिंह के निधन की वजह से मेकर्स ने इसे एक दिन आगे खिसका दिया. ‘सिकंदर’ का टीज़र आया और फैन्स की सारी हसरतें पूरी कर दी. बीते कुछ समय से सलमान के फैन्स को शिकायत थी कि डायरेक्टर्स उनके स्टारडम को ठीक से भुना नहीं पा रहे हैं. ‘गॉडफादर’, ‘सिंघम अगेन’ और ‘बेबी जॉन’ जैसी फिल्मों में कैमियोज भी कोई असर नहीं छोड़ पाए. ऐसे में जिस तरह से ‘सिकंदर’ के डायरेक्टर A R Murugadoss ने उन्हें पेश किया है, उसकी काफी तारीफ हो रही है. फैन्स लहालोट हो रखे हैं. आलम ऐसा है कि ‘सिकंदर’ के टीज़र ने नया रिकॉर्ड बना दिया है. 

ये 24 घंटों के अंदर यूट्यूब पर सबसे ज़्यादा बार देखे जाने वाला हिंदी फिल्म का टीज़र बन गया है. ‘सिकंदर’ के टीज़र पर पहले 24 घंटों में 41.6 मिलियन व्यूज़ आए. यानी 4.10 करोड़ बार इसे यूट्यूब पर स्ट्रीम किया गया. इससे पहले ये रिकॉर्ड शाहरुख खान की ‘डंकी’ के नाम था. ‘डंकी’ के टीज़र पर पहले 24 घंटों में 36.8 मिलियन व्यूज़ आए थे. ‘सिकंदर’ के टीज़र ने पहले 24 घंटों में किन फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े हैं, अब वो बताते हैं:

सिकंदर – 41.6 मिलियन व्यूज़
डंकी – 36.8 मिलियन व्यूज़
मैदान – 29.5 मिलियन व्यूज़
फाइटर – 23.1 मिलियन व्यूज़
एनिमल – 22.6 मिलियन व्यूज़
भारत – 21.5 मिलियन व्यूज़
कलंक – 20 मिलियन व्यूज़
संजू – 19.1 मिलियन व्यूज़

खैर ‘सिकंदर’ के टीज़र की बात करें तो उससे फिल्म की कहानी का कोई आइडिया नहीं मिलता. सलमान एक जगह कहते हैं, “सुना है कि बहुत सारे लोग मेरे पीछे पड़े हैं, बस मेरे मुड़ने की देर है...”. इसे ऐसे देखा जाने लगा कि सलमान ने लॉरेंस बिश्नोई पर कॉमेंट किया है. बाकी मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ‘सिकंदर’ की कहानी एक ऐसे दमदार शख्स की होगी समाज में पनप रहे रैकेट को उखाड़ कर फेंक देता है. ये इंसान सही के लिए लड़ेगा. मगर ये टिपिकल हीरो किस्म का आदमी नहीं होगा. ये ग्रे शेड वाला किरदार होगा. ये भी खबर आई थी कि सलमान के किरदार को अमिताभ के ऐंग्री यंग मैन पर आधारित किया गया है. 

फिल्म में सलमान के साथ सत्यराज, काजल अग्रवाल, रश्मिका मंदन्ना, शर्मन जोशी और प्रतीक बब्बर भी नज़र आएंगे. इसके आखिरी शेड्यूल की शूटिंग अभी मुंबई में चल रही है. मेकर्स का प्लान है कि फिल्म को जनवरी 2025 तक रैप अप कर लिया जाएगा. ‘सिकंदर’ ईद 2025 पर रिलीज़ होने वाली है.                           
 

वीडियो: Varun Dhawan की फिल्म बेबी जॉन में मजमां लूट गया सलमान खान का कैमियो

Advertisement

Advertisement

()