The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Salman Khan Sikandar shows not pulled down, who is behind negative campaign against Salman

'सिकंदर' के शो नहीं हटे, सलमान के खिलाफ नेगेटिविटी कौन फैला रहा है?

सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि Salman Khan की Sikandar देखकर लोग आलोचना कर रहे हैं.

Advertisement
salman khan, sikandar controversy
पुरानी फिल्मों के रिव्यू वीडियोज़ को 'सिकंदर' से जोड़कर चलाया जा रहा है.
pic
अंकिता जोशी
7 अप्रैल 2025 (अपडेटेड: 7 अप्रैल 2025, 08:42 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

Salman Khan स्टारर Sikandar को लेकर कई तरह की खबरें सुर्खियों में हैं. हालांकि नेगेटिव रिव्यू और दर्शकों की तीखी प्रतिक्रिया के बीच भी 'सिकंदर' 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा छूने जा रही है. कुछ दिनों से ये खबर चल रही थी कि ‘सिकंदर’ की कमज़ोर कमाई के चलते सिनेमाघरों से उसके शोज़ हटाए जा रहे हैं. फ्री प्रेस जर्नल की एक रिपोर्ट के मुताबिक 'सिकंदर' कमाई नहीं कर पा रही थी, इसलिए वाशी में सलमान की इस मेगाबजट फिल्म को सिनेमाघरों से हटा दिया गया. इसे गुजराती फिल्म All The Best Pandya ने रिप्लेस किया है. ये सच नहीं है. सलमान की दूसरी फिल्मों की तुलना में 'सिकंदर' की कमाई धीमी ही सही, मगर ये फिर भी ठीक कमाई कर रही है. एक एग्जीबिटर ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा,

Embed

इस मसले पर सलमान खान फैन क्लब्स भी मैदान में उतर आए. मिड-डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक फैन्स का दावा है कि सलमान के खिलाफ साज़िश रची जा रही है. सलमान और ‘सिकंदर’ के खिलाफ बॉट्स के जरिए नेगेटिव कैम्पेनिंग की जा रही है. इस बारे में एक ट्रेड इनसाइडर ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया,

Embed

साल 2023 में सलमान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' आई थी. उस समय ऑडियंस का रिएक्शन रिकॉर्ड किया. जनता ने जमकर फिल्म को कोसा. अब उस वीडियो को 'सिकंदर' से जोड़कर वायरल किया जा रहा है.   

Embed

कुछ ट्रेड एक्सपर्ट्स का कहना है कि इसकी शुरुआत उन पुराने वीडियो और रील्स से हुई जहां खाली सिनेमाघर नज़र आ रहे हैं. इन वीडियोज़ में लोग ख़राब रिव्यू दे रहे हैं. इन्हीं को रीपैकेज कर चलाया जा रहा है. इनमें से कुछ वीडियो सलमान की फिल्म के रिव्यू भी नहीं हैं. एक वीडियो तो 'आदिपुरुष' के पब्लिक रिएक्शन का था जो बड़ी चालाकी से एडिट करके 'सिकंदर' का बताकर चलाया गया. हालांकि इस वीडियो को डिलीट कर दिया गया है. बहरहाल, ईद पर रिलीज़ हुई ‘सिकंदर’ 200 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन करने जा रही है. भारत में ये पहले ही हफ्ते में 100 करोड़ कमा चुकी है. ट्रेड एनलिस्ट के मुताबिक बेशक इसकी गति धीमी है. मगर सोशल मीडिया पर जितनी खराब परफॉरमेंस बताई जा रही है, उसमें कोई सच्चाई नहीं है. 
 

वीडियो: सिकंदर से नाराज फैंस से मिले सलमान, घर की मीटिंग में क्या हुआ?

Advertisement

Advertisement

()