The Lallantop
Advertisement

सलमान की 'सिकंदर' सेट पर ही साथ साथ शूट और एडिट हो रही!

बीते दिनों Salman Khan की Sikandar ने उनका नया पोस्टर भी आया था जिसे देखकर जनता खुश तो बिल्कुल भी नहीं थी.

Advertisement
pic
19 फ़रवरी 2025 (पब्लिश्ड: 11:01 AM IST)
salman khan sikandar
सलमान खान की 'सिकंदर' इस साल ईद पर रिलीज़ होने वाली है.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Salman Khan की Sikandar का नया पोस्टर देख लोग ठगा हुआ सा महसूस कर रहे हैं. प्रोड्यूसर Sajid Nadiadwala के जन्मदिन पर सलमान का जो लुक आया उसे देखकर लोगों ने कहा कि मेकर्स से कुछ और धमाकेदार उम्मीद की थी. हालांकि फिल्म की एडिटिंग और शूटिंग को लेकर जो नया अपडेट आया है उसे सुनकर लोगों की शिकायत ज़रा दूर हो जाएगी.

फिल्मफेयर की रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान की 'सिकंदर' को रियल टाइम में एडिट किया जा रहा है. फिल्मफेयर ने सोर्स के हवाले से खबर छापी जिसमें बताया गया कि 'सिकंदर' को उसके सेट्स पर ही एडिट किया जा रहा है. अभी 15 दिनों के शूट और पैचवर्क्स बाकी हैं. जिसे करने के बाद उसे भी एडिट कर लिया जाएगा. मेकर्स ऐसा इसलिए भी कर रहे हैं ताकि 'सिकंदर' को तय समय पर रिलीज़ किया जा सके.

अगर शूट के पूरी तरह से खत्म होने के बाद इसके पोस्ट-प्रोडक्शन पर काम शुरू करेंगे तो फिल्म को फाइनल होने में और ज़्यादा समय लगेगा. इसलिए मेकर्स ने ये जुगाड़ निकाला है कि इसे सेट पर रियल टाइम में ही एडिट कर लिया जाएगा. कुछ समय पहले ये भी रिपोर्ट थी कि सलमान ने अपने शेड्यूल की शूटिंग पूरी कर ली है. मुंबई में यशराज फिल्म्स के स्टूडियो में ये आखिरी सीक्वेंस शूट किया गया था.

'सिकंदर' को सलमान की सबसे बड़ी एक्शन फिल्मों में से एक बताया जा रहा है. इसलिए इसे परफेक्ट बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही. मेकर्स सबकुछ परफेक्ट करना चाहते हैं. तभी तो फिल्म के बनने से लेकर इसकी मार्केटिंग और प्रमोशन के लिए भी नए-नवेले प्लान्स बनाए जा रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक

''टीम ने एक मार्केटिंग प्लान तैयार किया हुआ है. साजिद नाडियाडवाला के जन्मदिन पर नया पोस्टर रिलीज़ किया गया, उसके बाद आने वाले हफ्तों में फिल्म का टीज़र आएगा. मार्च के पहले हफ्ते में फिल्म का ट्रेलर आ सकता है. इससे ईद पर रिलीज़ के लिए पर्याप्त हाइप बन जाएगी. फिलहाल फिल्म का एडिट चल रहा है.''  

 

ख़ैर, ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब 'सिकंदर' के टीज़र, ट्रेलर को लेकर कोई खबर आई हो. पहले बताया गया था कि  ICC Champions Trophy 2025 में इंडिया और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच के दौरान 'सिकंदर' के ट्रेलर को रिलीज़ किया जाएगा. ये मैच 23 फरवरी को खेला जाएगा. लेकिन अब खबर आ रही है कि 'सिकंदर' के टीज़र या ट्रेलर को 27 फरवरी को रिलीज़ कर सकते हैं क्योंकि फिल्म 27 मार्च को रिलीज़ होनी है.

बाकी अभी तक इसके ट्रेलर या बाकी चीज़ों को लेकर कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं आई है. बस इतना तय है फिल्म इस साल ईद पर रिलीज़ होनी है. बाकी इसके नए पोस्टर देखकर लोग खुश नहीं हैं. इसे फैनमेड पोस्टर जैसा कह रहे हैं. देखना होगा फिल्म रिलीज़ के बाद इसे कितना पसंद किया जाता है. 
 

वीडियो: दी सिनेमा शो: सलमान खान की 'सिकंदर' का नया पोस्टर देख फैन्स निराश क्यों हो गए?

Advertisement

Advertisement

()