सलमान खान की 'सिकंदर' की तगड़ी डील, रिलीज़ से पहले कमाए 165 करोड़ रुपए
Salman Khan की Sikandar ने रिलीज़ से पहले ही अपना 80 परसेंट बजट वसूल लिया. ये आंकड़ा और ऊपर भी जा सकता है.
.webp?width=210)
Salman Khan की Sikandar को लेकर माहौल बन चुका है. जब से इसका टीज़र आया है, तभी से इसकी रिलीज़ का इंतज़ार है. AR Murugadoss के साथ सलमान की ये पहली फिल्म है. बज़ का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रिलीज़ से पहले ही 'सिकंदर' ने 165 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. कैसे, आइए बताते हैं.
आजकल फिल्में बॉक्स ऑफिस और टिकट खिड़की के अलावा डिजिटल राइट्स से सबसे ज़्यादा पैसे कमाती हैं. इसके अलावा इसके म्यूज़िक और सैटेलाइट राइट्स भी अच्छे दाम पर बिकते हैं.'सिकंदर' के नॉन-थिएट्रिकल राइट्स की डील भी इसकी रिलीज़ से पहले हो चुकी है. प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला ने 'सिकंदर' की रिलीज़ से पहले इसकी 80 परसेंट लागत वसूल कर ली है.
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक 'सिकंदर' के ओटीटी, सैटेलाइट और म्यूज़िक राइट्स की डील 165 करोड़ रुपये में हुई है. जो 'सिकंदर' की बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस के बाद और भी ज़्यादा बढ़ सकती है. रिलीज़ के बाद नेटफ्लिक्स 'सिकंदर' को 85 करोड़ रुपये में खरीदेगा. अगर 'सिकंदर' टिकट खिड़की से 350 करोड़ रुपये कमा लेती है तो ये डील 85 करोड़ से 100 करोड़ रुपये तक में भी हो सकती है.
वहीं ज़ी स्टूडियो ने इसके सैटेलाइट राइट्स 50 करोड़ रुपये में खरीदें हैं. इसके अलावा 'सिकंदर' के म्यूज़िक राइट्स 30 करोड़ रुपये में बिक चुके हैं. जिसे ज़ी म्यूज़िक स्टूडियो खरीदेगा. इसी के साथ 'सिकंदर' सिर्फ नॉन थिएट्रिकल राइट्स से 165 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है.
'सिकंदर' का बजट 180 करोड़ रुपये है. मार्केटिंग और प्रमोशन में 20 करोड़ रुपये लगाए गए हैं. थोड़ा सा गणित बिठाएं तो 'सिकंदर' ने अपने नॉन थिएट्रिकल राइट्स से ही अपने बजट का 80 प्रतिशत लागत वसूल कर लिया है. अब देखना होगा कि रिलीज़ के बाद फिल्म को कैसा रिस्पॉन्स मिलता है. ये टिकट खिड़की से कितनी कमाई करती है.
ख़ैर, 'सिकंदर', सलमान खान की 'टाइगर 3' के बाद पहली फिल्म है. इसमें पहली बार सलमान, रश्मिका मंदन्ना के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे. मूवी में काजल अग्रवाल, सत्यराज, शरमन जोशी और प्रतीक बब्बर जैसे एक्टर्स भी नज़र आएंगे. फिलहाल मेकर्स ने इसकी रिलीज़ डेट अनाउंस नहीं की है. चूंकी, 30 मार्च को ईद है लेकिन ये रविवार का दिन है. ऐसे में कहा जा रहा है कि इसे 28 मार्च, शुक्रवार को रिलीज़ कर सकते हैं.
वीडियो: सलमान की सिकंदर का टीजर रिलीज, क्या नया क्या पुराना?

.webp?width=60)

