The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Salman Khan Sikandar director says you cant be 100 percent true to script

'सिकंदर' के डायरेक्टर बोले, "सुपरस्टार की वजह से कहानी के साथ समझौता करना पड़ता है"

Salman Khan की फिल्म Sikandar के डायरेक्टर AR Murugadoss ने कहा कि एक पॉइंट पर उनकी फिल्म Ghajini से मिलती-जुलती है.

Advertisement
sikandar, ar murugadoss, salman khan
सलमान चाहते थे कि मुरुगदास उनके साथ एक कोरियन फिल्म का रीमेक बनाएं. लेकिन डायरेक्टर ने मना कर दिया.
pic
यमन
22 मार्च 2025 (अपडेटेड: 22 मार्च 2025, 01:30 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

A.R. Murugadoss ने Rajinikanth, Aamir Khan, Mahesh Babu, Vijay और Chiranjeevi जैसे सुपरस्टार्स के साथ काम किया. अब उनकी अगली फिल्म Salman Khan के साथ है. Sikandar रिलीज़ को तैयार है. उससे पहले मुरुगदास ने PTI से बात की. बताया कि सुपरस्टार्स के साथ काम करने के चक्कर में फिल्म से समझौता करना पड़ता है. उन्होंने कहा,

Embed

मुरुगदास ने आगे कहा कि उन्होंने जितने भी सुपरस्टार्स के साथ काम किया, उन सभी में एक बात कॉमन थी. वो अपने फैन बेस का बहुत ध्यान रखते हैं और उनके प्रति ईमानदार रहते हैं. उन्होंने आगे जोड़ा,

Embed

Embed

मुरुगदास ने आगे 'सिकंदर' पर बात की. कहा कि ये सलमान की बाकी फिल्मों से अलग है. उनका कहना था,

Embed

साल 2014 में अक्षय कुमार की फिल्म 'हॉलिडे' आई थी. उसके डायरेक्टर ए.आर. मुरुगदास थे. उन्होंने बताया कि उस फिल्म के सेट पर 'सिकंदर' की पहली नींव पड़ी थी. मुरुगदास ने इस बारे में बताया,

Embed

मुरुगदास ने आगे ज़िक्र किया कि कोविड-19 पैंडेमिक के दौरान उन्हें साजिद नाडियाडवाला का फोन आया. उन्होंने पूछा कि क्या आपके पास कोई अच्छी कहानी है. तब मुरुगदास ने उन्हें ‘सिकंदर’ की स्क्रिप्ट सुनाई. नाडियाडवाला का मानना था कि इस कहानी के लिए सलमान ही फिट रहेंगे. सलमान के घर गैलक्सी अपार्टमेंट्स में उन्हें नैरेशन दिया गया. मुरुगदास याद करते हैं कि नैरेशन के करीब आधे घंटे बाद सलमान उठकर बाहर गए. उन्होंने सिगरेट पी और पूछा कि मैं दोपहर के दो बजे से लेकर रात के दो बजे तक काम करता हूं. क्या आपके लिए ये सही रहेगा. सलमान की इस बात से मुरुगदास समझ गए कि उन्हें कहानी पसंद आ गई, और वो फिल्म करना चाहते हैं.

बता दें कि ‘सिकंदर’ 30 मार्च को रिलीज़ होने वाली है. फिल्म में सलमान के साथ रश्मिका मंदन्ना, सत्यराज, शरमन जोशी और प्रतीक बब्बर भी नज़र आएंगे. 

वीडियो: Sikandar में मिलेगा Ghajini जैसा सरप्राइज-AR Murugadoss

Advertisement

Advertisement

()