''सिकंदर एंटरटेनिंग फिल्म, समाज के सबसे ज़रूरी मुद्दे को उठाएगी''
Salman Khan की Sikandar के सिनेमैटोग्राफर S. Thirunavukkarasu ने उनके साथ काम करने का अनुभव साझा किया.
.webp?width=210)
Salman Khan इन दिनों अपनी फिल्म Sikandar में व्यस्त हैं. AR Murugadoss इस फिल्म के डायरेक्टर हैं. वहीं S. Thirunavukkarasu इस फिल्म के सिनेमैटोग्राफर हैं. उन्होंने हाल ही में सलमान के साथ काम करने का अनुभव और फिल्म को लेकर बातें की हैं. तिरू ने सलमान को कुछ बेहतरीन एक्टर्स में से एक बताया. साथ ही कहा कि सलमान फिल्म की पूरी टीम पर भरोसा करते हैं. जिससे उनके साथ काम करने का अनुभव और भी अच्छा हो जाता है.
मिड डे से बात करते हुए तिरू ने कहा कि सलमान की सबसे खास बात ये है कि वो स्क्रीन पर बिल्कुल ओरिजनल दिखते हैं. यही क्वालिटी उन्हें दूसरे एक्टर्स से अलग बनाती है. तिरू ने कहा,
उन्होंने बताया कि सलमान दूसरे एक्टर्स की तरह कैमरा एंगल, लाइट्स और कैसे दिख रहे हैं जैसी बातों पर ज़्यादा ध्यान नहीं देते. वो सिर्फ अपना बेस्ट डिलिवर करना चाहते हैं. तिरू ने आगे कहा,
तिरू ने 'सिकंदर' फिल्म पर भी बात की. कहा,
ख़ैर, 'सिकंदर' में पहली बार सलमान, रश्मिका मंदन्ना के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखाई देंगे. पिछले दिनों 'सिकंदर' के रीमेक होने की खबरें आई थीं. दावा किया गया कि ये थलपति विजय की फिल्म 'सरकार' का ऑफिशियल रीमेक हैं. मगर इस पर भी मुरुगदास ने बात की थी. एक स्टेटमेंट रिलीज़ करके बताया कि ये पूरी तरह से एक ओरिजनल कहानी है. 'सिकंदर' के हर सीन, हर फ्रेम को ईमानदारी से डिज़ाइन किया गया है. ये एक फ्रेश नेरेटिव पेश करेगी.
बाकी 'सिकंदर' की रिलीज़ डेट को लेकर कंफ्यूज़न जारी है. ये संडे 30 मार्च को रिलीज़ होगी या फ्राइडे 28 मार्च को. टेक्निकली सलमान अपनी बहुत सारी फिल्मों को ईद पर रिलीज़ करते रहे हैं. मगर इस बार ईद संडे को पड़ रही है. अगर इस दिन 'सिकंदर' रिलीज़ हुई तो वीकेंड पर कमाई के चांसेस नहीं होंगे. इसलिए हो सकता है मेकर्स इसे 28 मार्च को रिलीज़ कर सकते हैं.
वीडियो: सिकंदर ने रिलीज से पहले ही 165 करोड़ की कमाई की, जानिए वजह

.webp?width=60)

