The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Salman Khan says when he chose Naiyyo Lagda for KBKJ people said he has become arrogant

'''नैय्यो लगदा' गाने को चुना, तो लोग बोले नहीं चलेगा, सलमान एरोगेंट हो गया है''

'किसी का भाई किसी की जान' के गाने 'नैय्यो लगदा' पर सलमान खान ने बात करते हुए कहा, ''मुझे अच्छा लगा. मेरी पिक्चर है. मैंने गाना यूज़ कर लिया.''

Advertisement
pic
11 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 11 अप्रैल 2023, 05:10 PM IST)
salman khan, kisi ka bhai kisi ki jaan, naiyyo lagda,
'किसी का भाई किसी की जान' ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर सलमान. दूसरी तरफ 'नैय्यो लगदा' गाने का एक सीन.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Salman Khan ने Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan ट्रेलर लॉन्च पर कई मसलों पर बात की है. VFX की मदद से सिक्स पैक ऐब्स बनाने की बात पर शर्ट खोलकर ऐब्स दिखा दिए. फिल्म का पहला गाना Naiyyo Lagda आने के बाद सलमान को ट्रोल किया जा रहा था. इस पर उन्होंने ट्रेलर लॉन्च पर बात करते हुए कि सब लोग इस गाने के खिलाफ थे. लोग कह रहे थे कि सलमान एरोगेंट हो गए हैं. मगर वो गाना हिट हो गया.

'नैय्यो लगदा' सलमान की फिल्म का सबसे सफल गाना बन गया है. इस खबर के लिखे जाने तक इसे यूट्यूब पर 104 मिलियन यानी 10 करोड़ से ज़्यादा बार देखा जा चुका है. इस गाने को लेकर इंस्टाग्राम पर 4.6 मिलियन यानी 46 लाख रील्स बन चुके हैं. आज कल यही चीज़ें गानों की सफलता का तय करती हैं. मगर एक तबके को ये गाना डेटेड लगा. और इसके वीडियो की तो बात ही मत करिए. सलमान खान के हुक स्टेप की भारी ट्रोलिंग हुई. 

जब ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर सलमान से इस बारे में बात की गई, तो उन्होंने कहा-

''इस गाने को लेकर सब लोग मेरे खिलाफ थे. वो कह रहे थे, 'पता नहीं क्या कर रहे हैं'. 'ये 80-90 के दशक का गाना लग रहा है. ये अच्छा कैसे चलेगा'. 'ये एरोगेंट हो गए हैं'. मैंने कहा, मुझे अच्छा लग रहा है. ये मेरी पिक्चर है. मैं उसमें ये गाना यूज़ कर रहा हूं.''

अगर वो गाना नहीं चलता, तो सलमान का क्या रिस्पॉन्स होता है. इस पर वो कहते हैं-

''ऐसा नहीं कि अगर ये गाना नहीं चलता, तो आप आकर मेरी अगली फिल्म में इंटरफेयर कर सकते थे. आपको ऐसा कोई मौका नहीं मिलने वाला. इसलिए आप चिल करें. वो गाना फिल्म के डायरेक्टर, हीरोइन और हीरो को पसंद था, इसलिए हमने उसे इस्तेमाल किया.''   

इससे पहले भी फिल्मफेयर अवॉर्ड्स के प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी सलमान ने इस बारे में बात की थी. उन्होंने कहा था कि जिस गाने को उनके आसपास के लोग यूट्यूब पर डालने से मना कर रहे थे. वही गाना सबसे हिट हो गया. हिंदी फिल्मों के खराब परफॉरमेंस पर सलमान का कहना था, 'खराब फिल्में बनाओगे, तो कैसे चलेंगी.' अपनी इस बातचीत में जोड़ा कि उनकी भी नई फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' आ रही है. अगर वो फिल्म नहीं चलती, तो उनका यही बयान और वीडियो काम आ जाएगा.

'किसी का भाई किसी की जान' में सलमान के साथ पूजा हेगड़े, वेंकटेश, जगतपति बाबू, भूमिका चावला, शहनाज़ गिल, सिद्धार्थ निगम, राघव जुयाल, पलक तिवारी और जस्सी गिल जैसे एक्टर्स काम कर रहे हैं. डायरेक्ट किया फरहाद सामजी ने. फिल्म रिलीज़ होगी 21 अप्रैल को ईद के मौके पर. 

वीडियो: सलमान खान ने किसी का भाई किसी की जान की रिलीज़ से पहले ओटीटी के सेंसरशिप पर बात की है

Advertisement

Advertisement

()