Salman Khan की फिल्म Dabangg उनके करियर को अलग लेवल पर ले गईं. उनका कैरेक्टरChulbul Pandey खूब मशहूर हुआ. 'दबंग' के अभी तक तीन पार्ट्स रिलीज़ हो चुके हैं औरचौथे पार्ट का इंतज़ार है. हाल ही में Arbaaz Khan ने कहा था कि Dabangg 4 में अभीटाइम है. लेकिन सलमान खान का कहना है कि वो जल्द ही 'दबंग 4' पर काम शुरू करेंगे.हाल ही में सलमान खान, रवीना टंडन की फिल्म 'पटना शुक्ला' की स्क्रीनिंग पर पहुंचेथे. जहां उन्होंने मीडिया से बात की. इस दौरान सलमान ने 'दबंग 4' पर भी बात की. जबउनसे पूछा गया कि वो ‘दबंग 4’ पर कब से काम शुरू करेेंगे तो बोले- "बहुत जल्द, जैसे ही दोनों भाई एक स्क्रिप्ट पे लॉक हो जाएंगे. इनको (अरबाज़ खान)कुछ और बनाना है, हमें कुछ और, जैसे ही एक स्क्रिप्ट पे लॉक हो जाएंगे उसके बाद बाद'दबंग' रिलीज़ हो जाएगी."‘दबंग’ फ्रैंचाइज की पहली किश्त को अभिनव कश्यप ने डायरेक्ट किया था. ‘दबंग 2’ केडायरेक्टर खुद अरबाज खान थे. वहीं तीसरे पार्ट को प्रभुदेवा ने डायरेक्ट किया था.इन तीनों ही फिल्मों को अरबाज़ ने ही प्रोड्यूस किया था. ऐसे में कहा गया कि 'दबंग4' से किसी साउथ इंडियन फिल्ममेकर को जोड़ा जा सकता है. मगर फिल्म की स्क्रिप्टएटली लिखेंगे. इस तरह खबरों पर मिड डे से बात करते हुए अरबाज़ खान ने कहा था-"ये सिर्फ अफवाह है कि एटली के साथ मेरी और सलमान खान की मुलाकात हुई. मैं एटली सेअपनी पूरी जिंदगी में कभी नहीं मिला हूं. मिलना छोड़िए, मैंने कभी उन्हें देखा भीनहीं है. जब तक आप सही शख्स से बात न सुन लो, तब तक आपको उस बात का यकीन नहीं करनाचाहिए."इस बातचीत में अरबाज़ ने 'दबंग 4' को आगे ले जाने की बात भी कंफर्म की. लेकिन साथही कहा कि फिलहाल उनका ऐसा कोई प्लान नहीं है. मगर सही वक्त पर वो ज़रूर ‘दबंग 4’बनाएंगे. अरबाज ने कहा-“अभी मैं और सलमान, दोनों ही हमारे प्रोजेक्ट्स के बीच में अटके हुए हैं. उन्हेंसाजिद नाडियाडवाला के साथ फिल्म शूट करनी है. 'दबंग 4' के लिए सलमान खान तैयार हैं.मैं भी तैयार हूं. लेकिन मैं इसे तब करूंगा, जब सही वक्त आएगा.”इंटरव्यू में अरबाज़ से ये भी पूछा गया कि क्या 'दबंग 4' को वो डायरेक्ट करेंगे, इसपर अरबाज ने कहा- "मुझे नहीं पता कि मैं डायरेक्ट करूंगा या नहीं. मैं ज़रूर करना चाहूंगा. लेकिन इसपर फैसला नहीं लिया गया है."ख़ैर, सलमान खान की पिछली रिलीज़ फिल्म 'टाइगर 3' थी. सलमान की आने वाले फिल्मोंमें कई नाम हैं लेकिन मुहर सिर्फ ए.आर.मुरुगादास की फिल्म पर लगी है. सलमान ने इसफिल्म की अनाउंसमेंट खुद की है.