The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Salman Khan 's Tiger entry scene is Pathaan has become the talk of the town

फैन्स बता रहे हैं, 'पठान' में सलमान खान की एंट्री इस जबरदस्त सीन से होने वाली है

फ्रेम में पहले ब्रेसलेट आएगा कि टाइगर का स्कार्फ, इस बात पर बहस चल रही है.

Advertisement
pic
16 जनवरी 2023 (अपडेटेड: 16 जनवरी 2023, 11:50 AM IST)
pathaan, salman khan, shahrukh khan,
फिल्म 'पठान' का एक सीन. दूसरी तरफ सलमान खान का ब्रेसलेट.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Pathaan में जनता 4 साल बाद Shahrukh Khan को देखने के लिए बेताब है. फिल्म में Salman Khan भी दिखने वाले हैं. बताया जा रहा है कि सलमान का कैरेक्टर फिल्म में 15-20 मिनट के लिए नज़र आएगा. 'पठान' का ट्रेलर आया. उसमें सलमान का कहीं कोई ज़िक्र नहीं मिला. कहा गया कि मेकर्स उन्हें सरप्राइज़ की तरह इस्तेमाल करना चाहते हैं. ताकि जनता शाहरुख और सलमान को एक साथ एक्शन करते देखने के लिए सिनेमाघरों में आए. मगर ये किसी को नहीं पता कि सलमान की एंट्री 'पठान' में कब होगी. सोशल मीडिया पर कुछ फैन थ्योरीज़ चल रही हैं. इनमें बताया जा रहा है कि सलमान की एंट्री कब हो सकती है.

कई रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया गया है कि 'पठान' तीन साल से रशियन आर्मी के कब्जे में है. उसे वहां से निकालने में 'टाइगर' का किरदार मदद करता है. मगर पिक्चर देखे बिना इसे कंफर्म नहीं किया जा सकता. शाहरुख ने #AskSRK सेशन किया. उसमें भी किसी ने पूछा कि सलमान की एंट्री कब होगी. शाहरुख ने मज़ाक में उस सवाल को उड़ा दिया. मगर फैन थ्योरीज़ के मुताबिक सलमान की एंट्री 'पठान' के एक ट्रेन सीक्वेंस में होगी.

कहा जा रहा है कि 'पठान' में एक एक्शन सीक्वेंस है. ट्रेन में होने वाले इस एक्शन सीन में 'पठान' ढेर सारे लोगों से अकेले लड़ रहा है. मगर उसकी हालत खराब हो चली है. एक गुंडा उसकी तरफ चाकू लेकर बढ़ता है. ठीक इसी वक्त 'टाइगर' वाला बैकग्राउंड म्यूज़िक शुरू होता है. पहले फ्रेम में आता है एक हाथ और उस पर लटका सलमान का ट्रेडमार्क फिरोज़ी ब्रेसलेट. उन गुंडों को निपटाकर टाइगर, पठान की जान बचाता है. ये फिल्म में सलमान का एंट्री सीन होगा. हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि फ्रेम में पहले ब्रेसलेट नहीं, सलमान का टाइगर वाला गमछा आएगा.

जैसा कि हमने बताया ये सिर्फ फैन थ्योरीज़ हैं. 'पठान' की रिलीज़ के बाद ही इन्हें कंफर्म किया जा सकेगा. मगर फैन्स इस बात से खुश हैं कि 'करण-अर्जुन' के बाद किसी एक्शन फिल्म में सलमान और शाहरुख साथ नज़र आने वाले हैं. इसी एक्साइटमेंट को कैश करने के मक़सद से YRF ने 'पठान' के ट्रेलर से सलमान को बाहर रखा है. हो सकता है कि रिलीज़ से ठीक पहले सलमान से जुड़ा 'पठान' का कोई हिस्सा रिलीज़ किया जाए.    

'पठान' में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी लीड रोल्स कर रहे हैं. 'पठान' ट्रेलर के बाद कुछ फैन्स ने ये भी कॉन्सपिरेसी थ्योरी शुरू की थी कि फिल्म के मेन विलन जॉन नहीं, दीपिका होंगी. मगर इसके आसार बेहद कम हैं. 'पठान' को सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है. 25 जनवरी को फिल्म रिलीज़ हो रही है. 

वीडियो: शाहरुख खान की 'पठान' ट्रेलर से सलमान खान को बाहर रखने के पीछे YRF की भारी प्लानिंग है

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()