The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Salman Khan Quietly Helps Sudha Chandran While Her Mother Battled Cancer

"मां कैंसर से लड़ रही थी, सलमान चुपचाप मदद करने पहुंच गए"

सुधा चन्द्रन के मुताबिक, उन्हें आजतक नहीं पता कि सलमान को उनकी मां की तबियत बिगड़ने की खबर कैसे मिली थी.

Advertisement
pic
5 मार्च 2026 (अपडेटेड: 17 मार्च 2026, 01:30 PM IST)
salman khan, sudha chandran,
सलमान और सुधा चन्द्रन ने 'निश्चय' और 'कुर्बान' फिल्म में भी साथ काम किया है.
Quick AI Highlights
Click here to view more

फिल्म इंडस्ट्री के लोग अक्सर Salman Khan को सबका मददगार बताते हैं. पिछले दिनों वेटरन एक्टर और क्लासिकल डांसर Sudha Chandran ने ऐसा ही एक किस्सा सुनाया. उन्होंने बताया कि सालों पहले उनकी मां कैंसर से जूझ रही थीं. ठीक उसी वक्त सलमान बग़ैर किसी को बताए चुपचाप उनकी मदद करने चले आए थे. वो बताती हैं कि सलमान दुनिया के सामने जैसे पेश आते हैं, असल में वो उसके ठीक उलट हैं.

सुधा ने 'शाका लाका बूम-बूम' और 'नागिन' जैसे चर्चित टीवी सीरियल्स में काम किया है. सलमान के साथ वो 'शादी करके फंस गया यार' (2006) में नज़र आई थीं. सिद्धार्थ कनन के साथ हुए इंटरव्यू में वो उसी फिल्म के दौरान हुई एक घटना बताती हैं. वो कहती हैं,

“सलमान खान कमाल के इंसान हैं. मुझे याद है कि मैं उनके साथ एक फिल्म कर रही थी. उस वक्त मेरी मां हॉस्पिटल में थीं. उन्हें शायद याद नहीं होगा लेकिन मैं अपने स्टाफ के साथ बैठी लंच कर रही थी. उसी वक्त सलमान के बॉय मेरे पास आए और कहा- ‘सर आपसे बात करना चाहते हैं’. इतना सुनकर मैं उनके पास गई और पूछा-'क्या हुआ सलमान सर?'"

वो आगे कहती हैं,

“सलमान ने मुझसे कहा-'मैंने सुना है कि आपकी मां को कैंसर है. क्या आपको किसी मदद की ज़रूरत है?' मैं शॉक्ड रह गई थी. मैंने पूछा-'सर आपको कैसे पता कि मेरी मां को कैंसर है?' इस पर सलमान ने बहुत सिम्पल जवाब दिया. उन्होंने कहा-'ये पॉइंट नहीं है. आपको मदद चाहिए या नहीं? अगर आपको किसी भी तरह की ज़रूरत हो तो मुझे कॉल कर दीजिएगा. मैं तुरंत आ जाऊंगा.' सलमान भले इस बात को भूल गए होंगे मगर मैं ये कभी नहीं भूल सकती. उनकी ज़िंदगी में कितने लोग आए, कितने लोगों की उन्होंने मदद की होगी. लेकिन मेरे लिए उस पल ने सलमान के प्रति इज्ज़त और बढ़ा दी थी.” 

सुधा बताती हैं कि सलमान के साथ हुई उस बातचीत ने उन्हें काफ़ी सरप्राइज़ कर दिया था. उनके मुताबिक, सलमान को उनसे मदद के लिए पूछने की कोई ज़रूरत नहीं थी. फिर भी उन्होंने ऐसा किया. सुधा कहती हैं कि सलमान अपने अच्छे कर्मों की चर्चा कभी नहीं करते हैं. मगर पब्लिक में उनकी जो इमेज बनी हुई है, वो उसके ठीक उलट बिल्कुल खरे सोने जैसे इंसान हैं. ‘शादी करके फंस गया रे’ के अलावा सलमान और सुधा ने ‘निश्चय’ और ‘कुर्बान’ जैसी फिल्मों में भी साथ काम किया है. 

वीडियो: सलमान खान लीलावती हॉस्पिटल के डॉक्टर्स पर क्यों भड़के?

Advertisement

Advertisement

()