फैन्स के आगे झुके सलमान, 'गंगा राम' को बंद कर दिया!
Sikandar के बाद Salman Khan के फैन्स उनसे मिलने पहुंचे थे. वहां उन्होंने सलमान से कहा था कि उन्हें Kabir Khan और Ali Abbas Zafar जैसे डायरेक्टर्स के साथ काम करना चाहिए.

Salman Khan की पिछली रिलीज़ Sikandar बॉक्स ऑफिस पर बिल्कुल भी नहीं चली. फैन्स ने भी फिल्म को लताड़ा. इसी दौरान खबर उड़ने लगी कि सलमान और Sanjay Dutt मिलकर Ganga Ram नाम की फिल्म बनाने वाले हैं. ये एक मसाला एक्शन फिल्म होगी जहां सलमान के किरदार का नाम गंगा होगा और संजय दत्त राम का रोल करेंगे. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि जून या जुलाई 2025 से फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो जाएगी. मगर बॉलीवुड हंगामा की हालिया रिपोर्ट की मानें तो सलमान ने इस फिल्म को शुरू होने से पहले ही डिब्बाबंद कर दिया है. उसकी वजह है कि उनके फैन्स इस फिल्म से खुश नहीं थे. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट में कोट किए गए सोर्स ने इस बारे में बताया,
बता दें कि अप्रैल के शुरुआती हफ्ते में खबर आई थी कि सलमान के कुछ फैन्स उनसे मिलने पहुंचे थे. फैन्स ने सलमान से दरख्वास्त की कि वो कबीर खान और अली अब्बास ज़फर जैसे डायरेक्टर्स के साथ काम करें, जिन्होंने पहले भी सलमान को ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं. साथ ही ये सलाह दी कि उन्हें ‘गंगा राम’ जैसी फिल्म नहीं करनी चाहिए. उन्हें ऐसी फिल्में करने की ज़रूरत है जो उनके स्टारडम के साथ इंसाफ करें. बताया जा रहा है कि सलमान ने फैन्स की बात को ध्यान से सुना. उस पर विचार किया. उसके बाद ही उन्होंने ‘गंगा राम’ को बंद करने का फैसला लिया है.
अब वो दूसरे प्रोजेक्ट्स पर ध्यान देंगे. हाल ही में खबर आई थी कि सलमान 2020 के गलवान वैली संघर्ष पर बनने वाली फिल्म में काम करने जा रहे हैं. इस फिल्म को 'शूटआउट एट लोखंडवाला’ फेम अपूर्व लाखिया डायरेक्ट कर सकते हैं. हालांकि अभी इस फिल्म को कंफर्म नहीं किया गया है.
वीडियो: सलमान की अगली फिल्म गलवान घाटी विवाद पर

.webp?width=60)

