The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Salman Khan old interview video surfaces where he claimed he was starved

सलमान खान के वायरल वीडियो की सच्चाई, कहा था- "भूखा मारते हैं, खाने को पंद्रह चने दिए"

ये वीडियो साल 1992 का है. जब सलमान समेत कई कलाकार कैनेडा में शो करने गए थे.

Advertisement
pic
17 फ़रवरी 2023 (अपडेटेड: 17 फ़रवरी 2023, 07:27 PM IST)
salman khan viral video old interview
सलमान ने वीडियो में कहा कि सोने को तकिया नहीं मिलता था, गीले तौलिए को ही तकिया बनाना पड़ता था.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Salman Khan का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है. पूरा वीडियो नहीं, उसकी एक क्लिप. सलमान बात कर रहे हैं कि उन्हें भूखा मार देते थे. सोने के लिए जगह नहीं मिलती थी. नींद लेने के लिए बिस्तर नहीं था. ये वीडियो है साल 1992 का. फिल्म स्टार्स विदेशों में टूर पर जाते रहे हैं. एक्टर्स, सिंगर्स आदि, अलग-अलग देशों में जाकर शोज़ करते. हाल ही में अक्षय कुमार ने भी ऐसा टूर अनाउंस किया है. वो, दिशा पाटनी, मौनी रॉय और नोरा फतेही जैसे कलाकार अमेरिका जाएंगे. खैर, सलमान का वायरल हो रहा वीडियो उनके एक टूर से ही है. 1992 में सलमान खान, आमिर खान, कुमार सानू, जूही चावला और दिव्या भारती कैनेडा टूर पर गए थे. वहीं एक इंटरव्यू में सलमान ने कहा था कि उन लोगों के खाने-पीने, रहने-सोने की व्यवस्था बहुत खस्ता है. 

सलमान वायरल क्लिप में कहते हैं:

हमें भूखा मार दिया. हमें खाने को चने देते थे. पंद्रह चने सुबह और पंद्रह शाम को. सोने के लिए गीला तकिया देते हैं. मतलब गीला तौलिया. जिससे नहाते, उसी को तकिये की तरह इस्तेमाल करते.

सलमान से आगे पूछा गया कि रहने का इंतज़ाम कैसा था. इस पर सलमान कहते हैं,

15-20 लोग एक ही कमरे में हैं. मेरा भाई, मेरी मां, मेरी बहन, आमिर, आमिर की बीवी, जूही (चावला), जूही की मां, दिव्या (भारती), दिव्या की मां, जूही के पिता, हम सब एक ही कमरे में. सब नीचे चटाई पर सोते हैं. 

इतनी ही क्लिप हर जगह घूम रही है. लेकिन असली कहानी इसके बाद की है. सलमान अपना जवाब खत्म करते हैं. तभी इंटरव्यू लेने वाली जर्नलिस्ट हंस पड़ती हैं. कहती हैं कि जब आप ऐसी बातें करते हैं, तो उम्मीद है कि लोग आपको गंभीरता से नहीं लेते हों. 

दरअसल सलमान मज़ाक कर रहे थे. सलमान की पूरी कहानी ही मज़ाक में कही गई थी. उस इंटरव्यू में आगे उन्होंने ‘अंदाज़ अपना अपना’ के बारे में भी बात की. उस दौर में वो उस फिल्म पर काम कर रहे थे. सलमान ने कहा कि इंडियन स्क्रीन पर लोगों ने इतनी फनी फिल्म नहीं देखी होगी. 

सलमान उस समय नेगेटिव पब्लिसिटी के चलते प्रेस में बने रहते थे. इंटरव्यू में पूछा गया कि क्या उनकी प्रेस से बनती नहीं है. इस पर सलमान का कहना था कि उन्हें प्रेस से नहीं बल्कि येलो जर्नलिज़्म से दिक्कत है. यानी सनसनी बनाने वाली खबरों से. उन्होंने कहा कि इसी कारण उन्होंने मीडिया को इंटरव्यूज़ देने भी बंद कर दिए थे.                    
 

वीडियो: सलमान खान की हम आपके हैं कौन को बचाने के लिए आदित्य चोपड़ा ने क्या सलाह दी थी

Advertisement

Advertisement

()