The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • salman khan might start working on a film with Siddharth Anand after sikandar the bull and film with atlee

सिद्धार्थ आनंद के साथ फिल्म करेंगे सलमान खान?

ये स्पाई यूनिवर्स की फिल्म नहीं होगी. ये स्टैंड अलोन फिल्म होगी.

Advertisement
सलमान खान
सलमान खान का लाइन-अप इन दिनों फिल्मों से भरा हुआ है. वो फिलहाल ए.आर. मुरुगादास की 'सिकंदर' शूट कर रहे हैं.
pic
गरिमा बुधानी
22 जुलाई 2024 (पब्लिश्ड: 06:52 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

Ranveer Singh जल्द ही Dhurandhar का शूट शुरू करेंगे, Siddharth Anand के साथ जल्द किसी फिल्म पर काम कर सकते हैं Salman Khan. Entertainment से जुड़ी ऐसी ही खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

# जल्द 'धुरंधर' का शूट शुरू करेंगे रणवीर सिंह

पिंकविला ने अपने एक रिपोर्ट में बताया है कि रणवीर सिंह, 25 जुलाई से अपनी अगली फिल्म 'धुरंधर' का शूट शुरू करने जा रहे हैं. फिल्म का शुरुआती हिस्सा थाईलैंड में शूट होगा. इसे आदित्य धर डायरेक्ट कर रहे हैं. 'धुरंधर' में रणवीर सिंह इंटेलिजेंस ऑफिसर का किरदार निभाएंगे. संजय दत्त, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल भी फिल्म में अहम रोल्स निभाएंगे.

# दिलजीत की 'सरदार जी 3' की रिलीज़ डेट आई

दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सरदार जी' की का तीसरा पार्ट 'सरदार जी 3' 27 जून, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगा. ये एक हॉरर कॉमेडी फ्रैंचाइज़ है. दिलजीत दोसांझ ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर के इस बात की जानकारी दी. फिल्म को लेकर बाकी जानकारी अभी सामने नहीं आई हैं.

# आचार्य प्रमोद कृष्णम ने 'कल्कि' की टीम को लीगल नोटिस भेजा

जाने माने स्पिरिचुअल गुरु आचार्य प्रमोद कृष्णम ने 'कल्कि 2898 AD'के मेकर्स को लीगल नोटिस भेजा है. उनका कहना है कि फिल्म में धार्मिक तथ्यों के साथ छेड़छाड़ की गई है. आचार्य प्रमोद ने 'कल्कि' के मेकर्स पर आरोप लगाते हुए कहा है कि फिल्म में भगवान कल्कि को लेकर जो कुछ भी दिखाया गया है, वो धार्मिक ग्रंथों में मौजूद विवरण से अलग है. उन्होंने कहा, "भगवान को फिल्म में गलत तरह से चित्रित किया गया है."

# सिद्धार्थ आनंद के साथ फिल्म करेंगे सलमान खान?

भीतर खाने से खबर आ रही है कि सलमान खान और सिद्धार्थ आनंद जल्द किसी फिल्म पर साथ काम कर सकते हैं. मगर ये स्पाई यूनिवर्स की फिल्म नहीं होगी. ये स्टैंड अलोन फिल्म होगी. मगर सलमान खान का लाइन-अप इन दिनों फिल्मों से भरा हुआ है. वो फिलहाल ए.आर. मुरुगादास की 'सिकंदर' शूट कर रहे हैं. रिपोर्ट्स हैं कि वो इससे फारिग होने के बाद एटली की फिल्म A6 पर काम शुरू कर सकते हैं. जो कि दो हीरो वाली फिल्म होगी. इसके अलावा करण जौहर के प्रोडक्शन की 'द बुल' भी उनके खाते में पड़ी हुई है. इन तीन फिल्मों से निपटने में सलमान को 4 से 5 साल लग जाएंगे. ऐसे में वो सिद्धार्थ आनंद वाली फिल्म कब शुरू करेंगे, ये संशय का विषय है.

# दिवाली पर आएगी 'हैप्पी पटेल खतरनाक जासूस'?

मिड डे में छपी एक खबर के मुताबिक, आमिर खान के प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'हैप्पी पटेल खतरनाक जासूस' दिवाली पर रिलीज़ हो सकती है. फिल्म में मोना सिंह, मिथिला पालकर और शारिब हाशमी जैसे कलाकार नज़र आने वाले हैं. मोना सिंह इस फिल्म में गैंग्स्टर का किरदार निभा रही हैं. फिल्म को वीर दास और कवि शास्त्री मिलकर डायरेक्ट कर रहे हैं.

# "अपनी फिल्म्स खुद एडिट करते हैं शाहरुख़ खान"

डीजे सिम्ज़ से बात करते हुए वेडिंग फोटोग्राफर विशाल पंजाबी ने बताया, "अपनी कंपनी खोलने से पहले मैंने 10 साल तक शाहरुख़ खान के साथ काम किया है. मैंने सिनेमा के बारे में सब कुछ उन्ही से सीखा." आगे उन्होंने कहा, "मैंने आज तक जितने भी अच्छे एडिटर्स के साथ काम किया है, शाहरुख़ उनमें से एक हैं. जिस भी फिल्म में शाहरुख़ काम करते हैं, वो उसे खुद एडिट करते हैं. वो एडिटर के साथ बैठकर हर सीन देखते हैं."

# इस दिन रिलीज़ होगी राम चरण की 'गेम चेंजर'?

प्रोड्यूसर दिल राजू ने हाल ही में अनाउंस किया था कि उनकी 50वीं फिल्म 'गेम चेंजर' 2024 के क्रिसमस के आसपास रिलीज़ होगी. अब खबर आ रही है कि फिल्म 20 दिसंबर, 2024 को रिलीज़ की जा सकती है. हालांकि मेकर्स की तरफ से अभी इसे लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया गया है. 'गेम चेंजर' में राम चरण और कियारा आडवाणी लीड रोल में हैं. फिल्म को शंकर ने डायरेक्ट किया है. इसी वीकेंड में आमिर खान की 'सितारे ज़मीन पर' भी रिलीज़ के लिए शेड्यूल्ड है.  

वीडियो: 'वो अकेले रहने वाले बंदे नहीं हैं', जुड़वा फिल्म में सलमान के साथ काम करने वाले एक्टर ने क्या-क्या बताया?

Advertisement

Advertisement

()