'बैटल ऑफ गलवान' के शूट से पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सलमान खान को क्या हिदायत दी?
इंडियन आर्मी ने सलमान खान की फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' पर कुछ सवाल उठाए थे. जिसके बाद सलमान, राजनाथ सिंह से मिलने गए थे.

सितंबर की शुरुआत में Salman Khan अचानक दिल्ली पहुंच गए. पता चला कि वो यहां देश के Defence Minister Rajnath Singh से मिलने आए हैं. कुछ महीनों में Bihar Elections होने वाले हैं. इसलिए लोग इस मीटिंग का पॉलिटिकल एंगल ढूंढने लगे. मगर सच्चाई कुछ और है. सलमान राजनाथ सिंह से किसी राजनैतिक कारण से नहीं बल्कि अपनी अपकमिंग फिल्म Battle Of Galwan के लिए मिलने गए थे.
सलमान इस वक्त अपने दल-बल के साथ लद्दाख में इस फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं. चूंकि ये सिक्योरिटी के लिहाज से काफी सेंसिटिव इलाका है. इसलिए आर्मी ने इसकी शूटिंग को लेकर कुछ सवाल उठाए थे. उस पर फिल्म का विषय भारत-चीन के बीच हुए गलवान वैली झड़प है. इसलिए इससे चीन के साथ भारत के रिश्ते बिगड़ने का भी खतरा है. इन सब दिक्कतों के कारण शूटिंग में देरी हो रही थी. लद्दाख के बदलते मौसम को देख मेकर्स ये देरी अफोर्ड नहीं कर सकते थे. इन्हीं कारणों से सलमान ने राजनाथ सिंह से मिलने का फैसला किया.
दिल्ली में सलमान और राजनाथ के बीच करीब 45 मिनट की मुलाकात हुई. बॉलीवुड हंगामा ने सोर्स के हवाले से बताया,
सोर्स ने आगे कहा,
राजनाथ, सलमान के इस जवाब से संतुष्ट हुए. फिर उन्होंने फिल्म को आगे बढ़ाने के लिए हरी झंडी भी दे दी. इस मुलाकात की कोई तस्वीर फिलहाल सामने नहीं आई है. केवल एक फोटो है, जहां राजनाथ के बेटे नीरज सिंह सलमान को रिसीव करते दिख रहे हैं. खबर है कि सलमान ने राजनाथ को अपने घर पर होने वाले गणपति महोत्सव के लिए भी इनवाइट किया था.
इस मीटिंग से लौटने के बाद ही सलमान ने अपने हिस्से की शूटिंग शुरू की. 09 सितंबर को उन्होंने सेट से अपनी एक फोटो शेयर की, जहां वो आर्मी यूनिफॉर्म में नजर आ रहे हैं. अभी वो फिल्म का क्लाइमैक्स शूट करेंगे. यहां भारत और चीन के बीच हुई हिंसक झड़प को रीक्रिएट किया जाएगा. बता दें कि सलमान इस मूवी में कर्नल बिकुमल्ला संतोष बाबू का किरदार निभा रहे हैं. चित्रांगदा सिंह उनकी पत्नी के रोल करेंगी. ‘बैटल ऑफ गलवान’ को अपूर्व लाखिया डायरेक्ट कर रहे हैं. फिल्म 2026 में रिलीज होगी. हालांकि इसकी ऑफिशियल रिलीज़ डेट अब तक अनाउंस नहीं की गई है.
वीडियो: आर्मी ने नहीं दी परमिशन, सलमान की 'बैटल ऑफ गलवान' का अब क्या होगा?

.webp?width=60)

