The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Salman Khan Launches New Initiative for Army Soldiers Ahead of Battle of Galwan Release!

सलमान ने 'बैटल ऑफ गलवान' प्रमोट करने की तगड़ी वाली निंजा टेक्नीक निकाल ली!

सलमान ने अपनी फिल्म के प्रमोशन ने आर्मी ऑफिसर्स को भी शामिल कर लिया.

Advertisement
salman khan, battle of galwan,
फ़िलहाल 'बैटल ऑफ गलवान' के पैचवर्क और रीशूट्स का काम चालू है.
pic
शुभांजल
18 फ़रवरी 2026 (अपडेटेड: 18 फ़रवरी 2026, 12:15 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

Salman Khan अपनी अपकमिंग मूवी Battle of Galwan में आर्मी अफसर के किरदार में नज़र आएंगे. इसलिए वो इसे अपनी अन्य फिल्मों की तुलना में बिल्कुल अनोखे ढंग से प्रमोट कर रहे हैं. एक तरफ़ वो फिल्म के गाने रिलीज़ कर रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ़, वो रियल लाइफ़ आर्मी जवानों को अपनी फिल्म का हिस्सा बना रहे हैं. दरअसल, मेकर्स ने एक सीरीज़ शुरू की है, जहां आर्मी जवान और उनके परिवार सेना और उससे जुड़े एक्सपीरियन्स को साझा कर रहे हैं.

बॉलीवुड में आमतौर पर जब वास्तविक घटनाओं से प्रेरित आर्मी फिल्में बनाई जाती हैं, तो उनके अंत में रील और रियल किरदारों को भी दिखाया जाता है. मगर सलमान 'बैटल ऑफ गलवान' में इससे एक कदम आगे बढ़ रहे हैं. अपने प्रोडक्शन हाउस, सलमान खान फिल्म्स के ज़रिए उन्होंने कई आर्मी परिवारों से उनका एक्सपीरियन्स पूछा है. मेकर्स उनके अनुभवों को ‘मैं हूं’ गाने के साथ अटैच कर सिलसिलेवार ढंग से अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर पोस्ट कर रहे हैं.

Image embed

सीरीज़ के पहले वीडियो में गनवी चड्ढा दिखाई देती हैं. वो 3rd गोरखा रेजिमेंट के कर्नल महीप सिंह चड्ढा की बेटी हैं. कर्नल महीप ने 1965 और 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में अपनी सेवाएं दी थीं. वो बताती हैं कि पहले फील्ड पोस्टिंग के दौरान सैनिकों का अपने परिवारों से कॉन्टैक्ट करना कितना मुश्किल होता था. लोग सीधे कॉल नहीं कर पाते थे. उन्हें लोकल एक्सचेंज के जरिए पहले कॉल बुक करानी पड़ती थी. इसके बाद भी उन्हें कई तरह के रूल्स मानने पड़ते थे. लंबे प्रोसेस के कारण बात होते-होते काफ़ी समय खप जाता था.

Image embed

दूसरे वीडियो में सविंदर मनचंदा नजर आती हैं. वो 16 बिहार रेजिमेंट के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल जगदीप मनचंदा की पत्नी हैं. जगदीप ने रक्षक, मेघदूत, विजय, पराक्रम और कैक्टस लिली जैसे कई आर्मी ऑपरेशन्स में हिस्सा लिया था. सविंदर उस समय को याद करती हैं, जब उनके पति और उनकी यूनिट को अरुणाचल प्रदेश के एक सेंसिटिव इलाके में भेज दिया गया था. उस माहौल में सैनिकों का अपने परिवार से बात करना मुश्किल हो गया था. बातचीत होती भी तो केवल कुछेक मिनटों के लिए.

Image embed

इनके अलावा कुछ अन्य आर्मी ऑफिसर्स ने भी अपना एक्सपीरियन्स बताया है. मेकर्स केवल गलवान वैली संघर्ष ही नहीं बल्कि अन्य ऑपरेशन्स से जुड़े सैनिकों को भी अपनी सीरीज़ का हिस्सा बना रहे हैं. आगे इस तरह के कई अन्य वीडियोज़ देखने को मिल सकते हैं. इनके ज़रिए मेकर्स कन्वेंशनल प्रमोशनल स्ट्रेटजी से बाहर एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं. उनका मानना है कि सैनिक परिवारों के ये रियल लाइफ एक्सपीरियन्स 'बैटल ऑफ गलवान' के नैरेटिव को और आगे बढ़ाएंगे. इसके अलावा मेकर्स एक टीज़र और फिल्म से जुड़े दो गाने- 'मातृभूमि' और 'मैं हूं', भी रिलीज़ कर दिए हैं.    

वीडियो: सलमान खान की 'बैटल ऑफ गलवान' के चीन विवाद पर विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?

Advertisement

Advertisement

()