सलमान-कटरीना ने 'टाइगर 4' का हिंट दे दिया!
19 नवंबर को क्रिकेट वर्ल्ड कप मैच के एक इवेंट में Salman Khan और Katrina Kaif अपनी फिल्म Tiger 3 के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे. जहां क्रिकेटर्स की जर्नी और मैच पर बात हो रही थी.

सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई कर रही है. स्पाई यूनिवर्स की इस फिल्म ने अब तक करीब 220 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है. अब लग रहा है कि 'टाइगर 4' पर भी जल्द काम शुरू किया जाएगा. ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि कटरीना कैफ और सलमान खान ने हिंट दिया है. क्या है पूरा मामला आइए बताते हैं.
दरअसल 19 नवंबर को क्रिकेट वर्ल्ड कप फाइनल मैच के एक इवेंट में सलमान और कटरीना अपनी फिल्म 'टाइगर 3' के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे. जहां क्रिकेटर्स की जर्नी और मैच पर बात हो रही थी. विराट कोहली पर बोलते हुए कटरीना और सलमान ने 'टाइगर 4' का हिंट दिया.
इस वायरल वीडियो में कटरीना कह रही हैं,
''RCB के लिए जब विराट IPL खेला करते थे, तब से अब तक की उनकी जर्नी के ग्राफ को देखिए...''
कटरीना की इसी बात पर सलमान कहते हैं,
''हां, जैसे आपने 'टाइगर 1' से 'टाइगर 3' को देखा ना और वो भी 57 साल की उम्र में. अब 60 साल की उम्र में 'टाइगर 4' का इंतज़ार कीजिए.''
सलमान के इसी बयान के बाद कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि 'टाइगर 4' अगले तीन सालों में आने वाली है. हालांकि फिल्म की डेवलपमेंट को लेकर अभी तक किसी भी तरह का ऑफिशियल बयान नहीं आया है.
स्पाई यूनिवर्स की फिल्मों में अब 'वॉर 2' और 'टाइगर वर्सेज़ पठान' आने वाली है. 'वॉर 2' को अयान मुखर्जी बना रहे हैं. बताया जा रहा है इसमें इस बार ऋतिक रोशन के साथ जूनियर एनटीआर भी होंगे. वहीं 'टाइगर वर्सेज़ पठान' में सलमान और शाहरुख आमने-सामने नज़र आएंगे. स्पाई यूनिवर्स जल्द ही एक फीमेल लीड के साथ भी फिल्म बनाएगा. जिसमें आलिया भट्ट नज़र आ सकती हैं.
ये भी पढ़ें - 'टाइगर 3' ने पहले सात दिनों में 200 करोड़ पार कर लिए
खैर, 'टाइगर 3' पर लौटते हैं. 44.5 करोड़ रुपए की ओपनिंग पाने वाली इस फिल्म की कमाई लगातार घटती जा रही है. आंठवे दिन मूवी ने सिर्फ 10.5 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया. मूवी ने टोटल 229.9 रुपए का कलेक्शन किया है. सातवें दिन से आठवें दिन की कमाई में करीब 43 प्रतिशत की गिरावट देखी गई. हमने 'टाइगर 3' का रिव्यू किया है आप उसे यहां क्लिक करके पढ़ सकते हैं.
वीडियो: दी सिनेमा शो: शाहरुख खान और सुहाना खान, सिद्धार्थ आनंद की फिल्म में साथ नज़र आ सकते हैं

