The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Salman Khan is speculated to team up with Pushpa Director Sukumar for an intense Actioner

अब होगा कमबैक, 'पुष्पा' वाले डायरेक्टर की बवाल एक्शन फिल्म करेंगे सलमान!

ख़बरें हैं कि सुकुमार इस फिल्म में सलमान को ऐसे लुक और अंदाज़ में दिखाना चाहते हैं, जो अब तक बॉलीवुड में किसी ने किया.

Advertisement
pic
16 अप्रैल 2026 (पब्लिश्ड: 07:20 PM IST)
Salman Khan, Salman Khan AI image
'पुष्पा' के डायरेक्टर सुकुमार ने सलमान को एक तगड़ी एक्शन फिल्म ऑफर की है.
Quick AI Highlights
Click here to view more

क्या Salman Khan Allu Arjun की Pushpa के Director Sukumar की फिल्म करने वाले हैं? Aamir Khan की अगली फिल्म कौन सी होगी? क्या Kartik Aaryan की Naagzilla Sunny Deol स्टारर Lahore 1947 की वजह से पोस्टपोन हो गई? सिनेमा से जुड़ी ऐसी और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

# 'पुष्पा' के डायरेक्टर की बवाल एक्शन फिल्म करेंगे सलमान!

सलमान खान के बारे में एक बात उनके फैन्स के साथ उनके क्रिटिक्स भी एक सुर में कह रहे हैं. और वो ये, कि सलमान को बस सही डायरेक्टर मिलने की देर है. और उनके हालिया फिल्म लाइन आप को देखते हुए कहा जा रहा है कि वो डायरेक्टर उन्हें मिल गए हैं. अभी तो वो 18 अप्रैल से वामसी पैडिपली के साथ SVC63 की शूटिंग शुरू करेंगे. मगर उनकी एक और फिल्म की ख़बरें आ रही हैं. सोशल मीडिया पर पढ़ने में आ रहा है कि 'पुष्पा' के डायरेक्टर सुकुमार ने सलमान को एक धांसू एक्शन फिल्म ऑफर की है. सलमान को फिल्म का कॉन्सेप्ट पसंद आया है. और आगे की बातचीत का दौर चल पड़ा है. ये हाई स्केल पैन इंडिया फिल्म बताई जा रही है. कहा जा रहा है कि सुकुमार इसमें सलमान को ऐसे लुक और अंदाज़ में दिखाना चाहते हैं, जो अब तक बॉलीवुड में किसी ने किया. साउथ के डायरेक्टर्स उन्हें लगातार अप्रोच कर रहे हैं. और सुकुमार वाली इस कथित फिल्म के बारे में सलमान गंभीरता से विचार कर रहे हैं. फैन्स इस ख़बर से बहुत उत्साहित हैं. और सोशल मीडिया पर तरह-तरह की फैन थ्योरीज़ चल पड़ी हैं. अब फैन्स को बस सलमान के ऑफिशियल अपडेट का इंतज़ार है.

# वॉर्नर ब्रदर्स की अपकमिंग फिल्मों की रिलीज़ डेट्स अनाउंस

वॉर्नर ब्रदर्स स्टूडियो ने अपनी अपकमिंग फिल्मों की रिलीज़ डेट्स अनाउंस की हैं. 'ओशंस' का प्रीक्वल अगले साल 25 जून को रिलीज़ होगा. 'दी फाइनल डेस्टिनेशन' फ्रैंचाइज़ की सातवीं फिल्म 12 मई 2028 को आएगी. 'वेपंस' फेम ज़ैक क्रेगर की साई-फाई थ्रिलर 'दी फ्लड' 11 अगस्त 2028 को रिलीज़ होगी. और सेंटियागो मेंघिनी की 'दी रिवेंज ऑफ ला योरोना' 9 अप्रैल 2027 को रिलीज़ होगी. ये साल 2019 की 'दी कर्स ऑफ ला योरोना' का सीक्वल है.

# अशनीर ग्रोवर की बायोपिक करेंगे आमिर खान!

आमिर ख़ान की अगली फिल्म के बारे में ख़बर आई है. बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक आमिर भारत पे के फाउंडर अशनीर ग्रोवर की बायोपिक करने जा रहे हैं. इस बारे में सूत्रों के हवाले से इस रिपोर्ट में लिखा गया, "आमिर ने स्क्रिप्ट पढ़ ली है और इसकी लिखाई उन्हें बहुत पसंद आई. फिल्म का प्री-प्रोडक्शन शुरू हो चुका है." ये अशनीर की ऑटोबायोग्राफी 'दोगलापन' पर आधारित है. फरवरी में खुद अशनीर ने सोशल मीडिया पर बताया था कि 'दोगलापन' पर फिल्म बन रही है. ख़बर है कि 'प्यार का पंचनामा' फेम राइटर राहुल मोदी इस फिल्म को डायरेक्ट और प्रोड्यूस करेंगे. हालांकि अभी कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है.

# 'सैयारा' के बाद फिर साथ आ रहे अहान-अनीत-मोहित सूरी

देश की सबसे कमाऊ लव स्टोरी 'सैयारा' फेम अहान पांडे, अनीत पड्डा और डायरेक्टर मोहित सूरी एक बार फिर साथ काम करने जा रहे हैं. पिंकविला से चर्चा में मोहित सूरी ने ख़ुद ये नई फिल्म कन्फर्म की. ये भी लव स्टोरी होगी. और 'सैयारा' की तरह ये भी YRF के प्रोडक्शन में ही बनेगी. अहान फिलहाल अली अब्बास ज़फ़र की एक्शन रोमैंटिक फिल्म का शूट कर रहे हैं. उधर, अनीत पड्डा की 'शक्ति शालिनी' लाइन्ड अप है. अपने-अपने रनिंग प्रोजेक्ट्स के बाद ये दोनों मोहित सूरी वाली फिल्म का शूट शुरू करेंगे.

# 'नागज़िला' पोस्टपोन, 12 फरवरी 2027 को आएगी

कार्तिक आर्यन स्टारर 'नागज़िला' इसी साल 14 अगस्त को आने वाली थी. मगर अब ये फिल्म पोस्टपोन कर दी गई है. 15 अप्रैल को धर्मा प्रोडक्शंस ने एक प्रेस नोट जारी करते हुए ये अपडेट दिया. इसके मुताबिक अब ये फिल्म 12 फरवरी 2017 को रिलीज़ होगी. हम याद दिला दें कि सनी देओल स्टारर 'लाहौर 1947' 13 अगस्त को आ रही है. इसे आमिर खान ने प्रोड्यूस किया है.

# 'लगन लागी रे' में राशा थडानी-वीर हीरानी होंगे लीड

फिल्ममेकर राजकुमार हीरानी के बेटे वीर हीरानी बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं. फिल्म का नाम है 'लगन लागी रे'. वैरायटी इंडिया के मुताबिक इसमें वीर के ऑपोजिट राशा थडानी को कास्ट किया गया है. 'स्कैम 1992' और 'रेड 2' फेम करण व्यास ने इसका स्क्रीनप्ले लिखा है. जुलाई मे इसकी शूटिंग शुरू होगी. सोनाली रतन देशमुख ये फिल्म डायरेक्ट करेंगी. 

वीडियो: सलमान खान की सुपहीरो फिल्म की हीरोइन बनेंगी समांथा?

Advertisement

Advertisement

()