The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Salman Khan is speculated to play double role in Vamshi Padipally film SVC63 | Nayanthara

SVC63 में डबल रोल करेंगे सलमान! हीरो के साथ विलन भी बनेंगे?

SVC63 का शूट शुरू होते ही फिल्म में सलमान के रोल को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की थ्योरीज़ चल पड़ी हैं.

Advertisement
pic
20 अप्रैल 2026 (पब्लिश्ड: 09:55 PM IST)
Salman Khan in SVC63, Salman and Nayanthara
SVC63 का शूट मुंबई में शुरू हो चुका है. ये शेड्यूल 4 मई तक चलेगा.
Quick AI Highlights
Click here to view more

क्या Salman Khan Vamshi Paidipally की SVC63 में डबल रोल करने वाले हैं? Akshay Kumar की Bhooth Bangla का First Weekend Collection कितना रहा? क्या Sunny Deol की Gabru Postpone हो गई है? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

# SVC63 में डबल रोल करेंगे सलमान! हीरो के साथ विलन भी बनेंगे?

सलमान खान और नयनतारा स्टारर एक्शन थ्रिलर SVC63 की शूटिंग 18 अप्रैल को शुरू हो गई. डेक्कन क्रॉनिकल के मुताबिक मुंबई के SRPF ग्राउंड पर मुहूर्त पूजा के बाद सलमान और नयनतारा ने पहला शॉट दिया. ख़बर है कि शूटिंग की शुरुआत विंटेज गाने से हुई है. कुछ दिनों पहले इस फिल्म में उनके दो लुक्स में नज़र आने की चर्चा थी. मगर अब सोशल मीडिया पर पढ़ने में आ रहा है कि सलमान इस फिल्म में डबल रोल कर रहे हैं. हीरो के साथ विलन का रोल भी सलमान ही करेंगे. डायरेक्टर वामसी पैडिपली ने उनके लिए दो बिल्कुल नए और एक-दूसरे से बिल्कुल अलग लुक्स प्लान किए हैं. इनमें से एक तो क्लीन शेव वाला नीट और स्लीक लुक है. जिसमें पिछले हफ्ते सलमान स्पेक्स लगाए नज़र आए थे. विलन वाला लुक इससे बिल्कुल अलग बताया जा रहा है. उसमें सलमान अपनी अब तक की सभी फिल्मों से अलग अवतार में दिखेंगे. फैन्स सोशल मीडिया पर अलग-अलग तस्वीरें पोस्ट करके मेकर्स से अपील कर रहे हैं, कि सलमान को ऐसा गेटअप दें. मगर तेलुगु 360 के मुताबिक वामसी ने सलमान के लिए एक बेहद इंटेंस और खूंखार लुक तय कर लिया है. इंटेंस फाइट सीन भी डिज़ाइन किए हैं, जो इसी सेट पर भीड़भाड़ के बीच शूट होंगे. एक्सटेंडेड कैमियो किया है. हालांकि ये सोशल मीडिया पर हो रही चर्चाएं हैं. चूंकि मेकर्स ने इस बारे में कोई स्टेटमेंट नहीं दिया है. इसलिए लल्लनटॉप इसकी पुष्टि नहीं करता है. मगर सलमान के फैन्स को इस फिल्म से बड़ी उम्मीदें हैं. अब देखना ये है कि वामसी इस उन्हें किस तरह प्रेज़ेंट करते हैं.

# 'जॉन रैम्बो' में डेविड हार्बर बनेंगे मेजर ट्रॉटमैन

सिलवेस्टर स्टेलॉन स्टारर रैम्बो का प्रीक्वल बन रहा है. टाइटल है 'जॉन रैम्बो'. नोआ सेंटिनियो इसमें लीड रोल कर रहे हैं. दी हॉलीवुड रिपोर्टर के मुताबिक इसमें डेविड हार्बर को कास्ट किया गया है. वो फिल्म में मेजर ट्रॉटमैन का रोल करेंगे, जो रैम्बो के मेन्टॉर और कमांडिंग ऑफिसर का किरदार है. इसे याल्मरी हेलैंडर डायरेक्ट कर रहे हैं.

# अशनीर ग्रोवर की बायोपिक में श्रद्धा होंगी फीमेल लीड?

बीते वीकेंड ख़बर आई कि आमिर खान भारत पे के फाउंडर अशनीर ग्रोवर की बायोपिक करने जा रहे हैं. अब इस फिल्म की फीमेल लीड के बारे में अपडेट आया है. मिड-डे के मुताबिक इसमें आमिर खान के ऑपोजिट श्रद्धा कपूर नज़र आएंगी. वो इसमें अशनीर की पत्नी माधुरी ग्रोवर का किरदार निभाएंगी. इस बारे में सूत्रों के हवाले से इस रिपोर्ट में लिखा गया, 

"श्रद्धा का नाम शुरुआत से तय था, कि वो इस फिल्म की फीमेल लीड होंगी. उनके सामने ही इसका स्क्रीनप्ले तैयार हुआ है." 

दरअसल श्रद्धा के करीबी दोस्त राहुल मोदी स फिल्म को प्रोड्यूस और डायरेक्ट करेंगे.

# अक्षय की 'भूत बंगला' ने फर्स्ट वीकेंड कमाए  95.87 करोड़

अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की आइकॉनिक जोड़ी लंबे समय बाद सिनेमाघरों में लौटी. मगर इनकी 'भूत बंगला' वैसी कमाई नहीं कर पा रही है, जैसी उम्मीदें थीं. 16 अप्रैल को पेड प्रिव्यू से इसने ग्रॉस 4.50 करोड़ रुपये कमाए. 17 अप्रैल को ‘भूत बंगला’ दुनिया भर में रिलीज़ हुई. और इसने भारत में 14.70 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली. मगर प्रियदर्शन और अक्षय की जोड़ी के हिसाब से ये बेहद एवरेज कमाई है. हालांकि शनिवार को फिल्म ने अच्छी रफ़्तार पकड़ी. इसने भारत में ग्रॉस 22.80 करोड़ का कलेक्शन किया. रविवार को 27.37 करोड़ रुपये कमाए. इस तरह फिल्म का फर्स्ट वीकेंड डोमेस्टिक कलेक्शन ग्रॉस 69.37 करोड़ रुपये रहा. इसमें फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई जोड़ें, तो ये अब तक 95.87 करोड़ रुपये कमा चुकी है.

# आयुष्मान की 'पति, पत्नी और वो दो' टीज़र आया

आयुष्मान खुराना स्टारर रॉमकॉम 'पति पत्नी और वो दो' का टीज़र आया है. इसकी शुरुआत 1978 की संजीव कुमार की फिल्म पति पत्नी और वो के सीन से होती है. फिर कार्तिक आर्यन स्टारर 'पति पत्नी और वो' की झलक दिखाई जाती है. और फिर सामने आती है इस फिल्म की कहानी जो पिछली दोनों फिल्मों से मिलती-जुलती है. बस इसमें आयुष्मान डबल नहीं, ट्रिपल रोमैंस करते दिखेंगे. फिल्म में वामिका गब्बी, सारा अली खान और रकुलप्रीत सिंह फीमेल लीड्स हैं. मुदस्सर अज़ीज़ के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 15 मई को रिलीज़ होगी.

# सनी की 'गबरू' पोस्टपोन, 8 मई को नहीं आएगी

सनी देओल स्टारर 'गबरू' एक बार फिर पोस्टपोन हो गई है. पहले ये 13 मार्च को रिलीज़ होने वाली थी. मगर 'धुरंधर 2' के कारण मेकर्स ने रिलीज़ डेट बदल कर 8 मई कर दी. बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक अब ये 8 मई को भी नहीं आएगी. मेकर्स जल्द ही नई रिलीज़ डेट अनाउंस करेंगे. इस फिल्म में सलमान खान ने भी एक्सटेंडेड कैमियो किया है. 

वीडियो: SVC63 में सलमान का डबल रोल! हीरो के साथ विलेन भी बनेंगे?

Advertisement

Advertisement

()