The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Salman Khan is said to have a New PR Team post signing SVC63, Comeback Loading!

सलमान ने पूरा गेम बदल दिया, तगड़ा कमबैक लोडिंग!

सोशल मीडिया पर उनकी रैंडम पोस्ट्स, तस्वीरों की फ्रीक्वेंसी अचानक बढ़ गई है. इसके पीछे तगड़ा गेमप्लान है.

Advertisement
pic
19 मई 2026 (पब्लिश्ड: 08:41 PM IST)
Salman Khan, SVC63
वामसी पैडिपली के डायरेक्शन में बन रही SVC63 अगले साल ईद पर रिलीज़ होगी.
Quick AI Highlights
Click here to view more

SVC63 के Comeback के लिए Salman Khan ने क्या स्ट्रेटजी बनाई है? Imtiaz Ali की Main Vaapas Aaunga का Trailer कैसा है? Ram Charan की Peddi के Trailer पर पब्लिक कैसे रिस्पॉन्ड कर रही है? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

# सलमान ने की कमबैक की तगड़ी तैयारी, टीम बदली, तरीका बदला

सलमान खान और उनसे जुड़ी छोटी सी ख़बर भी सुर्खी बन जाती है. और बीते कुछ दिनों से उनका गेम कुछ बदला-बदला सा नज़र आ रहा है. सोशल मीडिया पर उनकी रैंडम पोस्ट्स. तस्वीरें. अचानक इनकी फ्रीक्वेंसी बढ़ गई है. सोशल मीडिया पर पढ़ने में आ रहा है कि सलमान ने अपनी PR टीम बदल दी है. काम करने का तरीका भी बदल दिया है. हाल ही में वैरायटी इंडिया के इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि आज तक उन्होंने कोई स्क्रिप्ट नहीं पढ़ी. मगर अब चर्चा है कि वो ख़ुद फिल्म के आइडियाज़ सुन रहे हैं. पूरा नरेशन ले रहे हैं. और फिर फ़ैसला कर रहे हैं. और ये सब SVC63 से जुड़ने के बाद शुरू हुआ है. उनकी बहन अलवीरा खान डायरेक्टर्स से कोऑर्डिनेट कर रही हैं. जीजा अतुल अग्निहोत्री क्रिएटिव सपोर्ट हैं. पढ़ने में आ रहा है कि जल्द ही उनकी मैनेजमेंट टीम भी बदल दी जाएगी. कुल जमा बात ये है, कि सलमान नई एनर्जी, नई अप्रोच के साथ आगे बढ़ रहे हैं. इंडस्ट्री इनसाइडर्स इसे उनके तगड़े कमबैक की तैयारी बता रहे हैं.

# ब्रैडी कॉर्बेट की फिल्म में केट ब्लैंचेट, सेलेना गोमेज़

'द ब्रूटलिस्ट' के डायरेक्ट ब्रैडी कॉर्बेट एक नई फिल्म बनाने जा रहे हैं. वैरायटी के मुताबिक ये 70 के दशक की कहानी है. केट ब्लैंचेट और सेलेना गोमेज़ को इसमें फीमेल लीड्स के तौर पर कास्ट किया गया है. माइकल फासबैंडर फिल्म के हीरो हैं.

# इम्तियाज़ की 'मैं वापस आऊंगा' का ट्रेलर आया

इम्तियाज़ अली की 'मैं वापसी आऊंगा' का ट्रेलर आया है. ट्रेलर अच्छा है. रोमैंस, ह्यूमर, ट्रेजेडी का बढ़िया संतुलन दिख रहा है. कहानी हिंद-पाक विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित है. और केंद्र में दो प्रेमी हैं, जो पार्टिशन की वजह से अलग हो जाते हैं. आठ दशक बीत जाने के बावजूद एक बार फिर अपने माज़ी को देखने की टीस इम्तियाज़ ने बहुत ख़ूबसूरती से दिखाई है. दिलजीत दोसांझ के ह्यूमरस डायलॉग इसे मोनोटोनस होने से बचाते हैं. नसीरुद्दीन शाह वो बिछड़े प्रेमी हैं. उनकी जवानी वाला रोल वेदांग रैना ने किया है. और वेदांग के ऑपोजिट शरवरी वाघ हैं. ए. आर. रहमान का म्यूजिक कहानी के रंग को और सुर्ख कर रहा है. कुल मिलाकर ट्रेलर इम्तियाज़ अली स्टाइल की फिल्म का वादा करता है. ये फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

# क्रिप्टिक पोस्ट पर सलमान को देनी पड़ गई सफ़ाई

सलमान खान ने 17 मई को सोशल मीडिया पर अपनी शर्टलेस फोटो शेयर की थी. मगर तस्वीर से ज्यादा चर्चा में रहा उसका कैप्शन. सलमान ने उसमें अकेलेपन को लेकर कुछ ऐसा कहा, जिसने उनके फैन्स को परेशान कर दिया. बात इतनी बढ़ गई कि उन्हें एक दूसरी पोस्ट डालकर उस पर सफाई देनी पड़ गई. लोग उनके प्रति सहानुभूति जताने लगे. सफ़ाई देते हुए 18 मई को उन्होंने लिखा, 

“मैं अपने बारे में बात नहीं कर रहा था. मेरे पास इतना बड़ा और कमाल का परिवार और दोस्त हैं. फिर मैं अकेला कैसे हो सकता हूं? जब मेरे पास आप, आपकी दुआ और शुभकामनाएं हैं. मैं तो सबसे बड़ा नाशुक्रा हो जाऊंगा. कभी-कभी लोगों के साथ रहकर पक जाता हूं. इसलिए थोड़ा मी टाइम, बस. इस बार कोई फोटो नहीं. ब्रेकिंग न्यूज़ बना दिया. मम्मी पूछ रही है-'क्या हुआ बेटा?' चिल मारो यार.”

# राम चरण की 'पेद्दी' का ट्रेलर रिलीज़

राम चरण की फिल्म 'पेद्दी' का ट्रेलर 18 मई को मुंबई में रिलीज़ किया गया. ये एक दिहाड़ी मज़दूर के स्पोर्ट्समैन बनने की कहानी है. वो क्रिकेट भी खेलता है और कुश्ती भी लड़ता है. ख़ास बात ये है कि वो इन दोनों खेलों को मिलाकर खेलता है. ये इमोशनल कहानी है जिसमें ग़रीबों का संघर्ष दिखाया गया है. दिव्येंदु शर्मा इसमें नेगेटिव रोल में हैं. जान्हवी कपूर फीमेल लीड हैं. शिवा राजकुमार, जगपति बाबू, बोमन ईरानी, रवि किशन और उपेंद्र लिमये ने भी ज़रूरी किरदार निभाए हैं. बुची बाबू साना के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 4 जून को रिलीज़ होगी.

# एक्शन थ्रिलर 'बेनाम' के लीड हैं वीर पहाड़िया

'स्काय फोर्स' फेम एक्टर वीर पहाड़िया जल्द ही एक एक्शन थ्रिलर फिल्म करने जा रहे हैं. टाइटल है 'बेनाम'. पिंकविला के मुताबिक महेश भट्ट इस फिल्म के प्रेज़ेंटर हैं. फिल्म के डायरेक्टर का नाम फिलहाल सामने नहीं आया है. जल्द ही ऑफिशियल अनाउंसमेंट किया जाएगा.  

वीडियो: PR टीम से मैनेजमेंट तक, सलमान खान कर रहे बड़े बदलाव

Advertisement

Advertisement

()