The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Salman Khan is in talks to appear on Koffee With Karan 8 hosted by Karan Johar

'कॉफी विद करण 8' में आ रहे हैं सलमान खान!

Koffee With Karan 8 की टीम इस बारे में Salman Khan से बात कर रही है. शो पर जाने के लिए उनके पार्टनर की तलाश चल रही है.

Advertisement
pic
9 नवंबर 2023 (पब्लिश्ड: 05:27 PM IST)
koffee with karan, salman khan,
'कॉफी विद करण' के चौथे सीज़न में हुआ था सलमान खान का कॉफी डेब्यू. उसी एपिसड की फोटो है.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Koffee With Karan का आठवां सीज़न चल रहा है. हर गुरुवार को Karan Johar के चैट शो का नया एपिसोड आ रहा है. अब तक दो एपिसोड्स आ चुके हैं. सीज़न की शुरुआत हुई Ranveer Singh और Deepika Padukone से. दूसरे एपिसोड में गेस्ट थे Sunny Deol और Bobby Deol. पहले खबरें थी कि Salman Khan, Shahrukh Khan और Ranbir Kapoor जैसे सुपरस्टार्स इस सीज़न में नहीं दिखेंगे. अब बताया जा रहा है कि करण, सलमान को अपने शो पर लाने के जुगाड़ में हैं.

इंडिया टुडे में सूत्रों के हवाले से छपी रिपोर्ट के मुताबिक करण जौहर, सलमान खान को अपने शो पर लाना चाहते हैं. उन्होंने सलमान के साथ इस बारे में बातचीत भी शुरू कर दी है. करण चाहते हैं कि वो अपने शो आठवें सीज़न को वो हाई नोट पर खत्म करें. बताया जा रहा है कि शो के मेकर्स एक दूसरे एक्टर की तलाश में हैं, जिनके साथ सलमान 'कॉफी विद करण' पर आएंगे. हालांकि अब तक सलमान ने इस शो पर जाने के लिए हामी नहीं भरी है.

सलमान खान इससे पहले दो बार 'कॉफी विद करण' में आ चुके हैं. सलमान पहली बार इस शो पर चौथे सीज़न में पहुंचे थे. उनके पिता सलीम खान भी उनके साथ आए थे. 2016-17 में रिलीज़ हुए 'कॉफी विद करण' के पांचवें सीज़न में वो अपने भाइयों अरबाज़ और सोहैल के साथ पहुंचे थे. करण के शो पर जोड़ों में मेहमान बुलाए जाने की एक अनकही से रवायत बन गई है. इसलिए आठवें सीज़न के लिए सलमान का जोड़ीदार ढूंढा जा रहा है.

बहुत संभावनाएं हैं कि सलमान, इस बार कटरीना कैफ या इमरान हाशमी के साथ आएं. क्योंकि उनकी पिक्चर आ रही है 'टाइगर 3'. इसमें ये तीनों को-एक्टर्स हैं. अभी 'कॉफी विद करण' में आने का एक ही मतलब है- पिक्चर का प्रमोशन. या सलमान अपनी भांजी अलिजे़ह अग्निहोत्री के साथ भी आ सकते हैं. अलिजे़ह एक्टिंग डेब्यू कर रही हैं. उनकी पहली फिल्म 'फर्रे' 24 नवंबर को रिलीज़ के लिए शेड्यूल्ड है. सलमान वाला एपिसोड इस सीज़न का आखिरी एपिसोड हो सकता है. जो नवंबर के आखिर में या दिसंबर की शुरुआत में आ सकता है.  

इस साल 'कॉफी विद करण' की आगे की जो गेस्ट लिस्ट आई है, उसमें ये चार जोड़े शामिल हैं-

1) सारा अली खान, अनन्या पांडे  
2) करीना कपूर, आलिया भट्ट 
3) अजय देवगन, रोहित शेट्टी, 
4) काजोल, रानी मुखर्जी

इसके अलावा ‘कुछ कुछ होता है’ के 25 साल बाद करण ने सलमान को एक फिल्म के लिए भी अप्रोच किया है. ये एक्शन थ्रिलर बताई जा रही है, जिसमें सलमान एक पैरा-मिलिट्री ऑफिसर का रोल करेंगे. इस फिल्म को ‘शेरशाह’ फेम विष्णु वर्धन डायरेक्ट करने वाले हैं. करण जौहर प्रोड्यूस करेंगे. 

अब बात 'टाइगर 3' की. फिल्म की अडवांस बुकिंग ठीक चल रही है. मगर वैसा भौकाल नहीं है. देश के दो मल्टीप्लेक्स चेन्स PVR Inox और सिनेपोलिस में 'टाइगर 3' के 1.35 लाख टिकट अडवांस में बुक हो चुके हैं. वहीं मल्टीप्लेक्स और सिंगल स्क्रीन्स मिलाकर फिल्म की अडवांस बुकिंग 3.5 लाख के आसपास है. ये ठीक अडवांस बुकिंग है. मगर सलमान खान की 'टाइगर' फ्रैंचाइज़ के लिहाज से कम है. कहा जा रहा है कि ये दीवाली के दिन रिलीज़ होने की वजह से है. क्योंकि 12 नवंबर को शाम और रात के शोज़ लक्ष्मी पूजन की वजह से प्रभावित हो रहे हैं. हालांकि फिल्म की रिलीज़ में अभी तीन दिन का समय बाकी है.

'टाइगर 3' में सलमान खान के साथ कटरीना कैफ, इमरान हाशमी, रेवती और विशाल जेठवा जैसे एक्टर्स काम कर रहे हैं. पिक्चर बनाई है मनीष शर्मा ने. 'टाइगर 3' 12 नवंबर को रिलीज़ होने जा रही है.  

वीडियो: कॉफी विद करण 8 देखकर दीपिका पादुकोण पर कीचड़ उछालने वाले लोगों को ये वीडियो देखना चाहिए

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()