The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Salman khan is getting trolled for Kisi ka bhai kisi ki jaan song naiyo lagda dance steps

'किसी का भाई किसी की जान' का गाना रिलीज हुआ, लोग सलमान भाई की जान खा गए

एक साहब ने लिखा: 'सनी पाजी के डांस के लिए अब हज़ार गुना रिस्पेक्ट बढ़ गई'.

Advertisement
pic
13 फ़रवरी 2023 (अपडेटेड: 13 फ़रवरी 2023, 01:39 PM IST)
Salman-khan-kisi-ka-bhai-kisi-ki-jaan
सलमान भाई का डांस आपको कैसे लगा?
Quick AI Highlights
Click here to view more

सलमान खान ने शाहरुख के साथ 'पठान' में एंट्री ली और सीटियां बजने लगीं. अब सल्लू भाई ने एक और जगह एंट्री मारी है. पर इस एंट्री पर सिर्फ़ सीटियां नहीं बज रही, उनकी ट्रोलिंग भी हो रही है. दरअसल 12 फरवरी को सलमान खान की आने वाली फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का गाना 'नइयो लगदा' रिलीज हुआ है. इसमें उनके डांस स्टेप्स को लेकर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है.

गाना शुरू होता है, नाइंटीज़ की वाइब्स के साथ. फिर आआआ... के कोरस पर सलमान की एंट्री होती है. जूतों का क्लोज़अप, ब्रेसलेट का क्लोज़अप. फिर आते हैं सलमान भाई के हवा में लहराते हुए बाल. किसी को भी उनके बालों से रश्क हो सकता है. फिर आते हैं वो डांस स्टेप्स, जिसके लिए हम ये स्टोरी कर रहे हैं.

कमाल खान की ऑटोट्यून वाली आवाज़, 'नइयो लगदा दिल तेरे बिना, धीरे-धीरे चुपके से, चोरी-चोरी, हौले इंतज़ार तेरा'. इस पर सल्लू मियां का लेगवर्क चर्चा का विषय है. वो अपने पैर स्ट्रेच करते हुए घुटने मोड़ते हैं और म्यूजिक के साथ सिंक कर लेते हैं. इन स्टेप्स को कोरियोग्राफ किया है, शबीना खान ने. वो इससे पहले 'प्रेम रतन धन पायो' के गाने भी कोरियोग्राफ कर चुकी हैं. सलमान खान ने पैर स्ट्रेच तो कर दिए, पर इस पर लोग मज़े ले रहे हैं. 

एक यूजर ने सलमान के डांस स्टेप्स के साथ केआरके का 'तेरे हुस्न का जादू चल गया' चेपते हुए लिखा, ‘सेम एनर्जी.' करन अरोरा ने भी केआरके का गाना ट्वीट करते हुए लिखा:

भाई का डांस देखकर मेरे मन में इस आदमी (केआरके) लिए एक लाख गुना इज़्ज़त बढ़ गई.

अहमद ने तो गाने को ही ट्रोल कर दिया:

प्लीज ये मत कहना कि ये बॉलीवुड गाना, भोजपुरी से प्रेरित है.

एक और यूजर ने सलमान की यूनिकनेस को सलाम ठोंका.

जब कोई डांस स्टेप्स नहीं बचते, सलमान खान नए स्टेप्स खोज लाते हैं. बेस्ट डांसर आउट देयर. स्मूथ लेग शेक्स.

योगेश ने सलमान के लुक को लेकर लिखा:

भाईजान का अब तक का सबसे खराब लुक. ‘किसी का भाई किसी की जान’ बॉक्स ऑफिस पर सर्वाइव नहीं करेगी.

नन्दमुरी बालाकृष्णन के एक गाने के स्टेप्स पोस्ट करते हुए यूजर ने लिखा:

ये साउथ मूवी से इंस्पायर्ड सेमी क्लासिकल डांस है.

अज़ार ने लिखा:

सॉरी ऋतिक, भोई आपसे बेहतर हैं. मैं आपको अनफॉलो करता हूं, क्योंकि आप चूरन डांसर हैं.

एक और यूजर ने ऋतिक को लेकर लिखा:

ऋतिक रौशन अब आप अपनी जॉब छोड़ सकते हैं. डाई पीसफुली.

आदि ने सनी देओल के गाने 'ओ छम्मक छल्लो' का डांस वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा:

सनी पाजी के डांस के लिए अब हज़ार गुना रिस्पेक्ट बढ़ गई.

आदित्य नाम के यूज़र ने एक वीडियो शेयर किया. इसमें सलमान का 'नइयो लगदा' वाला डांस है. साथ ही मिथुन का ‘गोलमाल-3’ से फनी लेग वर्क है. वीडियो पर लिखा है: ‘जब सलमान की मिथुन दा से मुलाकात हो जाए.’

सलमान के डांस स्टेप देखकर, जो सबसे ज़्यादा कहा जा रहा है. वो है, ‘जिम में जब लेग डे हो.’ या फिर जैसा मोनू ने लिखा:

मैं, अपनी ग्राउन्ड एक्सरसाइज और स्ट्रेचिंग करते हुए.

हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है. सलमान इससे पहले भी ऐसे अलग तरह के स्टेप्स करते रहे हैं. जैसे 'हुड़-हुड़ दबंग' का बेल्ट वाला स्टेप, 'ढिंक चिका' का जेब में हाथ डालने वाला स्टेप और ऐसे ही तमाम गाने. 'नइयो लगदा' गाने को कमाल खान और पलक मुचाल ने गाया है. हिमेश रेशमिया ने म्यूजिक दिया है. इसमें सलमान खान के साथ पूजा हेगड़े नज़र आ रही हैं.

वीडियो: सलमान ख़ान के गाने कैरेक्टर ढीला को कार्तिक आर्यन की शहज़ादा में रीमिक्स किया गया है, भड़के फैन्स

Advertisement

Advertisement

()