सलमान ने 'बैटल ऑफ गलवान' का नाम बदला, एंटी-चाइना सीन हटाया, लोग बोले- "वो देशद्रोही है"
सलमान खान फिल्म में एंटी-चाइना सीन्स और डायलॉग्स भी डाइल्यूट करवा रहे हैं. मगर क्यों?

Salman Khan की Battle Of Galwan का नाम Maatrubhumi होने पर पब्लिक कैसे रिएक्ट कर रही है? क्या Shahrukh Khan King के बाद Romantic Film करने वाले हैं? Hrithik Roshan की Comedy Film Mess के बारे में क्या अपडेट है? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:
# सलमान ने फिल्म का नाम बदला और जनता उखड़ गई
सलमान खान की 'बैटल ऑफ गलवान' में नित नए बदलाव होते जा रहे हैं. कल फिल्म का टाइटल बदल कर 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' कर दिया गया. अब दो और बड़े बदलावों की बात सामने आई है. दिसंबर में शूट खत्म होने के बाद सलमान ने मुंबई में इसके कुछ हिस्से रीशूट किए. एक गाना भी फिल्माया. अब एक बार फिर 40 दिन के रीशूट की बात सामने आ रही है. मिड-डे के मुताबिक फिल्म का टाइटल ही नहीं, पूरा नैरेटिव बदला जा रहा है. इसकी पहली कड़ी है चीनी भाषा में एक इंस्पिरेशनल सॉन्ग जो फिल्म में जोड़ा जाएगा. इसे हिमेश रेशमिया कम्पोज़ करेंगे. बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक सलमान को कुछ आधिकारिक और रणनीतिक हलकों ने सिर्फ फिल्म का नाम नहीं, बल्कि एंटी-चाइना सीन्स को भी डाइल्यूट करने को कहा था. इस सुझाव को गंभीरता से लेते हुए, सलमान ने फिल्म को राष्ट्रीयता की भावना के अनुरूप बनाने का विकल्प चुना. नतीजतन, चीनी सैनिकों के साथ वो झड़प जो गलवान घाटी में असल में हुई थी, उसके एक अहम हिस्से को काल्पनिक रूप दिया गया. जैसे ही ये ख़बर बाहर आई, पब्लिक के तीखे रिएक्शन आने लगे. लोगों ने सलमान को ऑपरेशन सिंदूर के वक्त पाकिस्तान को चीन से मिला सपोर्ट याद दिलाया.
महेश पेरी नाम के एक यूज़र ने लिखा,
"ये हास्यास्पद है. अब जब चीन हमारा दुश्मन नहीं है, तो बैटल ऑफ गलवान को मातृभूमि कर दिया है. ये लोग देश के दुश्मन को बिना नेशनलिटी वाले एलियन कह कर भी पुकार सकते हैं."
एक यूज़र ने रेडिट पर लिखा,
"भाई में दम नहीं है. धुरंधर से कुछ सीखो. कैसे सीना ठोक के पाकिस्तान को उसकी औक़ात दिखाई है."
एक यूज़र ने लिखा,
"सलमान खान कभी भी देश से जुड़े मसलों पर मुखर नहीं होते. और उनकी इस हरक़त ने इस बात पर मुहर लगा दी है कि वो देशद्रोही हैं. ऑपरेशन सिंदूर में चीन ने पाकिस्तान का साथ दिया. उस मुल्क का जिसने मासूम भारतीय सैलानियों के सिर में उनके बच्चों के सामने गोली मारी. सलमान तब भी चुप थे. और अब भी चुप हैं. उनकी फिल्म का बॉयकॉट होना चाहिए."
एक यूज़र ने लिखा,
"जब चीन के खिलाफ़ कुछ दिखाने की हिम्मत नहीं थी, तो फिल्म बनाई ही क्यों?"
एक यूज़र ने लिखा,
"सरकार से भी प्रेशर आया होगा. मिनिस्ट्री ने ख़ुद स्टोरी बदलवाई है."
एक यूज़र ने लिखा,
"सालों से लगातार फ्लॉप्स देने के बाद सलमान की कमबैक फिल्म का ये हाल है? बायोपिक बनाने का फैसला ही ग़लत था. और ये फिल्म अब बायोपिक तो किसी एंगल से नहीं लग रही."
एक यूज़र ने लिखा,
"सलमान का अब हो गया है. करियर का दी एंड है ये."
# 'ड्यून 3' से एक्टर्स के फर्स्ट लुक आउट
डायरेक्टर डेनी विलनव की 'ड्यून: पार्ट 3' से एक्टर्स के फर्स्ट लुक रिवील किए गए हैं. टिमथी शालामे, रॉबर्ट पैटिन्सन फ्लोरेंस प्यू, ज़ेंडाया, जेसन मोमोआ और रेबेका फर्ग्युसन भी इस फिल्म में नज़र आएंगी. डेडलाइन के मुताबिक मेकर्स आज 17 मार्च को इसका ट्रेलर रिलीज़ करने वाले हैं. ये फिल्म 18 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.
# ऋतिक ने अनाउंस की कॉमेडी फिल्म 'मेस'
ऋतिक रोशन की 'कृष 4' तो बड़े बजट के चलते उलझ गई. मगर इसी बीच ऋतिक की नई फिल्म की ख़बर आ गई है. HRX फिल्म्स की पोस्ट के मुताबिक, ये रोशंस के प्रोडक्शन और एमेज़ॉन प्राइम वीडियो की कॉमेडी फिल्म है. टाइटल है 'मेस'. ये अमेरिकन राइटर पॉल सॉटर की स्क्रिप्ट का हिंदी एडैप्टेशन है. वैरायटी इंडिया के मुताबिक कहानी एक ऐसे शख़्स की है जिसे OCD है. उसके घर में कुछ लुटेरे घुस आते हैं. उस शख्स के OCD की वजह से तनाव भरे हालात में भी हास्य पैदा होता है. ऋतिक इस फिल्म से बतौर प्रोड्यूसर जुड़े हैं. 'लूटकेस' और 'ट्रिपलिंग सीज़न 1' वाले राजेश ए' कृष्णन इस फिल्म के डायरेक्टर हैं.
# 'किंग' के बाद मेगाबजट रोमैंटिक फिल्म करेंगे शाहरुख!
'किंग' के बाद शाहरुख खान की अगली फिल्म को लेकर अपडेट आया है. पिंकविला के मुताबिक शाहरुख को एक ओल्ड स्कूल, मच्योर, रोमैंटिक फिल्म ऑफ़र हुई है. शाहरुख को फिल्म का कॉन्सेप्ट पसंद भी आया है, और प्रबल संभावना है कि 'किंग' के बाद यही उनकी अगली फिल्म होगी. इस सिलसिले में उन्होंने हाल ही में कुछ राइटर्स और डायरेक्टर्स से मुलाक़ात भी की है. मगर अभी कुछ भी ऑफिशियल नहीं हुआ है.
# लीक से बचने के लिए भंसाली ने उठाया कड़ा कदम
संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर' के सेट से एक नहीं, तीन-चार मर्तबा तस्वीरें लीक हो गईं. आगे से ऐसा न हो, इसके लिए संजय लीला भंसाली ने बड़ा कदम उठाया है. हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक उन्होंने 500 से ज़्यादा क्रू मेम्बर्स से नॉन डिसक्लोज़र अग्रीमेंट (NDA) साइन कराया है. इसके मुताबिक वो फिल्म से जुड़ी कोई भी जानकारी या विजुअल्स पब्लिक डोमेन में नहीं ला सकेंगे. इस फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विकी कौशल लीड रोल्स में हैं.
# कबीर खान की फिल्म में कोच बने हैं कार्तिक
डायरेक्टर कबीर खान, कार्तिक आर्यन को लेकर एक स्पोर्ट्स फिल्म बना रहे हैं. मिड-डे के मुताबिक ये फिल्म कश्मीर की रहने वाली भारतीय किक बॉक्सर तजामुल इस्लाम पर बेस्ड है. और बॉलीवुड हंगामा के अनुसार कार्तिक इसमें उनके कोच का किरदार निभा रहे हैं. तजामुल इस्लाम यंगेस्ट किक बॉक्सिंग वर्ल्ड चैम्पियन हैं. उन्होंने 7 साल की उम्र में देश के लिए पहला गोल्ड जीता. फिर 14 उम्र में ये जीत दोहराई. फिलहाल इस फिल्म की शूटिंग मुंबई में चल रही है. दो हफ़्ते बाद कास्ट और क्रू कश्मीर में शूट शुरू करेंगे.
वीडियो: सलमान खान की 'बैटल ऑफ गलवान' के चीन विवाद पर विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?

.webp?width=60)

