"दो ड्रिंक के बाद सलमान बिल्कुल अलग आदमी", जब सुबह 4 बजे सलमान ने मीका को फोन घुमा दिया!
Mika Singh ने बताया कि Salman Khan उन्हें फोन कर के Kick के गाने सुनाने लगे.

Salman Khan के मूड को लेकर फिल्म इंडस्ट्री में कई तरह की कहानियां चलती हैं. हाल ही में Mika Singh ने भी इस बारे में बात की. उनका कहना है कि वो उन चुनिंदा लोगों में से हैं जो ये जानते हैं कि सलमान से कब कैसी बात करनी है. दोपहर को उनका मिज़ाज कैसा होता है ? शाम को वो किस मूड में होते हैं ? ये सब मीका ने शुभंकर मिश्रा को दिए हालिया इंटरव्यू में बताया. उन्होंने Race 3 से जुड़ा किस्सा सुनाया जब सलमान Meet Bros के सामने आए मगर उन्हें देखा तक नहीं. जबकि कुछ वक्त पहले ही सलमान उनके साथ हंसी-मज़ाक कर रहे थे. तब मीका ने उन्हें सलमान के मूड का सीक्रेट बताया. इस बारे में मीका ने कहा -
मीका ने बताया कि सलमान के साथ पहली मीटिंग में उन्होंने भी यही ग़लती की थी. वो अपने स्वैग में ही सलमान से मिले थे. मगर बाद में उन्हें पछतावा हुआ. मीका ने कहा -
'रेस 3' के प्रीमियर पर सलमान ने मीत ब्रदर्स को पूरी तरह से नज़रअंदाज़ किया. इस वाकये को याद करते हुए मीका ने कहा -
'रेस 3' के प्रीमियर की बात पूरी करते हुए मीका ने कहा -
मीका ने ये भी बताया कि सलमान अपने दोस्तों को देर रात कॉल करते हैं. बिल्कुल ऑड टाइम पर. और अगर वो फोन न उठाएं तो रूठ भी जाते हैं. मीका खुद भी ऐसे हालात से गुज़र चके हैं. मीका ने ये पूरा किस्सा सुनाया. कहा -
मीका ने सलमान के लिए कई गाने गाए हैं. 'किक' में 'जुम्मे की रात है...'. 'बजरंगी भाईजान' में 'आज की पार्टी मेरी तरफ से...' और 'सुल्तान' में '440 वोल्ट...' भी मीका ने गाया है. बात सलमान खान के वर्क फ्रंट की करें तो फिलहाल उनके पास कई प्रोजेक्ट्स के ऑफ़र हैं. ख़बरें हैं कि वो 2020 के गलवान घाटी मसले पर बनने वाली फिल्म करने जा रहे हैं. हालांकि अभी पुष्टि नहीं हुई है. कबीर खान, सूरज बड़जात्या, सिद्धार्थ आनंद और अपूर्व लाखिया ने भी सलमान को फिल्म ऑफर की है. बातचीत सभी से चल रही है, मगर सलमान ने हरी झंडी फिलहाल किसी को भी नहीं दिखाई है.
वीडियो: दी सिनेमा शो: सलमान खान की 'बजरंगी भाईजान' के सीक्वल पर राइटर के वी विजयेन्द्र प्रसाद ने अपडेट दे दिया.

.webp?width=60)

