The Lallantop
Advertisement

सलमान खान ने मुझे गले लगाकर कहा, 'ईश्वर तुम्हारे सभी दुख मुझे दे दे' - सूरज पंचोली

सूरज ने कहा कि सलमान ऐसा तभी करते हैं, जब वो बहुत इमोशनल होते हैं.

Advertisement
sooraj pancholi, salman khan,
सलमान ने सूरज की डेब्यू फिल्म में 'मैं हूं हीरो' गाना भी गाया था.
pic
शुभांजल
12 जून 2025 (पब्लिश्ड: 07:39 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

अपने 10 साल के फिल्मी करियर में Sooraj Pancholi ने महज 4 फिल्में की हैं. 2015 में आई उनकी डेब्यू फिल्म Hero को Salman Khan ने प्रोड्यूस किया था. खुद सूरज भी समय-समय पर उनके प्रति अपना सम्मान जताते रहे हैं. हाल ही में उन्होंने सलमान से जुड़ी एक ऐसी ही घटना का जिक्र किया. सूरज ने बताया कि एक बार सलमान ने उन्हें गले से लगाकर कुछ ऐसा कहा, जिसकी उन्होंने उम्मीद भी नहीं की थी.

हाल ही में सूरज अपनी लेटेस्ट फिल्म 'केसरी वीर' का प्रोमोशन कर रहे थे. इसी दौरान वो लल्लनटॉप के ऑफिस भी आए. यहीं हुई एक्सक्लूज़िव बातचीत में उन्होंने सलमान से जुड़ा एक किस्सा सुनाया. दरअसल उनसे पूछा गया था कि क्या सलमान ने उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी कोई टिप दी है? इस पर सूरज ने कहा,

Embed

Embed

उन्होंने आगे कहा,

Embed

जहां तक फिल्मों की बात है, कुछ दिन पहले ही सूरज की 'केसरी वीर' रिलीज हुई है. इसे प्रिंस धीमन और कनुभाई चौहान ने मिलकर डायरेक्ट किया है. सूरज के अलावा इसमें सुनील शेट्टी, विवेक ओबेरॉय और आकांक्षा शर्मा जैसे कलाकारों ने भी काम किया है. भारी प्रोमोशन होने के बावजूद ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई. 

वीडियो: सूरज पंचोली ने ये क्यों कहा- "सलमान खान मेरे बॉस हैं, जो कहते हैं मैं सुनता हूं"?

Advertisement

Advertisement

()