The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Salman Khan Hosts Special Screening of Maatrubhumi, Invites Subhash Ghai and Other Top Directors for Exclusive Feedback

सलमान खान ने 'मातृभूमि' के लिए वो कर दिया, जो 35 साल लंबे करियर में कभी नहीं किया!

सुभाष घई ने फिल्म का रफ कट देखने के बाद इसे 'मस्ट वॉच मूवी' बताया है.

Advertisement
pic
29 मई 2026 (अपडेटेड: 29 मई 2026, 01:31 PM IST)
salman khan, subhash ghai, chitrangada singh, kabir khan, sooraj barjatya,
'मातृभूमि' का 40 परसेंट हिस्सा रीशूट हुआ है.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Salman Khan स्टारर Maatrubhumi पिछले कुछ समय में गायब-सी हो गई थी. फैंस भी इसका इंतज़ार करते-करते थकने लगे. मगर अब न केवल इसका गाना बल्कि पहला रिव्यू भी आ गया है. ये रिव्यू वेटरन फिल्ममेकर Subhash Ghai ने दिया. उन्होंने Kabir Khan और David Dhawan समेत इंडस्ट्री के कुछ नामी-गिरामी डायरेक्टर्स के साथ ये मूवी देखी. साथ ही इसे 'मस्ट वॉच' फिल्म भी बताया.

# सलमान ने क्यों रखी ‘मातृभूमि’ की स्क्रीनिंग?

सलमान ने पिछले दिनों 'मातृभूमि' के लिए कुछ ऐसा किया, जो उन्होंने अपने करियर में पहले कभी नहीं किया था. उन्होंने अपने कुछ सबसे पसंदीदा डायरेक्टर्स के लिए 28 मई को इस मूवी की फ़ीडबैक स्क्रीनिंग रखी. वो चाहते थे कि सभी फिल्ममेकर्स 'मातृभूमि' का रफ़ कट देखें और उस पर अपना ओपिनियन भी दें. ऐसा इसलिए ताकि मेकर्स को फिल्म का फाइनल कट तैयार करने में मदद मिल जाए.

# स्क्रीनिंग में कौन-कौन मौजूद था?

इस स्क्रीनिंग में कबीर खान, सूरज बड़जात्या, सुभाष घई और डेविड धवन मौजूद थे. इन चारों के साथ सलमान पहले भी काम करते रहे हैं. उनके अलावा ‘दंगल’ और ‘हैदर’ जैसी फिल्मों के प्रोड्यूसर सिद्धार्थ रॉय कपूर, फिल्म की लीड एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह, डायरेक्टर अपूर्व लाखिया भी वहां मौजूद थे. रितेश देशमुख, जिनके साथ सलमान ने पिछले दिनों 'राजा शिवाजी' की, उन्हें भी इस खास स्क्रीनिंग में शामिल किया गया था.

# सुभाष घई ने क्या रिव्यू दिया?

स्क्रीनिंग खत्म होने के बाद सुभाष घई ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डाला. उसमें उन्होंने एक ग्रुप फ़ोटो शेयर करते हुए लिखा,

"मेरे फेवरेट डायरेक्टर्स को आज फूड स्क्वेयर में साथ देखकर बहुत अच्छा लगा. हम वहां अपूर्व लाखिया की फिल्म मातृभूमि का रफ कट देखने गए थे. उसमें सलमान खान और चित्रांगदा सिंह काम कर रहे हैं. ये फिल्म भारत और चीन के सैनिकों की दिल छूने वाली कहानी पर आधारित है. इसमें देश और परिवार के प्रति उन सैनिकों के जज़्बात को शांति और सम्मान के थीम पर दिखाया गया है. हमें इन्वाइट करने के लिए थैंक यू सलमान. हम आपको इस पॉजिटिव मूवी मातृभूमि की ग्रैंड सक्सेस के लिए शुभकामनाएं देते हैं."

subhash ghai
सुभाष घई का पोस्ट.

# ‘मातृभूमि’ पर लेटेस्ट अपडेट क्या है?

इसी पोस्ट को X पर डालते हुए सुभाष घई ने 'मातृभूमि' को A Must Watch Film बताया. उनके पोस्ट को डायरेक्टर अपूर्व लाखिया ने भी रीशेयर किया है. जहां तक फिल्म की बात है, कुछ समय पहले सलमान ने 200 बैकग्राउंड आर्टिस्ट के साथ इसका एक डांस सीक्वेंस शूट किया. ईद-उल-अधा पर मेकर्स ने 'मैं हूं' गाने का रीप्राइज़ वर्जन भी रिलीज़ किया. हालांकि इन सबके बावजूद 'मातृभूमि' सिनेमाघरों में कब रिलीज़ होगी, इसे लेकर कोई अपडेट नहीं दी गई है.

वीडियो: सलमान खान स्टारर 'मातृभूमि' की रिलीज फिर टली, अब क्या है वजह?

Advertisement

Advertisement

()