The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Salman Khan film SVC63 with Vamshi Paidipally to kick off with a vintage song | Dil Raju

सलमान- वामसी की फिल्म की झामफाड़ शुरुआत, भारी भरकम सेट पर गाने से शुरू होगी फिल्म!

रिपोर्ट्स हैं कि इस गाने में सलमान के साथ नयनतारा भी नज़र आएंगी.

Advertisement
pic
16 अप्रैल 2026 (अपडेटेड: 16 अप्रैल 2026, 10:18 PM IST)
Salman Khan, Vintage Look in SVC63
सलमान खान की इस फिल्म SVC63 में उनके ऑपोजिट नयनतारा को काट किया गया है.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Salman Khan 18 अप्रैल से Vamshi Paidipally के साथ SVC63 की शूटिंग शुरू करेंगे. इसके लिए मुंबई के गोरेगांव इलाक़े में पूरा का पूरा शहर तैयार किया गया है. ख़बर है कि शूटिंग की शुरुआत गाने से होगी. 123 तेलुगु की रिपोर्ट के मुताबिक ये एक विंटेज सॉन्ग है. ये गाना रीमेक या ओरिजनल गाने को विंटेज फील दिया गया है, इस बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है. मगर सूत्रों के हवाले से इस रिपोर्ट में लिखा गया है कि इसके शूट के लिए सेट पर एक विंटेज लुक वाला घर तैयार किया गया है. मुमकिन है कि Nayanthara भी इस गाने में नज़र आएंगी. Dil Raju के Shree Venkateswara Productions के बैनर में बन रही इस फिल्म का ये पहला शेड्यूल है. और ये 18 अप्रैल से शुरू होकर 4 मई तक चलेगा. 
जहां तक इस फिल्म में सलमान के लुक का सवाल है, तो इसमें वो दो बिल्कुल अलग लुक में नज़र आएंगे. हाल ही में सलमान की क्लीन शेव्ड और स्पेक्स वाली तस्वीरें-वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुईं. इनमें सलमान पहले से फिट और फ्रेश नज़र आ रहे हैं. कयास लगाए जा रहे हैं कि SVC63 में सलमान का एक लुक तो ऐसा ही होगा. ये इसलिए भी सही लग रहा है, क्योंकि 18 अप्रैल से शूट शुरू होना है. इतनी जल्दी इससे एक दम अलग लुक और फिज़ीक तैयार होना मुश्किल है. ये भी मुमकिन है कि विंटेज गाने वाले इस सीक्वेंस में सलमान इस स्लीक-नीट लुक में दिखें. और एक्शन पैक्ड सीन्स में मेकर्स उन्हें बोल्ड लुक दें. 

अब बात करते हैं SVC63 के स्केल की. 26 मार्च को मिड-डे ने रिपोर्ट किया था कि इस फिल्म के लिए मुंबई के गोरेगांव इलाक़े के SRPF ग्राउंड पर बड़ा-भारी सेट तैयार किया गया है. यहां एक मिनी सिटी तैयार की गई है. रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म के मेजर एक्शन घनी आबादी वाले इलाक़े में शूट होने हैं. मगर सलमान की सिक्योरिटी के चलते रियल क्राउड के बीच ये मुमकिन नहीं है. इसलिए सेट पर कंट्रोल्ड क्राउड के साथ इन सीक्वेंसेस की शूटिंग की जाएगी.

इस फिल्म के इतर सोशल मीडिया पर ये भी पढ़ने में आ रहा है कि सलमान को ‘पुष्पा’ के डायरेक्टर सुकुमार ने एक तगड़ी एक्शन फिल्म ऑफर की है. सलमान को फिल्म का कॉन्सेप्ट पसंद आया है. और आगे की बातचीत का दौर चल पड़ा है. ये हाई स्केल पैन इंडिया फिल्म बताई जा रही है. कहा जा रहा है कि सुकुमार इसमें सलमान को ऐसे लुक और अंदाज़ में दिखाना चाहते हैं, जो अब तक बॉलीवुड में किसी ने नहीं किया. ख़बर है कि सुकुमार वाली इस कथित फिल्म के बारे में सलमान गंभीरता से विचार कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर तरह-तरह की फैन थ्योरीज़ चल पड़ी हैं. अब तक इस फिल्म के बारे में कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है. मगर फैन्स को अपने सुपरस्टार के तगड़े कमबैक की उम्मीदें बंध गई है. 
रही SVC63 की बात, तो इसमें सलमान के ऑपोजिट नयनतारा को कास्ट किया गया है. अरविंद स्वामी और अनिल कपूर के भी इस फिल्म से जुड़ने की ख़बरें हैं. इस फिल्म को बना रहे वामसी पैडिपली नेशनल अवॉर्ड विनिंग डायरेक्टर हैं. ये अवॉर्ड उन्हें महेश बाबू स्टारर तेलुगु फिल्म ‘महर्षि’ (2019) के लिए दिया गया था. 

वीडियो: सलमान खान के साथ काम करना मुश्किल? प्रियदर्शन ने क्या बताया?

Advertisement

Advertisement

()