The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Salman Khan film Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan KBKJ revives Mumbai's single screen hall Chitra Cinema

सलमान खान की फिल्म KBKJ ने 70 साल पुराने सिनेमाघर का भला कर दिया

ऐसा ही कुछ-कुछ 'पठान' के समय भी हुआ था.

Advertisement
pic
21 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 21 अप्रैल 2023, 02:39 PM IST)
salman khan film kisi ka bhai kisi ki jaanmumbai theatre
'पठान' के समय भी कुछ बंद पड़े सिंगल स्क्रीन थिएटर फिर से शुरू हुए थे. फोटो - KBKJ ट्रेलर स्क्रीनशॉट
Quick AI Highlights
Click here to view more

Salman Khan की फिल्म Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है. फिल्म की कमाई सलमान के लिए गुड न्यूज़ लाएगी या नहीं, ये कहना अभी जल्दबाज़ी होगी. लेकिन मुंबई के एक सिंगल स्क्रीन थिएटर के लिए सलमान की फिल्म किसी ब्लेसिंग से कम नहीं. मुंबई के दादर में स्थित चित्रा सिनेमा शहर के आइकॉनिक सिनेमाघरों में से एक रहा है. साल 2019 में इसे बंद करना पड़ा था. हालांकि अब चार साल बाद ये सलमान की फिल्म की वजह से फिर खुला है. 

हिन्दी सिनेमा के सुपरस्टार्स की बड़ी ऑडियंस सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों से बनी है. मल्टीप्लेक्स में उनकी फिल्में भले ही चलें, लेकिन उन्हें स्टार सिंगल स्क्रीन वाली जनता ने ही बनाया है. सलमान की फिल्म KBKJ के क्रेज़ को देखते हुए सिनेमाघर के मालिकों ने फिर से ऑपरेशन शुरू करने का फैसला लिया. फिलहाल चित्रा सिनेमा में KBKJ के दिन के पांच शोज़ चल रहे हैं. पहला शुरू होता है सुबह 10 बजे और आखिरी शो रखा गया है रात 10 बजे के लिए. 

साल 2019 में बंद होने से पहले चित्रा सिनेमा सात दशक तक लोगों को एंटरटेन करता रहा. मई 2019 में सिनेमाघर के मालिक दारा फिरोज़ मेहता ने बताया था कि वो कम आक्यूपेंसी के चलते सिनेमाघर बंद कर रहे हैं. टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ यहां दिखाई गई आखिरी फिल्म थी. 16 मई, 2019 को रात 9:30 बजे फिल्म का आखिरी शो चला था. हालांकि अब ‘किसी का भाई किसी की जान’ की वजह से सिनेमा हॉल फिर शुरू हुआ है. उम्मीद है कि ये आगे भी चलता रहेगा.   

बता दें कि साल 2023 में आई ये पहली खबर नहीं. जब किसी स्टार की फिल्म ने सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में फिर से नई जान फूंक दी हो. शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ की वजह से देशभर में 25 सिंगल स्क्रीन सिनेमाघर फिर से शुरू हुए थे. शाहरुख ने खुद इन सिनेमा हॉल्स की लिस्ट अपने सोशल मीडिया पर शेयर की थी. राजस्थान, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश और गोवा के बंद पड़े सिनेमाघर इस लिस्ट में शामिल थे. ‘पठान’ ने सिर्फ इन सिनेमाघरों को फिर से खोलने का काम नहीं किया. बल्कि इन्हें ऑडियंस से भी भरकर रखा. ऐसा KBKJ के लिए करना थोड़ा मुश्किल लग रहा है. 

फिल्म के पहले दिन की कमाई का आंकड़ा आने में अभी समय है. लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में लिखा जा रहा है कि फिल्म पहले दिन 15 से 18 करोड़ रुपए के बीच कमाई करेगी. वीकेंड पर मिलने वाला पुश ही फिल्म की बड़ी मदद कर सकता है. 

वीडियो: सलमान खान की किसी का भाई किसी की जान उनकी पिछली फिल्मों का ये रिकॉर्ड तोड़ पाएगी?

Advertisement

Advertisement

()