The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Salman Khan film Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan gets U/A Certificate with no major cuts from CBFC

'किसी का भाई किसी की जान' की सेंसर बोर्ड रिपोर्ट में क्या पता चला?

सलमान की नई फिल्म में आठ गाने होने वाले हैं. लेकिन यहां एक कैच है.

Advertisement
salman khan film kisi ka bhai kisi ki jaan censor board cbfc
2019 में आई 'दबंग 3' के बाद KBKJ सलमान की फुल फ्लेज्ड रोल वाली फिल्म होगी. फोटो - स्क्रीनशॉट
pic
यमन
16 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 16 अप्रैल 2023, 06:56 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

Salman Khan की फिल्म Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan को सेंसर बोर्ड ने रिलीज़ के लिए क्लियर कर दिया है. बताया जा रहा है कि सेंसर बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टीफिकेशन (CBFC) ने फिल्म को U/A सर्टिफिकेट दिया है. यानी फिल्म को सभी देख सकते हैं. बस 18 साल से कम उम्र वालों को किसी बड़े की गाइडेंस में फिल्म देखनी होगी. आमतौर पर मारधाड़ या खून खराबे वाले सीन्स की वजह से फिल्मों को U/A सर्टिफिकेट मिलता है. सेंसर बोर्ड ने फिल्म में कोई बदलाव करने को नहीं कहा है. यानी फिल्म बिना किसी कट के रिलीज़ होगी. 

बताया जा रहा है कि फिल्म की लंबाई कुल दो घंटे 24 मिनट और 7 सेकंड की होगी. इसमें से पहला हाफ होगा एक घंटे 16 मिनट और 44 सेकंड का. फिल्म के सेकंड हाफ की लेंथ होगी एक घंटा 7 मिनट और 23 सेकंड. फिल्म में आठ गाने बताए जा रहे हैं. मगर ये सभी फुल लेंथ गाने नहीं होंगे. पांच पूरी तरह फिल्माए गाने हैं. जबकि तीन गाने सिर्फ बैकग्राउंड में बजेंगे. 
सलमान खान इस फिल्म को लेकर कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. पहले साजिद नादियादवाला इस फिल्म पर पैसा लगाने वाले थे. लेकिन वो फिर प्रोजेक्ट से दूर हो गए. उसके बाद फिल्म प्रोड्यूस करने की ज़िम्मेदारी सलमान ने उठा ली. वो इसे बड़े लेवल की फिल्म बनाने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं. साउथ से वेंकटेश और जगपति बाबू जैसे स्टार्स को लाए. राम चरण से कैमियो करवा लिया. जितने गाने और ट्रेलर अब तक आए हैं उनसे ये क्लियर है कि पिक्चर पूरी तरह फैन सर्विस करने के मूड में है.

Image embed

करीब चार साल बाद सलमान KBKJ के ज़रिए एक फुल फ्लेज्ड रोल में सिनेमाघरों में दिखाई देंगे. उसके ज़रिए भी फैन्स की एंटीसिपेशन बढ़ाई जा रही है. साल 2019 में आई ‘दबंग 3’ आखिरी फिल्म थी जहां फुल फ्लेज्ड रोल में थे. और ये फिल्म थिएटर्स में रिलीज़ हुई. उसके बाद आई ‘राधे’ ओटीटी पर आई. रही बात ‘अंतिम’ की तो वहां उन्होंने एक्स्टेंडेड कैमियो किया था.    
           
 

वीडियो: दी सिनेमा शो: किसी का भाई किसी की जान के ट्रेलर लॉन्च पर सलमान ने कहा, मूवी नहीं चली तो क्या होगा

Advertisement

Advertisement

()