The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Salman Khan fan Sameer cycled 1100 km from Jabalpur to Mumbai to meet his favourite superstar

1100 किलोमीटर साइकिल चला सलमान से मिलने आया फैन, सलमान ने खाना खिलाकर विदा किया

समीर जबलपुर से मुंबई साइकिल चलाकर आए थे. सलमान ने उनके साथ फोटो खिंचाई, खाना वगैरह खिलाकर वापस भेजा.

Advertisement
pic
3 जनवरी 2023 (अपडेटेड: 3 जनवरी 2023, 03:38 PM IST)
salman khan, fan, sameer,
समीर के साथ सलमान खान.
Quick AI Highlights
Click here to view more

इन दिनों Salman Khan की एक फोटो वायरल हो रही है. इसमें सलमान अपने एक फैन के साथ नज़र आ रहे हैं. इस फैन का नाम है Sameer. ये भाई, सलमान से मिलने के लिए इस कड़कड़ाती ठंड में 1100 किलोमीटर साइकिल चलाकर जबलपुर से मुंबई आए. जब समीर पहुंचे, तो सलमान अपने घर पर ही थे. उन्होंने समीर और उनकी साइकिल के साथ फोटो खिंचाई. अपने घर पर उन्हें खाना वगैरह खिलाकर वापस भेजा. 

समीर 22 दिसंबर को अपनी साइकिल लेकर जबलपुर से निकले थे. प्लान ये था कि 27 को सलमान का बर्थडे होता है. तो इस साल उन्हें मिलकर बर्थडे विश किया जाए. उनकी साइकिल पर सलमान की कंपनी बीइंग ह्यूमन का लोगो लगा हुआ था. साथ ही एक होर्डिंग पर फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' गाने की लाइन 'चलो उनको दुआएं देते चलें' लिखा हुआ था. 'प्यार किया तो डरना क्या' के गाने 'दीवाना मैं चला' की भी लाइन चस्पा थी. मगर समीर 29 दिसंबर को मुंबई पहुंच पाए. बर्थडे बीत चुका था.  

हालांकि गुड लक रहा कि जब समीर गैलेक्सी अपार्टमेंट पहुंचे, तो सलमान घर पर ही थे. वो समीर से मिलने आए. उनके और उनकी साइकिल के साथ फोटो खिंचाई. समीर ने सलमान के साथ मुलाकात के बारे में मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्होंने उनका हाल-चाल पूछा. अपने घर ले जाकर खाना खिलाया. फिर विदा किया. सलमान खान की फैमिली मध्य प्रदेश के ही इंदौर की रहने वाली है. जबलपुर और इंदौर के बीच 500 किलोमीटर की दूरी है.  

सलमान खान पिछले दिनों गलत वजह से चर्चाओं में थे. उनके जन्मदिन पर उनके घर के बाहर जमा हुए फैंस पर पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया था. क्योंकि क्राउड सलमान को देखकर बेकाबू हो गई थी. बैरिकेड वगैरह फांदने लगी थी. खैर, आने वाले दिनों में सलमान खान दो फिल्मों में दिखाई देने वाले हैं. 'किसी का भाई किसी की जान' और 'टाइगर 3'. हालांकि उससे पहले वो 'पठान' में शाहरुख खान के साथ भी नज़र आने वाले हैं. इन दिनों सलमान ‘बिग बॉस 16’ होस्ट कर रहे हैं. 

वीडियो: सलमान खान के जन्मदिन पर उनसे मिलने आए फैंस पर चली लाठियां, फैंस की सुरक्षा की ज़िम्मेदारी किसकी?

Advertisement

Advertisement

()