The Lallantop
Advertisement

'राजा शिवाजी' में सलमान के कैमियो से दहले थिएटर्स, लोग बोले-"फिल्म एक तरफ़, भाई एक तरफ़"

सलमान ने छत्रपति शिवाजी महाराज के अंगरक्षक जीवा म्हाले का किरदार निभाया है.

Advertisement
pic
1 मई 2026 (अपडेटेड: 1 मई 2026, 12:25 PM IST)
salman khan, riteish deshmukh, raja shivaji,
सलमान खान इससे पहले 'वीर' में वॉरियर के किरदार में नज़र आए थे.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Riteish Deshmukh की Raja Shivaji आज यानी 01 मई को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो गई. इसे अडवांस बुकिंग में जैसा रिसपॉन्स मिला, उसे देख अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म मराठी सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड बनाएगी. मगर ये मूवी अपने एक खास कैमियो की वजह से भी चर्चा में है. हो भी क्यों न, आखिर ये कैमियो खुद Salman Khan ने किया है. फिल्म में उनकी एंट्री सीन का वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब वायरल है. लोग इसे फिल्म की सबसे बड़ी हाइलाइट बता रहे हैं.

सलमान 'राजा शिवाजी' में कैमियो करेंगे, ये खबर लंबे समय से मार्केट में थी. मगर फिल्म के टीज़र-ट्रेलर या पोस्टर्स में उनकी कोई झलक नहीं मिली. हालांकि कुछ समय पहले रितेश ने खुद इस बात को कन्फर्म कर दिया. उन्होंने बताया कि सलमान ने उन्हें सामने से कहा था कि वो इस मूवी में एक रोल करना चाहते हैं. वो इससे पहले रितेश की 'लय भारी' और 'वेड' में भी नज़र आ चुके हैं. मगर 'राजा शिवाजी' वाला किरदार उनसे काफी अलग है.

रितेश ने इस फिल्म में छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार निभाया है. वहीं सलमान उनके अंगरक्षक, दोस्त और मराठा योद्धा जीवा म्हाले यानी जीवा जी के कैरेक्टर में नज़र आए. 1659 में प्रतापगढ़ किले में जब छत्रपति शिवाजी महाराज और अफ़ज़ल खान की भेंट हुई, तब जीवा जी भी उनके साथ मौजूद थे. अफ़ज़ल ने वहां छत्रपति शिवाजी महाराज की हत्या करने की कोशिश की थी. मगर उन्होंने अपने वाघ नख से उसकी जान ले ली. घटना के तुरंत बाद उन्हें प्रतापगढ़ के किले से सुरक्षित बाहर निकाला जाने लगा. इस दौरान वो जीवा जी ही थे, जो शंभूजी कावजी के साथ मिलकर अफ़ज़ल खान के सैनिकों से लड़ रहे थे. उनकी वीरता के लिए मराठी में एक कथन प्रचलित है- "होता जीवा म्हणून वाचला शिवा." यानी जीवा के कारण छत्रपति शिवाजी महाराज की जान बच गई.

खैर, फिल्म से सलमान का ये कैमियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. उसमें वो मूंछ, पग, तिलक, कुंडल और मराठा परिधान में नज़र आ रहे हैं. सीन में अफ़ज़ल के एक सैनिक की गर्दन पर तलवार रखते हुए वो मराठी में कहते हैं-"शिवाजी नहीं, शिवाजी महाराज बोलो." इतना कहकर वो उस सैनिक की गर्दन उड़ा देते हैं. बैकग्राउंड में इस एंट्री पर लोगों की हूटिंग और सीटियां साफ़ सुनाई दे रही हैं. इंटरनेट पर भी लोग इस पर खूब रिएक्शंस दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा,

"जस्ट अभी राजा शिवाजी में सलमान खान का कैमियो देखा. शिवाजी नाहि, शिवाजी महाराज राज. पूरी मूवी एक तरफ़ और भाई की एंट्री की तरफ़."

raja shivaji
एक यूजर का कमेंट.

दूसरे ने लिखा,

"रितेश देशमुख ने इस फिल्म में सलमान खान के इंटेन्स स्क्रीन प्रेज़ेंस को वाकई उभारा है. क्या ही दमदार कैमियो था."

raja shivaji
एक यूजर का कमेंट.

तीसरे ने लिखा,

"राजा शिवाजी में सलमान का दमदार कैमियो. फैंस उस वक्त क्रेज़ी हो गए थे, जब सलमान खान ने फिल्म में जीवा म्हाले के रूप में सरप्राइज एंट्री ली. सीटी, तालियां और स्टैन्डिंग ओवेशन्स से थिएटर्स तुरंत गूंज उठे. उनका पावरफुल लुक और डायलॉग पूरा लाइमलाइट ले गए."

raja shivaji
एक यूजर का कमेंट.

बता दें कि रितेश देशमुख ने 'राजा शिवाजी' में एक्टिंग के अलावा, राइटिंग, डायरेक्शन और प्रोडक्शन का जिम्मा भी संभाला है. सलमान और उनके अलावा इसमें संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन, महेश मांजरेकर, जेनेलिया डि'सूजा, फरदीन खान, भाग्यश्री, बोमन ईरानी, सचिन खेडेकर और अमोल गुप्ते जैसी दमदार स्टारकास्ट भी शामिल है. 

वीडियो: 1 मई को टिकट खिड़की पर होगा क्लैश, एक साथ 8 फिल्में हो रही रिलीज

Advertisement

Advertisement

()