The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Salman Khan Ear Accidentally Cut by Celebrity Hairstylist During Haircut

जब सलमान खान बाल कटाने गए और सेलिब्रिटी हेयरस्टाइलिस्ट ने उनके कान ही काट दिए

सलमान खान का कान कटते ही हेयरस्टाइलिस्ट दर्शन डर के मारे पसीने में तरबतर हो गए थे. फिर सलमान ने क्या किया?

Advertisement
salman khan, darshan yewalekar, yuvvraaj,
दर्शन ने 'पद्मावत' और 'बाजीराव मस्तानी' में रणवीर सिंह को नया लुक दिया था.
pic
शुभांजल
25 अगस्त 2025 (अपडेटेड: 25 अगस्त 2025, 06:50 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

फिल्म मेकिंग की दुनिया में हेयरस्टाइलिस्ट्स का काम बेहद अहम होता है. किसी भी किरदार के लिए एक्टर को परफेक्ट लुक देने का काम उन्हीं का होता है. ऐसे ही एक सेलिब्रिटी हेयरस्टाइलिस्ट हैं Darshan Yewalekar. दर्शन ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत Salman Khan स्टारर Yuvvraaj से की थी. लोगों को इस फिल्म की कहानी याद हो या नहीं, सलमान का हेयरस्टाइल आज तक याद है. मगर बहुत कम लोगों को पता है कि दर्शन ने सलमान को ये लुक देते हुए उनके कान का एक हिस्सा काट दिया था.

आनंद बाज़ार ऑनलाइन से हुई बातचीत में दर्शन ने 'युवराज' के दौरान हुई इस घटना के बारे में बताया. वो कहते हैं,

Embed

Embed

दर्शन ने फिल्म में सलमान के चर्चित गोल्डन हाइलाइट्स हेयरस्टाइल पर भी बात की. उन्होंने कहा,

Embed

दर्शन ने बताया कि सलमान बड़े दिल वाले हैं. जब वो लोग न्यूयॉर्क में आउटडोर शूटिंग कर रहे थे, तब उन्होंने दर्शन को हार्ले-डेविडसन के जूते गिफ्ट किए थे. एक बार वो लंदन के मैडम तुसाद म्यूजियम में सलमान के वैक्स स्टैच्यू के इनॉग्यूरेशन में जाने वाले थे. इससे पहले कि वो बाहर निकलते, सलमान ने उन्हें कॉल करके अपने पास बुलाया. उनके आने पर सलमान ने अलमारी से दर्शन के पसंद का सूट निकालकर दे दिया और उसे पहनकर ही इवेंट में जाने को कहा. 

दर्शन ने अपने करियर में सलमान के अलावा रणवीर और विकी कौशल की भी हेयरस्टाइलिंग की है. उन्होंने 'पद्मावत' और 'बाजीराव मस्तानी' में रणवीर को नया लुक दिया था. वहीं 'बैड न्यूज' में विकी का हेयरस्टाइल भी उन्होंने ही तैयार किया था. दर्शन ने 'केसरी 2' में अनन्या पांडे की हेयरस्टाइलिंग की थी.  

वीडियो: नो एंट्री 2: फिल्म में क्यों नहीं हुई सलमान खान की एंट्री, वजह अर्जुन कपूर तो नहीं?

Advertisement

Advertisement

()