The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • salman khan discussed about film tere naam sequel to satish kaushik

सलमान बनाने वाले थे 'तेरे नाम' का सीक्वल, सतीश कौशिक ने किया था वादा

सतीश कौशिक ने सलमान के साथ 'किसी का भाई किसी की जान' में भी काम किया है

Advertisement
tere nam sequel salman khan
'तेरे नाम' को सतीश कौशिक ने डायरेक्ट किया था.
pic
अनुभव बाजपेयी
19 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 19 अप्रैल 2023, 01:28 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

सलमान खान के करियर को नई दिशा देने वाली पिक्चर थी, 'तेरे नाम'. इसको डायरेक्ट किया था सतीश कौशिक ने. उनका हाल ही में 9 मार्च को निधन हो गया था. अब सलमान ने बताया है कि डेथ से पहले सतीश ने उनसे 'तेरे नाम 2' के आइडिया पर भी बात की थी.

Embed

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में सलमान ने 'तेरे नाम' और सतीश कौशिक को याद किया. उन्होंने बताया कि आज से 20 साल पहले सतीश ने सिर्फ एक लाइन का आइडिया सुनाया था. उन्हें आइडिया बहुत कमाल लगा था. इत्तफाक ये है कि सलमान की पिक्चर 'किसी का भाई किसी की जान' में 'तेरे नाम' की लीड भूमिका चावला भी हैं. साथ ही खुद सतीश कौशिक भी हैं. हाल ही में रिलीज हुए गाने 'बल्ले-बल्ले' में वो नज़र भी आ रहे हैं.

Embed

खैर, सलमान ने आगे बताया कि अभी सतीश के गुज़र जाने से पहले तक उनके साथ वो टच में थे. उनका बढ़िया रिलेशन था. सलमान ने सतीश कौशिक के साथ 'तेरे नाम' के सीक्वल का आइडिया साझा किया था. दोनों ने डिस्कशन किया था कि कहानी में 20 साल बाद क्या हुआ होगा. सतीश ने सलमान से 'तेरे नाम' के सीक्वल की स्क्रिप्ट पर काम करने का वादा भी किया था. अब सतीश तो नहीं हैं, पर सलमान का कहना था कि वो सीक्वल पर आगे कभी काम ज़रूर करेंगे.

सतीश ने निधन से पहले 'किसी का भाई किसी का जान' शूट की थी. अरबाज़ की फिल्म के लिए भी उन्होंने शूट कर लिया था. सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस के साथ वो अलग प्रोजेक्ट भी करने वाले थे. उन्होंने स्क्रिप्ट लिख ली थी. कौशिक ही इसे डायरेक्ट करते. वो लोकेशन हंट भी शुरू करने वाले थे. पर दुर्भाग्यवश उनका निधन हो गया.

सतीश कौशिक के निधन पर सलमान ने लिखा था:

Embed
Embed

हाल ही में 13 अप्रैल को सतीश कौशिक की बर्थ एनिवर्सरी थी. इस मौके पर फिल्म इंडस्ट्री में उनके करीबी दोस्तों ने एक छोटा-सा इवेंट ऑर्गनाइज़ किया. अनिल कपूर, नीना गुप्ता जैसे कलाकारों ने उन्हें अपने तरीके से याद किया. मगर हाइलाइट रही सतीश कौशिक की बेटी वंशिका. 11 साल की बच्ची ने अपने पिता के नाम एक लेटर पढ़ा. जिसे सुनकर लोग इमोशनल हो गए. अनुपम खेर ने वंशिका का लेटर पढ़ते हुए वीडियो शेयर किया. साथ ही उसके पीछे की कहानी भी बताई.

Embed

सतीश कौशिक की मेमरी में ऑर्गनाइज़ की गई इस शाम में शबाना आज़मी और जावेद अख्तर भी मौजूद थे. जावेद अख्तर ने बताया कि वो सतीश कौशिक को ध्यान में रखते हुए एक स्क्रिप्ट लिख रहे थे, जिसे बोनी कपूर बनाने वाले थे. ये रोल वो सतीश कौशिक को ही क्यों देना चाहते थे, इसके पीछे की वजह उन्होंने बताई. उन्हें ऐसा लगता था जैसे सतीश का उन पर कोई कर्ज़ हो. लेकिन सतीश गुज़र गए और वो रोल उन्हें ऑफर नहीं कर पाए. 

वीडियो: सतीश कौशिक के कैलेंडर, पप्पू पेजर, शराफत अली, मुथुस्वामी और काशीराम जैसे दमदार रोल्स की कहानी

Advertisement

Advertisement

()