The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Salman Khan confirmed A6 with Atlee is not happening revels the reason

एटली के साथ A6 क्यों नहीं बनी, सलमान ने साफ-साफ बता दिया

Salman Khan ने बताया कि Atlee के साथ A6 क्यों नहीं बनी और इसका क्या फायदा हुआ.

Advertisement
salman khan, atlee A6
सलमान खान जल्द ही एक और बड़े साउथ डायरेक्टर के साथ कोलैबरेट करने जा रहे हैं.
pic
मेघना
27 मार्च 2025 (अपडेटेड: 27 मार्च 2025, 04:02 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

Shahrukh Khan की Jawan के बाद डायरेक्टर Atlee हिंदी पट्टी में काफी पॉपुलर हो गए. उनकी अगली फिल्म का इंतज़ार जनता भी करने लगी. खबर आई कि एटली, Salman Khan के साथ बिग बजट एक्शन फिल्म बनाएंगे. जिसका टेंटेटिव टाइटल A6 था. इसकी स्क्रिप्टिंग, कास्टिंग और  प्रोडक्शन को लेकर समय-समय पर अपडेट्स आते रहे. मगर फिर पता लगा कि प्रोड्यूसर्स ने बजट के चलते इस फिल्म को फिलहाल के लिए रोक दिया है. अब सलमान खान ने एटली के साथ कोलैबरेशन और A6 के बंद होने पर बात की है. बताया कि ये फिल्म क्यों नहीं बन पाई.

सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म Sikandar का प्रमोशन कर रहे हैं. इसी प्रमोशन के दौरान जब उनसे एटली वाली फिल्म को लेकर सवाल किए गए तो वो बोले,

Embed

Embed

रिपोर्ट्स हैं कि सलमान खान तमिल फिल्म Amaran  के डायरेक्टर Rajkumar Periasamy के साथ एक फिल्म कर सकते हैं. इसके अलावा वो संजय दत्त के साथ एक फिल्म कर रहे हैं. पिछले दिनों बॉलीवुड हंगामा ने एक रिपोर्ट छापी थी. जिसमें बताया गया था कि एटली ने सलमान के सामने फिल्म के बढ़ते बजट और इसके बंद होने की बात रखी. साथ ही उनके साथ किसी दूसरे प्रोजेक्ट पर साथ काम करने का वादा भी किया. हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक एटली ने सलमान से A6 के बंद होने पर माफी भी मांगी थी. सूत्रों के हवाले से छापा गया,

Embed

अब एटली और सलमान दोनों ही अपने-अपने प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं. एटली, अल्लू अर्जुन के साथ अपनी अलग फिल्म बनाने वाले हैं. उसे अब A6 के नाम से बुलाया जाएगा. क्योंकि ये एटली की छठवीं डायरेक्टोरियल फिल्म होगी. अल्लू अर्जुन ने फिल्म के लिए हामी भर दी है. फिलहाल इसकी स्क्रिप्टिंग पर काम चल रहा है.

उधर, सलमान खान की 'सिकंदर' 30 मार्च को आ रही है. जिसके बाद वो संजय दत्त वाली फिल्म पर काम करना शुरू कर देंगे. 

वीडियो: सलमान खान की सिकंदर की लंबाई घटकर दो घंटे 15 मिनट हो गई है

Advertisement

Advertisement

()