The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Salman Khan charged only one rupee for Phir Milenge and played an HIV positive man role

जब सलमान खान ने 1 रुपए की फीस लेकर किया HIV पॉज़िटिव शख्स का रोल

Phir Milenge के प्रोड्यूसर Shailendra Singh ने बताया, उस वक्त पूरे बॉलीवुड ने ये रोल करने से मना कर दिया था.

Advertisement
pic
10 सितंबर 2024 (पब्लिश्ड: 05:07 PM IST)
Salman Khan
सलमान खान, शिल्पा शेट्टी के अलावा इस पिक्चर में अभिषेक बच्चन भी थे.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Salman Khan हमेशा से ही अपनी मास और क्लास फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर में बहुत कम ही ऐसी फिल्में की हैं जो मेनस्ट्रीम से हटकर हो. लेकिन उन्होंने कई नॉन-मेनस्ट्रीम फिल्मों में छोटा-छोटा कैमियो किया है. साल 2004 में ऐसी ही एक फिल्म आई थी. जिसका नाम था  Phir Milenge. Shilpa Shetty की इस फिल्म में सलमान का कैमियो था.  मूवी में उन्होंने HIV पॉज़िटिव शख्स का किरदार निभाया था. फिल्म के प्रोड्यूसर ने बताया कि सलमान ने इस मूवी के लिए सिर्फ एक रुपये की फीस ली थी.

'फिर मिलेंगे' के प्रोड्यूसर Shailendra Singh ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया. जिसमें वो बता रहे हैं कि इस रोल को करने के लिए इंडस्ट्री के सभी एक्टर्स ने ना कर दिया था. मगर जब सलमान के सामने इस ऑफर को रखा गया तो वो मान गए. शैलेन्द्र अपने वीडियो में कहते हैं,

''सलमान खान ने मेरी एक फिल्म को सिर्फ एक रुपये में साइन किया था. उस फिल्म में सलमान के किरदार की मौत भी हो जाती है. एड्स के लिए जागरुकता फैलाना, यहां के यंग जनरेशन के बीच इसे लेकर बातें करना ज़रूरी थी. सिनेमा तो समाज का ही आईना होती हैं. उस वक्त और अब भी सिनेमा के सबसे बड़े यूथ आईकन सलमान खान हैं. उन्होंने इस फिल्म को हां कहा था.''

शैलेन्द्र ने आगे बताया,

''सोचिए, सलमान खान को ऐसी फिल्म के लिए अप्रोच करना जिसमें एड्स के आस-पास की कहानी हो. इंडिया के सुपरहीरो को ऐसी फिल्म ऑफर करना जिसे HIV हो जाता है और उसके किरदार की डेथ हो जाती है. यही फिल्म की प्लॉट लाइन थी. उस वक्त पूरी इंडस्ट्री ने इस फिल्म को करने से मना कर दिया था. उसी दिन मैंने सलमान खान को कॉल किया. उनके फैन्स इस रोल से खुश नहीं थे. मगर उनका दिया ये मैसेज पूरे देश में फैल गया था. ये फिल्म भले ही बड़े पर्दे पर ना आई हो मगर टेलिविजन, सेटलाइट पर ये आई और अपना संदेश दे गई.''

रेवती की इस फिल्म की कहानी एक ऐसी लड़की की थी जिसे एड्स हो जाता है. इसी वजह से उसे उसकी नौकरी से भी निकाल दिया जाता है. अभिषेक बच्चन ने उनके वकील का रोल प्ले किया है. सलमान खान, शिल्पा शेट्टी के पूर्व प्रेमी बने हैं. जिनके किरदार की मौत हो जाती है.

रेडिफ डॉट कॉम से बात करते हुए शैलन्द्र ने बताया था कि इस फिल्म के लिए शिल्पा शेट्टी ने सलमान से बात की थी. इसके बाद सलमान ने प्रोड्यूसर के पास फोन करके उनकी फिल्म में काम करने की इच्छा जताई थी. 

वीडियो: सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा ने बताया कैसे हुई उनसे पहली मुलाकात

Advertisement

Advertisement

()