'बेबी जॉन' में सलमान का कैमियो कंफर्म हुआ! वरुण ने क्या डिटेल्स शेयर कर डाली?
Baby John का टीज़र आने के बाद लोग लिख रहे थे कि Salman Khan का बड़ा हिंट मिला है. अब Varun Dhawan ने उनका कैमियो कंफर्म करते हुए क्या बताया.

Atlee और Varun Dhawan की फिल्म Baby John का टीज़र आ चुका है. इसे टेस्टर कट नाम से रिलीज़ किया गया था. ये फिल्म 2016 में आई तमिल फिल्म Theri का रीमेक है. इस टीज़र के आने से पहले ही ऐसी खबरें चल रही थीं कि फिल्म में Salman Khan का कैमियो होगा. यहां तक कि टीज़र में भी लोगों ने सलमान को खोज निकाला था. टीज़र में उनकी शक्ल तो नहीं दिखी पर लोगों ने एक किरदार की पीठ के शॉट से फिल्म में सलमान के होने के कयास लगाए. हाल ही में वरुण ने अपने सोशल मीडिया पर एक यूजर के ट्वीट का रिप्लाय दिया जिसके ज़रिए उन्होंने फिल्म में सलमान का कैमियो कंफर्म कर दिया.
वरुण धवन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर आस्क मी सेशन शुरू किया. उन्होंने #varunsays के नाम से टैग चलाया. एक तरह से उन्होंने अपनी फिल्म का अनऑफिशियल प्रमोशन शुरू कर दिया है. यहां उन्होंने अपने फैन्स के सवालों के जवाब दिए. इसके दौरान एक यूजर ने उनसे पूछा,
इस पर वरुण ने जवाब दिया,
एक और यूजर ने पूछा,
वरुण ने जवाब में लिखा,
एक यूजर ने पूछा,
इस पर वरुण बोले,
हाल ही में वरुण, राज और डीके की ऐमजॉन वाली सीरीज़ में भी दिखे थे. नाम था 'सिटाडेल: हनी बनी'. यहां उनके साथ समांथा रूथ प्रभु भी लीड में थीं. इस सीरीज़ को लोगों से मिले-जुले रिएक्शंस मिले. लोगों ने उनसे इस सीरीज़ को लेकर भी सवाल पूछे. एक यूजर ने पूछा,
इस पर वरुण ने अपडेट देते हुए जवाब दिया,
बता दें कि पिछले दिनों ऐसी खबरें थी कि 'बेबी जॉन' में सलमान का एक तगड़ा एक्शन सीक्वेंस होगा. जिसमें वरुण और सलमान आमने-सामने होंगे. रिपोर्ट्स ये भी हैं कि इस एक्शन सीक्वेंस को सलमान के हिसाब से ही लिखा गया है. उनकी लेगेसी को ध्यान में रखते हुए इसे बड़े स्केल पर शूट किया गया. असल में एटली ने कई इवेंट्स में सलमान के साथ एक बड़ी फिल्म बनाने की इच्छा जताई है. वैसे तो 'बेबी जॉन' को A. Kaleeswaran डायरेक्ट कर रहें हैं, पर फिल्म के इस खास हिस्से को एटली ही डायरेक्ट करेंगे. बाकी सलमान और वरुण इससे पहले 'जुड़वा', 'अंतिम' और 'मैं तेरा हीरो' में भी साथ काम कर चुके हैं.
खैर 'बेबी जॉन' की बात करें तो इसमें वरुण के साथ Jackie Shroff, Wamiqa Gabbi और Keerthy Suresh भी नज़र आने वाले हैं. ये कीर्ति सुरेश की पहली हिंदी फिल्म होगी. ये 25 दिसम्बर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है.
वीडियो: दी सिनेमा शो: अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' को लेकर मार्केट में खलबली, ओपनिंग डे पर रिकॉर्ड कलेक्शन कर सकती है फिल्म

.webp?width=60)

