The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Salman Khan Atlee A6 shelved because of Rajinikanth Kamal Haasan dates

सलमान-एटली की 650 करोड़ी फिल्म बजट की वजह से नहीं, बल्कि इस कारण बंद हुई!

Atlee, A6 के लिए Salman Khan के साथ Rajinikanth या Kamal Haasan को लेना चाहते थे. बस वहीं मामला बिगड़ गया.

Advertisement
atlee salman khan film, rajinikanth, kamal haasan
एटली अब अल्लू अर्जुन के साथ नई फिल्म बनाने वाले हैं.
pic
यमन
4 मार्च 2025 (अपडेटेड: 4 मार्च 2025, 07:42 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

Salman Khan और Atlee एक फिल्म बनाने वाले थे. इसे A6 बुलाया जा रहा था. फिर खबर आई कि ये फिल्म बंद हो गई. कहानी सिर्फ इतने पर ही नहीं रुकी. कहा जाने लगा कि एटली ने इस फिल्म में सलमान की जगह Allu Arjun को कास्ट कर लिया है. ये छपा कि मेकर्स सलमान के साथ इतने बड़े बजट की फिल्म नहीं बनाना चाहते. इस अपडेट के बाद सलमान खान के फैन्स एटली को ट्रोल करने लगे. मगर अब दूसरी ही कहानी सामने आई है. पिंकविला की नई रिपोर्ट के मुताबिक कास्टिंग की वजह से A6 बंद हो गई है. बजट का कोई लेना-देना नहीं था. रिपोर्ट में बताया गया कि सलमान के साथ साउथ के सुपरस्टार को लिया जाना था, लेकिन डेट्स के चक्कर में मामला डगमगा गया.

हालिया रिपोर्ट के मुताबिक,

Image embed

Image embed

रिपोर्ट में कोट किए गए सोर्स ने आगे बताया,

Image embed

जब साउथ के स्टार्स लॉक नहीं हो पा रहे थे तो मेकर्स ने इंटरनेशनल रास्ता पकड़ने का प्लान बनाया. रिपोर्ट में बताया गया,

Image embed

A6 के बंद होने के बाद एटली अब अल्लू अर्जुन के साथ अगली फिल्म बनाएंगे. कहा जा रहा है कि ये सलमान वाली फिल्म ही होगी, बस कहानी में कुछ बदलाव किए जाएंगे. 
                     

 

वीडियो: सलमान खान को छोड़ Allu Arjun के साथ फिल्म बनाएंगे Atlee

Advertisement

Advertisement

()