सलमान उस डायरेक्टर के साथ फिर काम करेंगे, जिसने उन्हें स्टार बनाया
सलमान के करियर की दो माइलस्टोन फ़िल्में इन्हीं डायरेक्टर की देन रही हैं.

‘मैंने प्यार किया’ और ‘हम आपके हैं कौन’. सलमान खान को स्टार बनाने वाली फिल्में. ब्रांड बनाने वाली फिल्में. उनका स्टारडम इन्हीं फिल्मों को बुनियाद बनाकर मज़बूत हुआ. सूरज बड़जात्या ने सलमान को ये फिल्में दी. उनका सबसे पॉपुलर किरदार प्रेम दिया. अब ये सफल एक्टर-डायरेक्टर की जोड़ी फिर साथ आने वाली है. लंबे समय से अफवाहों और कयास के ज़रिए ये बात कही और लिखी जा चुकी है कि सूरज सलमान के लिए फिल्म लिख रहे हैं. दोनों ने एक हालिया इवेंट में ये न्यूज़ कंफर्म कर दी है.
सूरज बड़जात्या की फिल्म ‘ऊंचाई’ का प्रीमियर रखा गया. जहां सलमान खान समेत कई बड़े एक्टर पधारे. मीडिया ने सलमान से अपने सवाल किए. पूछा कि अगली फिल्म के लिए क्या प्रेम लौटेंगे? सलमान ने हंसते हुए जवाब दिया,
सलमान ने प्रेम की शादी पर चुटकी ली. और उनके मज़ाक पर सीरियस होते हुए सूरज ने अनाउंस कर डाला. कि उन्होंने ‘प्रेम की शादी’ नाम का टाइटल रजिस्टर भी करवा लिया है. सूरज बड़जात्या की फिल्मों में प्रेम नाम के किरदार पर सलमान का अघोषित अधिकार रहा है. जिस तरह से शाहरुख के लिए राहुल और राज हैं, वैसे ही सलमान के लिए प्रेम. अब अगर सूरज कह रहे हैं कि ‘प्रेम की शादी’ नाम से फिल्म उन्होंने रजिस्टर की हुई है, तो संभव है कि सलमान के साथ ही उसे बनाएंगे.
‘ऊंचाई’ के प्रीमियर के साथ राजश्री फिल्म्स को भी 75 साल हो गए हैं. इवेंट पर सलमान के साथ मंच पर अनुपम खेर और सूरज बड़जात्या भी मौजूद थे. सलमान ने कहा कि आज वो जो भी हैं, सब सूरज की वजह से हैं. अनुपम ने भी अपनी कामयाबी का क्रेडिट राजश्री फिल्म्स को ही दिया. उनकी पहली फिल्म ‘सारांश’ को भी राजश्री ने ही डिस्ट्रिब्यूट किया था. सलमान ने सूरज की नई फिल्म ‘ऊंचाई’ पर भी बात की. उसे बाकी फिल्मों से अलग बताते हुए कहा,
सलमान ने बताया कि जैसे ही उन्होंने ‘ऊंचाई’ का ट्रेलर देखा, उन्होंने तुरंत सूरज को फोन किया. कहा कि क्या कमाल का ट्रेलर है. उन्होंने कहा कि ऐसी फिल्म बनाने का जिगर सिर्फ सूरज के पास है. बाकी लोग प्रोजेक्ट बनाते हैं और वो फिल्म. सूरज से बेहतर कोई नहीं. आप राजश्री की फिल्म देखिए, आपको सब मिलेगा. सलमान और सूरज की फिल्म को ऑफिशियल कंफर्मेशन भले मिल गया हो. लेकिन सूरज के मुताबिक इस फिल्म को बनने में काफी समय लगेगा.
उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि वो सलमान के साथ एक फैमिली फिल्म बनाएंगे. जिसे अभी कुछ समय लगने वाला है.
वीडियो: सलमान ने साउथ और हिंदी फिल्मों की तुलना पर क्या कहा?

.webp?width=60)

